Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 17 May, 2026 • 02:39 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को भून डाला, कार घेरकर बरसाई गोलियां
Headlines

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को भून डाला, कार घेरकर बरसाई गोलियां

May 7, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Kolkata : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा घटना में बुधवार रात बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमले में उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस और केंद्रीय बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

मध्यमग्राम में सड़क पर कार को घेरकर बरसाईं गोलियां

जानकारी के मुताबिक, चंद्रनाथ रथ बुधवार रात कोलकाता से मध्यमग्राम स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी को कुछ लोगों ने घेर लिया और फिर अचानक ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोलीबारी इतनी तेज थी कि गाड़ी के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और शीशा टूट गया।

सीने में तीन गोलियां लगने का दावा, ज्यादा खून बहने से मौत

बीजेपी की ओर से दावा किया गया है कि चंद्रनाथ रथ को सीने में तीन गोलियां लगीं। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन ज्यादा खून बह जाने के कारण उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गोलियों से छलनी गाड़ी को पुलिस और केंद्रीय बलों ने घेर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।

कार चला रहा व्यक्ति भी घायल, नर्सिंग होम में इलाज जारी

इस हमले में कार चला रहा व्यक्ति भी गोली लगने से घायल हो गया। उसे तुरंत मध्यमग्राम क्रॉसिंग स्थित विबासिटी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे बीजेपी विधायक, बढ़ा तनाव

हत्या की खबर फैलते ही बीजेपी के कई विजयी उम्मीदवार और नेता घटनास्थल पर पहुंच गए। बताया गया कि मौके पर मौजूद नेताओं में कौस्तव बागची, पीयूष कनड़िया, शंकर घोष और शंकर चटर्जी शामिल हैं। यह हमला राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे हुआ, जिस कारण इलाके में अफरा-तफरी फैल गई। स्थानीय लोगों में भी डर का माहौल है।

RAF और केंद्रीय बलों की तैनाती, पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद पुलिस की बड़ी टुकड़ी के साथ RAF और केंद्रीय बलों को इलाके में तैनात किया गया है। पुलिस आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

बंगाल में पोस्ट-पोल हिंसा के 200 केस, 433 गिरफ्तार

राज्य में चुनाव के बाद हो रही हिंसा को लेकर पुलिस ने अब तक 200 एफआईआर दर्ज की है और 433 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस महानिदेशक सिद्ध नाथ गुप्ता ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि हिंसा में सीधे तौर पर शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के अलावा करीब 1,100 लोगों को एहतियातन हिरासत में भी रखा गया है।

चुनाव आयोग ने दिया सख्त निर्देश

डीजीपी का बयान चुनाव आयोग के उस आदेश के बाद आया है, जिसमें आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और राज्य में तैनात केंद्रीय सुरक्षा बलों को चुनाव के बाद की हिंसा पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। आयोग ने साफ कहा है कि पोस्ट-पोल हिंसा को लेकर कोई ढील नहीं दी जाएगी।

इलाके में डर और गुस्सा, हालात तनावपूर्ण

चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद मध्यमग्राम में हालात बेहद तनावपूर्ण हैं। पुलिस लगातार निगरानी कर रही है, लेकिन स्थानीय लोगों में डर और नाराजगी दोनों देखी जा रही है। राजनीतिक दल भी आमने-सामने हैं और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : पहले लव मैरिज, फिर बेवफाई और आखिर में कत्ल… चंदन ह’त्याकांड की पूरी कहानी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 07 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article स्टेशन की भीड़ और मोबाइल चोरों का जाल… RPF ने दबोचा पूरा गैंग

Related Posts

Headlines

रांची पुलिस का तगड़ा “प्रहार”, रातों-रात बदला शहर का माहौल… जानें कैसे

May 17, 2026
Headlines

“50 लाख दो, नहीं तो करोड़ों का नुकसान कर देंगे”, BGR को TPC की धमकी

May 17, 2026
Headlines

थानेदार मंटू कुमार सस्पेंड, एक हफ्ता पहले SSP से मिला था बड़ा सम्मान

May 17, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रांची पुलिस का तगड़ा “प्रहार”, रातों-रात बदला शहर का माहौल… जानें कैसे

May 17, 2026

“50 लाख दो, नहीं तो करोड़ों का नुकसान कर देंगे”, BGR को TPC की धमकी

May 17, 2026

थानेदार मंटू कुमार सस्पेंड, एक हफ्ता पहले SSP से मिला था बड़ा सम्मान

May 17, 2026

राशिफल @ 17 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 17, 2026

गुरु नानक ट्रस्ट चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल, प्रशासन ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश

May 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.