Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 17 May, 2026 • 09:29 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » थानेदार मंटू कुमार सस्पेंड, एक हफ्ता पहले SSP से मिला था बड़ा सम्मान
Headlines

थानेदार मंटू कुमार सस्पेंड, एक हफ्ता पहले SSP से मिला था बड़ा सम्मान

May 17, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Bhagalpur : भागलपुर में जोगसर थानेदार मंटू कुमार पर आखिरकार बड़ी कार्रवाई हो गई। भागलपुर एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई सिटी एसपी शैलेन्द्र सिंह की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। बताया जा रहा है कि मंटू कुमार पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने और आला अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी करने का गंभीर आरोप लगा था।

पत्रकारों को झूठे केस में फंसाने का भी आरोप

मामले को लेकर चर्चा इसलिए भी तेज हो गई है क्योंकि मंटू कुमार पर भागलपुर में पत्रकारों को झूठे मामलों में फंसाने का आरोप भी लगाया गया है। आरोप है कि उन्होंने कई मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया। इसी को लेकर विभागीय स्तर पर शिकायतें लगातार पहुंच रही थीं।

बांका में भी दर्ज है नालसी मुकदमा

जानकारी के मुताबिक, मंटू कुमार के खिलाफ बांका सिविल कोर्ट में नालसी मुकदमा संख्या 612/24 भी दर्ज है। यह मामला उनके बांका जिले के धनकुंड थाना में पदस्थापना के दौरान का बताया जा रहा है। आरोप है कि उस दौरान बालू माफियाओं के साथ उनकी सांठगांठ थी। साथ ही निर्दोष लोगों को फंसाने और उनकी छवि खराब करने के भी आरोप लगे हैं।

मीडिया और अधिवक्ताओं को बदनाम करने के आरोप

स्थानीय लोगों और शिकायतकर्ताओं का कहना है कि मंटू कुमार पर मीडिया कर्मियों और अधिवक्ताओं को परेशान करने तथा झूठे आरोपों में उलझाने जैसे आरोप भी लगे हैं। आरोप यह भी है कि अपराधियों और माफियाओं के साथ मिलकर दबाव की राजनीति की जाती थी। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

एक हफ्ते पहले ही मिला था सम्मान

सबसे बड़ी बात यह है कि करीब एक सप्ताह पहले ही भागलपुर एसएसपी ने समीक्षा भवन में आयोजित कार्यक्रम में मंटू कुमार को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया था। अब अचानक हुए निलंबन के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोग यह चर्चा कर रहे हैं कि आखिर एक सप्ताह में ऐसा क्या हुआ कि सम्मानित अधिकारी को सस्पेंड करना पड़ा।

पुलिस महकमे में चर्चा तेज

मंटू कुमार के निलंबन के बाद पुलिस विभाग में चर्चाओं का बाजार गर्म है। फिलहाल विभागीय जांच आगे बढ़ाई जा रही है और आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें : सुबह साथ निकले थे दो लोग, चंद घंटों बाद खेत में मिली ला’शें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 17 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 17 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 17, 2026
Headlines

गुरु नानक ट्रस्ट चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल, प्रशासन ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश

May 16, 2026
हेल्थकेयर

दांतों का पीलापन हो सकता है इस जरूरी विटामिन की कमी का संकेत

May 16, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

थानेदार मंटू कुमार सस्पेंड, एक हफ्ता पहले SSP से मिला था बड़ा सम्मान

May 17, 2026

राशिफल @ 17 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 17, 2026

गुरु नानक ट्रस्ट चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल, प्रशासन ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश

May 16, 2026

दांतों का पीलापन हो सकता है इस जरूरी विटामिन की कमी का संकेत

May 16, 2026

सुबह साथ निकले थे दो लोग, चंद घंटों बाद खेत में मिली ला’शें

May 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.