Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 1 September, 2026 • 06:11 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ठुड्डी में लगी गोली माथे को चीर कर पार, ऑनड्यूटी जवान की दर्दनाक मौ’त
Headlines

ठुड्डी में लगी गोली माथे को चीर कर पार, ऑनड्यूटी जवान की दर्दनाक मौ’त

May 17, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
राजू
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Simdega : सिमडेगा जिले के महाबुआंग थाना परिसर में रविवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में ऑनड्यूटी पुलिस जवान की मौत हो गई। आरक्षी राजू तिर्की को उनकी ही सर्विस राइफल से चली गोली ठुड्डी में लगी, जो माथे को चीरते हुए बाहर निकल गई। गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद पूरे थाना परिसर में तहलका मच गया। मृतक जवान राजू तिर्की रांची जिले के रातू थाना क्षेत्र के टिंबरा गांव के रहने वाले थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव में मातम छा गया।

ड्यूटी के दौरान अचानक चली गोली

जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह करीब 10 बजे राजू तिर्की महाबुआंग थाना परिसर में ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान अचानक उनकी सर्विस राइफल से गोली चल गई। गोली कैसे चली, यह अभी साफ नहीं है। गोली इतनी नजदीक से चली कि ठुड्डी में लगते हुए सीधे माथे को चीरकर निकल गई। गोली की आवाज सुनते ही थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मी मौके की ओर दौड़े। साथी जवानों ने तुरंत घायल राजू तिर्की को उठाकर सिमडेगा सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना इतनी अचानक हुई कि कुछ देर तक पुलिसकर्मी भी समझ नहीं पाए कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ।

अस्पताल में जुटे पुलिस अधिकारी

घटना की जानकारी मिलते ही जिले के एसपी श्रीकांत एस खोटरे, एसडीपीओ और डीएसपी मुख्यालय रणवीर सिंह समेत कई अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अस्पताल परिसर में साथी जवान काफी गमगीन नजर आए। कई पुलिसकर्मियों की आंखें नम थीं। सभी अपने साथी की अचानक मौत से सदमे में दिखे।

SIT करेगी पूरे मामले की जांच

एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला अपने ही हथियार से गोली लगने का लग रहा है। हालांकि गोली कैसे चली और घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ और डीएसपी मुख्यालय की निगरानी में SIT का गठन किया गया है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

विधायक और पुलिस मेंस एसोसिएशन ने जताया शोक

इस दुखद घटना पर स्थानीय विधायक भूषण बाड़ा ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने दिवंगत जवान के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की और आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वहीं पुलिस मेंस एसोसिएशन ने भी घटना को बेहद पीड़ादायक बताया है। एसोसिएशन ने सरकार से मृतक जवान के परिवार को आर्थिक सहायता, अनुकंपा नौकरी और सभी जरूरी सरकारी सुविधाएं देने की मांग की है।

Also Read : शादीशुदा मौसेरी बहन से इश्क, आधी रात मुलाकात और फिर… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleशादीशुदा मौसेरी बहन से इश्क, आधी रात मुलाकात और फिर… जानें
Next Article CSIR-NIIST में बिना इंटरव्यू सरकारी नौकरी, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका

Related Posts

झारखंड

अलविदा कहते छलके आंसू, सीसीएल ने 132 कर्मियों की निष्ठा को किया सलाम

August 31, 2026
Headlines

सोन नदी का पानी अब बुझाएगा झारखंड की प्यास, CM हेमंत बोले- PM और गृह मंत्री का आभार

August 31, 2026
Headlines

बाढ़ से राहत, खेतों तक पानी… CM सम्राट ने केंद्र के सामने रखा बड़ा जल प्लान

August 31, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 01 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 1, 2026

अलविदा कहते छलके आंसू, सीसीएल ने 132 कर्मियों की निष्ठा को किया सलाम

August 31, 2026

सोन नदी का पानी अब बुझाएगा झारखंड की प्यास, CM हेमंत बोले- PM और गृह मंत्री का आभार

August 31, 2026

बाढ़ से राहत, खेतों तक पानी… CM सम्राट ने केंद्र के सामने रखा बड़ा जल प्लान

August 31, 2026

25 साल पुराना सोन नदी जल विवाद खत्म, बिहार को 5.75 और झारखंड को 2 एमएएफ पानी

August 31, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.