Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 08:10 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»इन पक्षियों की तस्वीर देख उड़ जाएंगे होश, जानें इस वायरल तस्वीर के पीछे का राज
Headlines

इन पक्षियों की तस्वीर देख उड़ जाएंगे होश, जानें इस वायरल तस्वीर के पीछे का राज

September 3, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली।  सोशल मीडिया पर दो ‘दुर्लभ’ पक्षियों की एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है. तस्वीर में दो हरे रंग के पक्षियों को एक डाल पर बैठे देखा जा सकता है. इसे देखकर ऐसा लगता है कि पक्षियों के शरीर से हरे रंग के ढेर सारे पंख निकले हुए हैं. तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि ये मलेशिया के फ्रॉगमाउथ हैं. फ्रॉगमाउथ चिड़िया के उस समूह को कहते हैं जो रात में जागते हैं और दिन में सोते हैं.

तस्वीर को असली पक्षियों का मानकर लोग कमेंट में इनकी खूबसूरती की खूब तारीफ कर रहे हैं. वहीं कुछ लोग आश्चर्यचकित भी हो रहे हैं कि यह चिड़िया की कौन सी प्रजाति है. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि यह प्रकृति की अद्भुत देन है. तस्वीर फेसबुक और ट्विटर पर सैकड़ों लोग शेयर कर चुके हैं.

हमने पाया कि ये असली पक्षी नहीं हैं बल्कि एक डिजिटल आर्टवर्क है. इसे एक ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर/आर्टिस्ट ने एडिटिंग सॉफ्टवेयर की मदद से बनाया है.

कैसे की पड़ताल?

तस्वीर को रिवर्स सर्च करने पर रिपोर्ट में कुछ आर्टिकल्स मिले जिसमें यह तस्वीर मौजूद थी. “माय मॉडर्न मेट” नाम की एक वेबसाइट के लेख में इस तस्वीर का इस्तेमाल किया गया था और इसके बारे में जानकारी दी गई थी. लेख के अनुसार यह डिजिटल आर्ट वर्क ऑस्ट्रेलिया के एक फोटोग्राफिक इलस्ट्रेटर जोश डाइकग्राफ ने बनाया है. इस आर्टिकल में पक्षियों के और भी कई हैरतअंगेज डिजिटल आर्ट वर्क देखे जा सकते हैं.

आर्टिकल में बताया गया है कि जोश ने इस आर्टवर्क को काफी मेहनत से बनाया था जिसमें बहुत समय लगा. एक आर्टवर्क को बनाने में तकरीबन 30 से 60 घंटे लगे और फोटोशॉप सॉफ्टवेयर पर 2000 से 3000 लेयर का इस्तेमाल हुआ. इस तरह के आर्टवर्क बनाने के लिए जोश ने अलग-अलग एंगल से फूलों की पंखुड़ियां और पत्तियों को अपने कैमरे से शूट किया और इन तस्वीरों के जरिए जानवरों और पक्षियों के आर्टवर्क बनाए.

वायरल तस्वीर को जोश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी पिछले साल अगस्त में शेयर किया था. जोश ने लिखा था कि इसे बनाने में उन्हें लगभग 55 घंटे का समय लगा. जोश ने इस आर्टवर्क को “टॉउनी फ्रॉगमाउथ” को ध्यान में रखते हुए बनाया था जो फ्रॉगमाउथ चिड़ियों की एक प्रजाति है. इस तरह के आर्टवर्क की कुछ और भी बेहतरीन तस्वीरें जोश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं.

पड़ताल से साफ है कि वायरल पोस्ट में दिख रहे पक्षी डिजिटल आर्टवर्क से बनाए गए हैं. ये असली पक्षी नहीं हैं

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदुनिया के 10 सबसे जहरीले सांप, मिनटों में हो जाता है इंसान का खात्मा
Next Article बैन को ठेंगा दिखाकर देश में फिर तेजी से बढ़ रहे हैं चीनी ऐप्स, पढ़ें ये रिपोर्ट

Related Posts

Headlines

अर्घ्य से पहले आस्था की डगर संवारने खुद उतरे डीसी भजंत्री, तालाबों में खींची ‘लक्ष्मण रेखा’

November 11, 2026
Headlines

रास्ता भटकी छात्रा से ऑटो चालक और उसके साथियों ने की दरिंदगी, तीन अरेस्ट

November 11, 2026
Headlines

झारखंड में 39 IFS अधिकारी इधर से उधर, राहुल मीणा बने रांची के नये DFO

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

EPFO पेंशनभोगियों की बल्ले-बल्ले! 1000 की जगह मिल सकते हैं 3000 रुपये

November 11, 2026

सरकारी नौकरी का आज आखिरी दिन, सेना समेत 3 विभागों में भर्ती, JKSSB में 2,863 पदों पर मौका

November 11, 2026

अर्घ्य से पहले आस्था की डगर संवारने खुद उतरे डीसी भजंत्री, तालाबों में खींची ‘लक्ष्मण रेखा’

November 11, 2026

रास्ता भटकी छात्रा से ऑटो चालक और उसके साथियों ने की दरिंदगी, तीन अरेस्ट

November 11, 2026

झारखंड में 39 IFS अधिकारी इधर से उधर, राहुल मीणा बने रांची के नये DFO

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.