Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 6 May, 2026 • 07:51 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मकबूल शेख ह’त्याकांड में हथियार कहां से आए, SDPO खोल गये राज
Headlines

मकबूल शेख ह’त्याकांड में हथियार कहां से आए, SDPO खोल गये राज

November 7, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मकबूल शेख
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ के बहुचर्चित मकबूल शेख हत्याकांड में पुलिस ने एक और बेहतरीन कामयाबी हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के नाम सदाकत शेख, रफीकुल शेख और अमन कुमार बताये गये। ये लोग अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य हैं। इनके पास से एक 7 एमएम पिस्टल, एक देसी कट्टा और दो जिंदा गोली बरामद की गयी है। इल्जाम है कि इन लोगों ने ही मकबूल शेख को टपकाने के वास्ते हथियार सप्लाई किया था। इस बाता का खुलासा SDPO दयानंद आजाद ने किया।

SDPO दयानंद आजाद ने मीडिया को बताया कि पाकुड़ जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में बीते 31 अक्टूबर को 55 वर्षीय पत्थर व्यवसायी मकबूल शेख की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह मामला आपसी विवाद से जुड़ा था। हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस कप्तान निधि द्विवेदी के निर्देश पर एसडीपीओ दयानंद आजाद की अगुवाई में एक विशेष छापामारी टीम बनाई गई। इस टीम में मुफ्फसिल और महेशपुर थाना के पुलिस अधिकारी शामिल थे। पुलिस ने इस केस में पहले ही दो आरोपी ललन शेख और दानारूल शेख को हथियार सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पता चला कि हथियार बाहर से सप्लाई किए गए थे। गहरी जांच के बाद पुलिस ने हथियार सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को धर दबोचा।

रफीकुल का आपराधिक इतिहास भी सामने आया

एसडीपीओ दयानंद आजाद ने बताया कि मकबूल शेख की हत्या में इस्तेमाल हथियार गिरफ्तार आरोपियों ने ही उपलब्ध कराये थे। इनमें से रफीकुल शेख का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने हथियार सप्लायरों का पता लगाने के लिए तकनीकी टीम की सहायता ली। टेक्निकल इनपुट के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची और गिरोह का पर्दाफाश हो सका।

इसे भी पढ़ें : सपनों की पूंजी पर डाका डालने वाला अब CID के शिकंजे में

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहरियाली, देशभक्ति और एकता का संगम : NTPC नॉर्थ करणपुरा का स्थापना दिवस
Next Article राशिफल @ 08 नवंबर 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

Headlines

सम्राट कैबिनेट में 20 बड़े एजेंडों पर मुहर, सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला

May 6, 2026
Headlines

पहले लव मैरिज, फिर बेवफाई और आखिर में कत्ल… चंदन ह’त्याकांड की पूरी कहानी

May 6, 2026
Headlines

भुरकुंडा में अवैध बालू का खेल बेनकाब

May 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सम्राट कैबिनेट में 20 बड़े एजेंडों पर मुहर, सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला

May 6, 2026

पहले लव मैरिज, फिर बेवफाई और आखिर में कत्ल… चंदन ह’त्याकांड की पूरी कहानी

May 6, 2026

भुरकुंडा में अवैध बालू का खेल बेनकाब

May 6, 2026

JAC 12वीं रिजल्ट 2026 : बेटियों ने फिर दिखाया दम

May 6, 2026

बीवी के नाजायज संबंध का खौफनाक अंत, राज खोल गये SP… देखें वीडियो

May 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.