Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 08:10 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»दुनिया के 10 सबसे जहरीले सांप, मिनटों में हो जाता है इंसान का खात्मा
Headlines

दुनिया के 10 सबसे जहरीले सांप, मिनटों में हो जाता है इंसान का खात्मा

September 3, 2021No Comments7 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली। दुनिया में कई जहरीले जीव होते हैं. इनमें सबसे ज्यादा इंसानों और अन्य जीवों को नुकसान पहुंचाते हैं सांप (Snake). विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक हर साल दुनिया में सांप 54 लाख लोगों को काटते हैं. जिनमें से 81 हजार से लेकर 1.38 लाख लोग मारे जाते हैं. क्योंकि इनके पास इतना समय भी नहीं होता कि वो पानी तो क्या हवा भी मांग सके. दर्द, जलन, भ्रम और जहर के असर से तड़प-तड़प कर मर जाता है. दुनियाभर के जहरीले सांप ऐसे टॉक्सिक यानी विष का उपयोग करते हैं जो किसी भी जीव को कुछ सेकेंड्स में मौत की नींद सुला देता है. सांपों में ये जहर लाखों सालों में विकसित हुए हैं, ताकि वो अपनी रक्षा कर सकें. आइए जानते हैं दुनिया के 10 उन जहरीले सांपों के बारे में जिनके काटने पर इंसान कुछ मिनटों में खत्म हो जाता है.

 

1. ब्लैक मांबा (Black Mamba)

ब्लैक माम्बा सांप के बारे में रोचक तथ्य| Black Mamba, the slender and  deadly african beauty - YouTube

अफ्रीका का सबसे जानलेवा सांप है ब्लैक मांबा (Black Mamba). वैज्ञानिक भाषा में इसे डेंड्रोआप्सिस पॉलीलेप्सिस (Dendroaspis polylepis) कहते हैं. इसके दो बूंद जहर से इंसान की मौत तय है, अगर सही समय पर इलाज न मिले तो इसका जहर शरीर में जाते ही नर्वस सिस्टम और मासंपेशियों के जोड़ को निष्क्रिय कर देता है. जिससे इंसान लकवाग्रस्त हो जाता है. इसका जहर कार्डियोटॉक्सिक (Cardiotoxic) होता है. इससे दिल का दौरा पड़ता है. हालांकि, 20 मिनट के अंदर इलाज मिल जाए…तो भी इसका जहर खत्म नहीं होता और इंसान कुछ दिन में मारा जाता है. यह सांप 8 फीट लंबा होता है. इसके मुंह के अंदर का रंग स्याही जैसा होता है. यह 19 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से भाग सकता है.

 

2. फर-डे-लांस (Fer-De-Lance)

Deadliest Snakes: दुनिया के 10 सबसे जहरीले सांप, ये शरीर में छोड़ते हैं 'दो  बूंद मौत की' - Science AajTak

फर-डे-लांस (Fer-De-Lance) को वैज्ञानिक भाषा में बोथ्रोप्स एस्पर (Bothrops Asper) कहते हैं. इसका जहर इंसान के शरीर में घुसते ही शरीर को काला करना शुरु कर देता है. ये आमतौर पर पिट वाइपर्स (Pit Vipers) होते हैं. मध्य और दक्षिण अमेरिका में बहुतायत में पाए जाते हैं. इनकी लंबाई 3.9 से 8.2 फीट तक हो सकती है. वजह अधिकतम 6 किलोग्राम. मध्य अमेरिका में सांपों के काटने के आधे मामले इनके होते हैं. इसके जहर में एंटीकॉगुलेंट (Anticogulant) होता है, जिससे खून जमता नहीं. इसके काटने से हेमोरेज (Hemorrhage) होने की पूरी आशंका रहती है. मादा फर-डे-लांस सांप एक बार में 90 खतरनाक सांपों को पैदा करने में सक्षम होती है.

3. बूम्सलैंग 

Boomslang - Wikipedia

इस सांप को साउथ अफ्रीकन ग्रीन ट्री स्नेक भी कहते हैं. इसका वैज्ञानिक नाम डिस्फोलिडस टाइपस (Dispholidus typus) है. इसका बच्चा भी अगर काट ले तो अगले 24 घंटे में एक वयस्क इंसान के आंख, फेफड़ों, किडनी, दिल और ब्रेन से ब्लीडिंग होने लगती है. यह सांप अफ्रीका के स्वाजीलैंड, बोत्सवाना, नामीबिया, मोजाम्बीक और जिम्बॉवे में मिलते हैं. इनके सर्पदंश यानी जहरीले दांत अन्य सांपों के बजाय पीछे की ओर होते हैं. इनका जहर हेमोटॉक्सिक (Hemotoxic) होता है. जहर से शरीर के अंदर और बाहर ब्लीडिंग शुरु हो जाती है. यहां तक शरीर के सभी छिद्रों से खून की धार बहने लगती है.

 

4. ईस्टर्न टाइगर स्नेक (Eastern tiger Snake)

Eastern Tiger Snake - South East Snake Catcher - Gold Coast

ईस्टर्न टाइगर स्नेक (Eastern tiger Snake) दक्षिण-पूर्व ऑस्ट्रेलिया के पहाड़ों और घास के मैदानों में पाया जाता है. इसका वैज्ञानिक नाम नोटेचिस स्कूटैटस (Notechis Scutatus) है. टाइगर स्नेक नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि इसके शरीर पर पीले और काले रंग के बैंड्स होते हैं. इसके जहर से इंसान 15 मिनट के अंदर खत्म हो जाता है. इसके जहर के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल नहीं है. पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में इसने एक इंसान को काटा था. हर साल इसकी वजह से कम से कम एक इंसान तो मारा ही जाता है.

5. रसेल वाइपर (Russel Viper)

Russell Viper Snakes More Rescued From Homes At Udaipur - घरों में ज्यादा  निकल रहे रसल वाइपर, अब तक करीब 100 से ज्यादा रेस्क्यू कर पकड़े | Patrika  News

भारत में इस सांप की वजह से हर साल करीब 58 हजार लोगों की मौत होती है.  रसेल वाइपर (Russel Viper) का वैज्ञानिक नाम डाबोइया रसेली (Daboia Russelii) है. यह ट्रू वाइपर्स सांपों की सबसे खतरनाक प्रजाति है. श्रीलंका में यह चावल के खेतों में अक्सर किसानों को काट लेता है. इसके काटने से किडनी फेल हो जाती है. भयानक स्तर की ब्लीडिंग होती है. एक साथ कई अंग काम करना बंद कर देते हैं. यानी इसके काटने से बचने का चांस एकदम ही कम होता है. इसके काटने पर आमतौर पर इंसान रीनल फेल्योर की वजह से मरता है.

 

6. सॉ-स्केल्ड वाइपर (Saw-Scaled Viper)

Snake venom changes due to geographical changes anti poisoning drugs are  made from saw scaled viper poison

सॉ-स्केल्ड वाइपर (Saw-Scaled Viper) को वैज्ञानिक भाषा में एचिस कैरिनेटस (Echis Carinatus) कहते हैं. भारत में मौजूद चार बड़े वाइपर सांपों में यह आकार में सबसे छोटा होता है. लेकन यह रसेल वाइपर, करैत और कोबरा को टक्कर देता है. ये सांप अपने मुंह से हिस्स की आवाज नहीं निकालते. बल्कि अपनी त्वचा पर बने स्केल्स को इतनी जोर से हिलाते हैं कि उससे घिर-घिर की आवाज आती है. इसके डंसने पर घाव वाला स्थान सूज जाता है. दर्द भयानक होता है. इसकी वजह से शरीर के अंदर ब्लीडिंग होने लगती है. किडनी फेल हो जाता है. अगर इसके काटे इंसान को बचाना है तो एक-दो घंटे में एंटीवेनम देना होता है. इसके जहर को काटने के लिए 9 तरह के एंटीवेनम भारत में मौजूद हैं.

7. बैंडेड करैत (Banded Krait)

Banded Krait Info (Photos, Complete Guide) | ThailandSnakes

बैंडेड करैत (Banded Krait) यानी बंगैरस फैसिएटस (Bungarus Fasciatus) एक धीमी रफ्तार में चलने वाला सांप है. यह आमतौर पर अंधेरे में काटता है. इसके काटने से मांसपेशियां लकवाग्रस्त हो जाती हैं. शरीर का डायफ्राम काम करना बंद कर देता है. इसकी वजह से फेफड़ों में हवा जाना बंद हो जाता है. जिसकी वजह से आदमी सांस फूलने से मर जाता है.

8. किंग कोबरा (King Cobra)

किंग कोबरा से जुड़े इन तथ्यों को सुनकर घूम जाएगा आपका दिमाग- Viral Track

किंग कोबरा (King Cobra) दुनिया का सबसे लंबा जहरीला सांप होता है. इसकी लंबाई 18 फीट तक हो सकती है. यह किसी भी इंसान को 300 फीट दूर से देख लेता है. अगर खतरा महसूस हुआ तो ये अपने ताकतवर मांसपेशियों गर्दन के आसपास एक हुड यानी फन फैला लेता है. ये अपने शरीर का करीब एक तिहाई हिस्सा जमीन से ऊपर उठा सकता है. इसका वैज्ञानिक नाम ओफियोफैगस हाना (Ophiophagus Hannah) होता है. इसके काटने पर 7 मिलिलीटर जहर शरीर में जाता है. अगर इसने तीन या चार बार डंस लिया तो बचने की कोई संभावना नहीं. एक ही बार काटने पर यह 15 मिनट में एक बड़े वयस्क हाथी को मार सकता है. इंसान तो एक-दो मिनट भी जिंदा नहीं रहता.

9. कोस्टल तैपान (Coastal Taipan)

दुनिया के सबसे जहरीले सांप - PostDekho.Com | पोस्टदेखो.कॉम

कोस्टल तैपान (Coastal Taipan) को वैज्ञानिक भाषा में ऑक्सीयूरेनस स्कूटेलैटस (Oxyuranus scutellatus) कहते हैं. यह इतनी तेजी में काटकर भागता है कि आप इसे देख ही नहीं सकते. अगर खतरा महसूस हुआ थो यह उछलकर अपने शिकार पर पूरी सटीकता के साथ डंसता है. इसका जहर हमेशा लोगों को नहीं मारता, लेकिन मात्रा ज्यादा हो और इलाज न मिले तो इंसान मर सकता है. यह नमी वाले स्थानों पर ज्यादा रहता है. जंगल जैसी जगहों पर.

 

10. इनलैंड तैपान (Inland Taipan)

File:Fierce Snake-Oxyuranus microlepidotus.jpg - Wikimedia Commons

इनलैंड तैपान (Inland Taipan) दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक है. ये आमतौर पर आधा ही डंसता है. यह आमतौर पर ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है. यह जल्दी इंसानों के संपर्क में नहीं आता. इसकी वजह से कई जंगली जीव मारे जाते हैं. यह हमला करने से पहले अपने शरीर को तेजी से सिकोड़ लेता है. उसके बाद अचानक तीर की तरह आगे बढ़कर डंसता है. इसका जहर हैल्यूरोनिडेस एंजाइम (hyaluronidase enzyme) होता है. इससे शरीर की जहर खींचने की ताकत बढ़ जाती है और इंसान मर जाता है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअच्छी खबर: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत से मिलेगी राहत, इस बात पर बनी सहमति
Next Article इन पक्षियों की तस्वीर देख उड़ जाएंगे होश, जानें इस वायरल तस्वीर के पीछे का राज

Related Posts

Headlines

अर्घ्य से पहले आस्था की डगर संवारने खुद उतरे डीसी भजंत्री, तालाबों में खींची ‘लक्ष्मण रेखा’

November 11, 2026
Headlines

रास्ता भटकी छात्रा से ऑटो चालक और उसके साथियों ने की दरिंदगी, तीन अरेस्ट

November 11, 2026
Headlines

झारखंड में 39 IFS अधिकारी इधर से उधर, राहुल मीणा बने रांची के नये DFO

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

EPFO पेंशनभोगियों की बल्ले-बल्ले! 1000 की जगह मिल सकते हैं 3000 रुपये

November 11, 2026

सरकारी नौकरी का आज आखिरी दिन, सेना समेत 3 विभागों में भर्ती, JKSSB में 2,863 पदों पर मौका

November 11, 2026

अर्घ्य से पहले आस्था की डगर संवारने खुद उतरे डीसी भजंत्री, तालाबों में खींची ‘लक्ष्मण रेखा’

November 11, 2026

रास्ता भटकी छात्रा से ऑटो चालक और उसके साथियों ने की दरिंदगी, तीन अरेस्ट

November 11, 2026

झारखंड में 39 IFS अधिकारी इधर से उधर, राहुल मीणा बने रांची के नये DFO

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.