Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 3 October, 2026 • 03:40 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » CCL को नुकसान पहुंचाने वाले सात अपराधी अब सलाखों के पीछे, SP क्या बोले… देखें
Headlines

CCL को नुकसान पहुंचाने वाले सात अपराधी अब सलाखों के पीछे, SP क्या बोले… देखें

September 9, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
CCL
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Hazaribagh (Charhi) : हजारीबाग के चरही में देश की रत्न कंपनी CCL को तगड़ा नुकसान पहुंचाने वाले सात संदेही गुनहगारों को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। गिरफ्तार बदमाशों के नाम इमदाद रजा, सचीन कुमार रविदास, अफसर वारिस, छोटन कुमार रविदास, साहिल रजा, गणेश यादव और सुनिल कुमार दास बताये गये। सभी की उम्र 18 से 24 साल के बीच है। इन लोगों में इमदाद रजा, अफसर वारिस और साहिल रजा हजारीबाग के रहने वाले हैं। बाकी के चार संदेही का घर कोडरमा के तिलैया और चंदवारा में है। इन लोगों के पास से पुलिस ने छह पीस जिंदा गोली, तीन चाकू, टीपीसी का सात पीस पर्चा, एक बोलेरो, 2 पीस टीपीसी का लेटरपैड और छह मोबाइल जब्त किया है। इन लोगों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। इस बाता का खुलासा हजारीबाग के पुलिस कप्तान अंजनी अंजन ने मीडिया के सामने किया।

एसी अंजनी अंजन ने बताया कि चरही थाना क्षेत्र के उत्तरी तानिप स्थित CCL क्षेत्र के व्यू प्वाइंट पर 24 अगस्त 2025 को आगजनी की गयी थी। इस घटना में 8 से 10 की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने आउटसोर्सिंग कंपनी की तीन हाईवा और तीन पोकलेन मशीनों को पेट्रोल छिड़ककर फूंक डाला था। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा प्रभारी की लिखित शिकायत पर चरही थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया। टीम तफतीश में जुट गयी। इसी दरम्यान पुलिस कप्तान अंजनी अंजन को इंफॉर्मेशन मिली कि चरही थाना क्षेत्र के तापिन नॉर्थ 44 नंबर जंगल में कुछ अपराधी इकट्ठा होकर किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही SIT एक्टिव हुई और बताये गये लोकेशन पर रेड मारी। पुलिस ने मौके से सात बदमाशों को धर दबोचा है। पूछताछ के दरम्यान इन लोगों ने बीते 24 अगस्त को CCL की गाड़ियों को फूंक डालने की बात कबूल की। इसके अलावा इसी साल के 10 फरवरी को चरही थाना क्षेत्र के चलिया टांड जंगल में तीन ट्रैक्टर जलाने की भी बात कबूल की।  गिरफ्तार सभी बदमाशों को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। SP क्या बता गये… देखें

Advertisement

CCL को नुकसान पहुंचाने वाले सात अपराधी अब सलाखों के पीछे, हजारीबाग SP अंजनी अंजन क्या बोले… देखें pic.twitter.com/jICd4U4wJA

— News Samvad (@newssamvaad) September 9, 2025

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग के इस इलाके में 30 घंटे से बत्ती गुल, हैरान-परेशान लोग

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article‘उम्मीदों’ का मेला, युवाओं के सपनों को अदाणी फाउंडेशन का सहारा
Next Article झारखंड के तमाम सदर अस्पतालों के लिए मंत्री इरफान का बड़ा ऐलान… जानें क्या

Related Posts

Headlines

CNG भरवाते वक्त कार में ब्लास्ट, दो टुकड़ों में बंटकर हवा में उड़ा सिलेंडर… देखें वीडियो

October 3, 2026
Headlines

बिजली कब गई, क्यों गई और कब आएगी… अब मोबाइल पर मिलेगा पल-पल का अपडेट

October 3, 2026
Headlines

पाकुड़ के होटल में बंगाल पुलिस की रेड, 26 जिप सदस्यों को लेकर आधी रात भारी बवाल

October 3, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

CNG भरवाते वक्त कार में ब्लास्ट, दो टुकड़ों में बंटकर हवा में उड़ा सिलेंडर… देखें वीडियो

October 3, 2026

बिजली कब गई, क्यों गई और कब आएगी… अब मोबाइल पर मिलेगा पल-पल का अपडेट

October 3, 2026

पाकुड़ के होटल में बंगाल पुलिस की रेड, 26 जिप सदस्यों को लेकर आधी रात भारी बवाल

October 3, 2026

पिछली दो बार की कसक इस बार गोल्ड जीतकर निकाली : निक्की प्रधान

October 3, 2026

JSSC-CGL पेपर लीक : CID ने प्रेस संचालक के करीबी को बोकारो से दबोचा, बांटा था आंसर

October 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.