अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड में इन दिनों भीषण ठंड का कहर बरप रहा है। हिमालय से आ रही बर्फीली हवाओं ने पूरे राज्य में शीतलहर का रूप ले लिया है, जिससे राजधानी सहित कई जिलों में सामान्य जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।
गुमला रहा सबसे ठंडा जगह
लोग दिन में भी घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। सड़कें शाम ढलते ही सूनी हो जा रही हैं। ठंड से बचने के लिए आश्रय गृहों में भी जगह कम पड़ गई है। कई बेघर लोग मजबूरी में रातू रोड फ्लाईओवर के नीचे खुले आसमान में रात बिताने को विवश हैं। बर्फीली हवाएं इतनी तेज हैं कि शरीर सुन्न पड़ने लगता है। पिछले 24 घंटों में राज्य का सबसे कम तापमान गुमला जिले में दर्ज किया गया, जहां पारा 4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।
9 जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने ठंड और शीतलहर को देखते हुए 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में खूंटी, लोहरदगा, पलामू, चतरा, गढ़वा, गुमला, हजारीबाग, रामगढ़ और लातेहार शामिल हैं। यहां न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिर सकता है। पूरे राज्य में अगले कुछ दिनों तक तापमान 7 से 8 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
इसे भी पढ़ें : इधर ठंड से कांपती रातें, उधर हाथियों का खौफ… जाएं तो जाएं कहां लोग

