Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 6 October, 2026 • 03:45 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मो. ईमामुद्दीन के मर्डर के पीछे छिपे राज खोल गयीं SP रिष्मा रमेशन
Headlines

मो. ईमामुद्दीन के मर्डर के पीछे छिपे राज खोल गयीं SP रिष्मा रमेशन

February 1, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रिष्मा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Palamu : उटपटांग बातें और लेनदेन के लफड़े को लेकर मो. ईमामुद्दीन को मौत की नींद सुला दिया गया। भरे बाजार में बीते कल गोली मार कर उसकी हत्या कर दी गयी थी। वारदात के महज तीन घंटे बाद सदेही गुनहगार मुमताज अहमद उर्फ लड्डू को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से घटना में इस्तेमाल 7.65 एमएम की एक देशी पिस्टल, दो मैग्जिन और आठ जिंदा गोली जब्त की गयी है। साथ ही घटना के वक्त पहने हुए कपड़े, दस्तावेज, मोबाइल भी बरामद किया गया है। इस बात का खुलासा आज पलामू पुलिस कप्तान रिष्मा रमेशन ने किया।

SP रिष्मा रमेशन ने मीडिया को बताया कि मो. ईमामुद्दीन की हत्या के बाद हत्यारे को पकड़ने के लिये हुसैनाबाद के SDPO एस मोहम्मद याकूब की देखरेख में टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेही गुनहगार मुमताज अहमद उर्फ लड्डू को धर दबोचा। उसे जपला रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लड्डू ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस को दिये अपने बयान में लड्डू ने बताया कि मो. इमामुद्दीन उसके साथ उटपटांग बातें करता था और धमकी देता था। दोनों के बीच लेनदेन का लफड़ा था। मो. इमामुद्दीन लेबर सप्लाई का काम करता था। उसने मुमताज को क्रेन ऑपरेटर की नौकरी सूरत में दिलवायी थी। SP ने बताया कि हत्या से एक घंटा पहले पुराने मामले को लेकर बाजार में मो. इमामुद्दीन और मुमताज अहमद के बीच विवाद हुआ था। विवाद के तुरंत बाद मुमताज घर जाकर पिस्टल ले आया और फिर आते ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर इमामुद्दीन की हत्या कर दी।

Advertisement

संदेही गुनहगार मुमताज उर्फ लड्डू को दबोचने में SDPO के अलावा ट्रेनी DSP राजीव रंजन, हुसैनाबाद थानेदार सोनू कुमार चौधरी, हैदरनगर थानेदार अफजल अंसारी, मोहम्मदगंज थानेदार मुकेश कुमार सिंह, देवरी ओपी प्रभारी बबलू कुमार, एसआई विवेक कुमार, रोहित चौहान, अमर सिंह, आदित्य प्रसाद, रमण यादव और अन्नत कुमार सिंह की भूमिका सराहनीय रही।

इसे भी पढ़ें : भगदड़ के बाद महाकुंभ पहुंचे CM योगी, साधु-संतो से मिल क्या बोले… देखें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleBudget 2025 : बैट्री प्रोडक्शन में Tax की छूट, इलेक्ट्रिक गाड़ियां होंगी सस्ती!
Next Article NIT त्रिची में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, बिना परीक्षा होगा चयन

Related Posts

Headlines

रात के सन्नाटे में काल बनी तेज रफ्तार कार, तीन दोस्तों की गई जान

October 6, 2026
Headlines

‘मां-बाप के कंधे पर औलाद की विदाई सबसे भारी’… मंत्री दीपिका की बेटी के द्वादशा में भावुक हुए CM

October 5, 2026
Headlines

बिहार के बांधों और जंगलों में बदलेगा वीकेंड का मिजाज, वादियों को संवारने में जुटे सीएम

October 5, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रात के सन्नाटे में काल बनी तेज रफ्तार कार, तीन दोस्तों की गई जान

October 6, 2026

बाढ़ पीड़ितों का दर्द बांटने पहुंचे सीएम, बोले- कोई भूखा नहीं सोएगा, किसी की छत नहीं छिनने देंगे’

October 6, 2026

राशिफल @ 06 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 6, 2026

‘मां-बाप के कंधे पर औलाद की विदाई सबसे भारी’… मंत्री दीपिका की बेटी के द्वादशा में भावुक हुए CM

October 5, 2026

बिहार के बांधों और जंगलों में बदलेगा वीकेंड का मिजाज, वादियों को संवारने में जुटे सीएम

October 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.