Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 14 May, 2026 • 01:15 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » “सर, पैसा तेजी से बढ़ रहा है…” और फिर 8.52 करोड़ की चोट… जानें
Headlines

“सर, पैसा तेजी से बढ़ रहा है…” और फिर 8.52 करोड़ की चोट… जानें

May 10, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
CID
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : मोबाइल स्क्रीन पर आया एक मैसेज। उसमें लिखा था, फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश करें और कम समय में मोटा मुनाफा कमाएं। आज के दौर में ऐसे संदेश आम लगते हैं। कई लोग इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन कुछ लोग बेहतर कमाई की उम्मीद में भरोसा कर बैठते हैं। झारखंड में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति को बड़े मुनाफे का सपना दिखाकर साइबर ठगों ने 8 करोड़ 52 लाख रुपये की चपत लगा दी।

भरोसा जीतने का नया तरीका, ‘सर, आपका पैसा तेजी से बढ़ रहा है’

CID DSP नेहा बाला के मुताबिक, पीड़ित को व्हाट्सऐप के जरिए संपर्क किया गया। उसे FXPROGROUP-cc नाम के एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया। वहां माहौल ऐसा बनाया गया, जैसे कोई बड़ा निवेश समुदाय काम कर रहा हो। ग्रुप में निवेश की बातें होती थीं। बड़े रिटर्न के दावे किए जाते थे। स्क्रीनशॉट और आंकड़ों के जरिए यह भरोसा दिलाया गया कि पैसा तेजी से बढ़ रहा है। इसके बाद पीड़ित को एक वेबसाइट के जरिए निवेश करने के लिए कहा गया। यहीं से असली खेल शुरू हुआ।

छोटे भरोसे से बड़ी ठगी तक

साइबर अपराधियों की चाल यही होती है। पहले वे सामने वाले का भरोसा जीतते हैं। शुरुआत में कुछ फर्जी मुनाफा दिखाते हैं, ताकि शिकार को लगे कि सब कुछ सही चल रहा है। फिर धीरे-धीरे निवेश की रकम बढ़वाते जाते हैं। इस मामले में भी यही हुआ। पीड़ित अलग-अलग तारीखों में अलग-अलग बैंक खातों में पैसे जमा करता गया। उसे लगता रहा कि उसका पैसा सुरक्षित है और अच्छा मुनाफा दे रहा है। लेकिन असल में वह पैसा ठगों के जाल में फंसता जा रहा था। बताया गया कि जब पीड़ित ने रकम निकालने की कोशिश की, तब बहाने शुरू हो गए। कभी तकनीकी समस्या, कभी प्रोसेसिंग फीस, कभी वेरिफिकेशन का बहाना। धीरे-धीरे साफ हो गया कि जिस प्लेटफॉर्म पर पैसा लगाया गया था, वह असली नहीं, बल्कि ठगी का जाल था। तब तक बहुत देर हो चुकी थी। करीब 8.52 करोड़ रुपये निकल चुके थे।

झारखंड CID ने UP से दबोचा बड़का ठग

शिकायत मिलने के बाद CID की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी जांच में पता चला कि इस्तेमाल किया गया प्लेटफॉर्म फर्जी था और सिर्फ लोगों को ठगने के लिए बनाया गया था। जांच के दौरान इस गिरोह से जुड़े एक बड़का ठग बृजेश सिंह को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में स्थानीय पुलिस ने भी सहयोग किया। आरोपी के पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, डेबिट कार्ड और चेक बुक बरामद किए गए हैं। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि इससे पूरे नेटवर्क तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

साइबर अपराध का बदलता चेहरा

DSP नेहा बाला ने कहा कि पहले ठगी का मतलब नकली कॉल, बैंक OTP या लॉटरी घोटाला होता था। अब साइबर अपराधियों ने अपना तरीका बदल दिया है। अब वे निवेश सलाहकार बनकर आते हैं। प्रोफेशनल भाषा बोलते हैं। फर्जी वेबसाइट बनाते हैं। व्हाट्सऐप ग्रुप चलाते हैं। नकली सफलता की कहानियां दिखाते हैं। यही वजह है कि पढ़े-लिखे और समझदार लोग भी इनके जाल में फंस जाते हैं। DSP ने लोगों से अपील की है कि अगर आप या आपका कोई परिचित साइबर ठगी का शिकार हो जाए, तो तुरंत कार्रवाई करें। राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत कॉल करें, cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें या फिर नजदीकी थाना या साइबर सेल में लिखित शिकायत दें।

इसे भी पढ़ें : SSC GD परीक्षा में झोल : कंप्यूटर स्क्रीन पर अपने आप चलने लगा कर्सर, फिर…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleSSC GD परीक्षा में झोल : कंप्यूटर स्क्रीन पर अपने आप चलने लगा कर्सर, फिर…
Next Article Air India के 1000 से ज्यादा कर्मियों की गई नौकरी… जानें क्यों

Related Posts

Headlines

लापरवाही पर एसपी का चला हंटर, तीन थानेदार लाइन हाजिर

May 14, 2026
Headlines

OMG! 48 घंटे में मिली चार सिर कटी ला’श, मचा कोहराम

May 14, 2026
Headlines

CCL में जॉब के नाम पर बेटा-पत्नी-बहन के खाते में मंगवाया 33 लाख, अब सलाखों के पीछे

May 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

लापरवाही पर एसपी का चला हंटर, तीन थानेदार लाइन हाजिर

May 14, 2026

OMG! 48 घंटे में मिली चार सिर कटी ला’श, मचा कोहराम

May 14, 2026

राशिफल @ 14 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 14, 2026

CCL में जॉब के नाम पर बेटा-पत्नी-बहन के खाते में मंगवाया 33 लाख, अब सलाखों के पीछे

May 13, 2026

बिहार में EV वालों की बल्ले-बल्ले, इलेक्ट्रिक वाहन खरीदते ही खाते में आएगा पैसा

May 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.