Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 20 October, 2026 • 01:32 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » CSIR-NIIST में बिना इंटरव्यू सरकारी नौकरी, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका
जॉब/एजुकेशन

CSIR-NIIST में बिना इंटरव्यू सरकारी नौकरी, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका

May 17, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
CSIR
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

News Samvad : अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और 10वीं पास हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। CSIR-National Institute for Interdisciplinary Science and Technology ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ यानी MTS पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती सीधी भर्ती के आधार पर की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 16 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।यह भर्ती तिरुवनंतपुरम स्थित संस्थान में निकाली गई है और आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

इतने पदों पर होगी भर्ती

सीएसआईआर-एनआईआईएसटी की ओर से एमटीएस के कुल 2 पदों पर भर्ती निकाली गई है। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से आयोजित की जाएगी और चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।

महत्वपूर्ण तारीखें

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: 16 मई 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 16 मई 2026 सुबह 9 बजे
  • आवेदन की आखिरी तारीख: 15 जून 2026 शाम 5:30 बजे तक
  • शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख: 15 जून 2026
  • ट्रेड टेस्ट और लिखित परीक्षा की तारीख: बाद में वेबसाइट पर जारी होगी

कौन कर सकता है आवेदन

एमटीएस पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। जिन उम्मीदवारों ने 12वीं पास की है, उन्हें वांछित योग्यता के तौर पर प्राथमिकता मिल सकती है।ध्यान रहे कि उम्मीदवार की सभी शैक्षणिक योग्यताएं 15 जून 2026 तक पूरी हो जानी चाहिए।

आयु सीमा क्या है

इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।

  • एससी और एसटी उम्मीदवारों को 5 साल की छूट
  • ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल की छूट
  • दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 से 13 साल तक की छूट

आवेदन शुल्क कितना देना होगा

सामान्य वर्ग, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

इन उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूरी छूट दी गई है:

  • महिला उम्मीदवार
  • एससी वर्ग
  • एसटी वर्ग
  • PwD उम्मीदवार
  • पूर्व सैनिक

कैसे होगा चयन

भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले ट्रेड टेस्ट आयोजित किया जाएगा। इसमें उम्मीदवारों की प्रैक्टिकल समझ और काम करने की क्षमता को परखा जाएगा।ट्रेड टेस्ट में इन कार्यों से जुड़े सवाल और गतिविधियां शामिल हो सकती हैं:

  • रिकॉर्ड संभालना
  • सफाई व्यवस्था देखना
  • रिसर्च कार्य में सहायता करना
  • बगीचे और पौधों की देखभाल
  • वाहन रिकॉर्ड संभालना
  • कैंटीन से जुड़े काम

जो उम्मीदवार ट्रेड टेस्ट पास करेंगे, उन्हें ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। अंतिम मेरिट सूची केवल लिखित परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

कितनी मिलेगी सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को 18,000 रुपये से 56,900 रुपये तक का वेतन मिलेगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता और दूसरे सरकारी भत्ते भी दिए जाएंगे। सभी भत्तों को जोड़कर हर महीने करीब 33,840 रुपये तक सैलरी मिल सकती है।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। आवेदन फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंट आउट संभालकर रखना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें : ठुड्डी में लगी गोली माथे को चीर कर पार, ऑनड्यूटी जवान की दर्दनाक मौ’त

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleठुड्डी में लगी गोली माथे को चीर कर पार, ऑनड्यूटी जवान की दर्दनाक मौ’त
Next Article “भला हो बाबू आपका…” बुजुर्ग ने डीसी के सिर पर हाथ रख दिया आशीर्वाद… जानें क्यों

Related Posts

Headlines

CCL की नौकरी और ममेरे भाई से शादी की चाहत में लिख डाली पति की हत्या की स्क्रिप्ट

October 19, 2026
Headlines

CM हेमंत ने दामोदर-भैरवी संगम पर मां की अस्थियां की विसर्जित, नाम आंखों से दी विदाई

October 19, 2026
Headlines

शक्ति की भक्ति में सीएम सम्राट, महानवमी पर लिया मां दुर्गा का आशीर्वाद

October 19, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

CCL की नौकरी और ममेरे भाई से शादी की चाहत में लिख डाली पति की हत्या की स्क्रिप्ट

October 19, 2026

CM हेमंत ने दामोदर-भैरवी संगम पर मां की अस्थियां की विसर्जित, नाम आंखों से दी विदाई

October 19, 2026

राशन दुकान लूट की कोशिश में दो और अरेस्ट, लोडेड कट्टा और चाकू बरामद

October 19, 2026

शक्ति की भक्ति में सीएम सम्राट, महानवमी पर लिया मां दुर्गा का आशीर्वाद

October 19, 2026

सड़कों पर उतरी अफसरों की टीम, रांची SSP ने देर रात तक परखी पंडालों की सुरक्षा

October 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.