अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Gumla : PLFI का खूंखार उग्रवादी मार्टिन केरकेट्टा बीती रात एनकाउंटर में मारा गया। गुमला पुलिस कप्तान हारिस बिन जमां के नेतृत्व में जांबजों ने उसे ढेर कर दिया। एनकाउंटर गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र के चंगाबारी बनटोली जंगल में मंगलवार के दोपहर से चल रही थी। वहीं, मार्टिन केरकेट्टा के मारे जाने की खबर देर रात मिली। उसकी डेड बॉडी के पास से एक उम्दा किस्म का पिस्टल मिला है। PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप के जेल जाने के बाद संगठन की पूरी बागडोर मार्टिन केरकेट्टा ने संभाल रखी थी। संगठन में उसका ओहदा सुप्रीमो और रीजनल कमांडर का था। झारखंड सरकार ने 15 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों की पुलिस फाइल में 70 से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं।
SP हारिस बिन जमां को एक क्लू मिला था कि PLFI का टॉप कपांडर मार्टिन केरकेट्टा अपने साथियों के साथ इलाके में घूम रहा है। कोई बड़ा कांड करने वाला है। मिले एक क्लू पर SP हारिस बिन जमां ने बसिया SDPO नाजिर अख्तर की देखरेख में टीम गठित की। टीन में कई थानों को जांबाजों को शामिल किया गया। SP ने खुद AK-47 उठाया और पूरी टीम को लीड करते हुए आगे बढ़ने लगे। चंगाबारी बनटोली जंगल के इलाके को पुलिस की टीम ने चारों तरफ से घेर लिया। अचानक जंगल के भीतर से पुलिस की टीम पर फायरिंग होने लगी। तब पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। SP का हुक्म मिलते ही जांबाजों ने भी गोलियां दागनी शुरू कर दी। दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। पूरा इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। थोड़ी देर बाद फायरिंग बंद हो गयी। SP की टीम जंगल में अंदर की तरफ घुसने लगी। तभी खून से लथपथ एक डेड बॉडी जमीन पर पड़ी मिली। उस डेड बॉडी की शिनाख्त खूंखार मार्टिन केरकेट्टा के तौर पर की गयी। उसकी बॉडी के पास एक पिस्टल और गोली मिली। खूंखार मार्टिन केरकेट्टा के मारे जाने के बाद PLFI संगठन का किला पूरी तरह ढह चुका है। मार्टिन केरकेटा गुमला के कामडारा थाना क्षेत्र के रेड़वा चुवाटोली गांव का रहने वाला था। उस पर झारखंड के गुमला, सिमडेगा, खूंटी, चाईबासा, रांची व अन्य जिलों के पुलिस फाइल में 70 से ज्यादा संगीन आपराधिक मामले दर्ज थे। इनमें हत्या, पुलिस पर हमला, रंगदारी, आगजनी, अपहरण, आर्म्स एक्ट व विस्फोटक अधिनियम से जुड़े कई मामले शामिल हैं। अकेले कामडारा थाना में ही उस पर 30 से अधिक केस थे।
गुमला में PLFI का रीजनल कमांडर 15 लाख का इनामी मार्टिन केरकेट्टा का एनकाउंटर, SP हारिस बिन जमां क्या बता गये… देखें#martinkerketta #plfi #GumlaPolice pic.twitter.com/YnyKhyvw8E
— News Samvad (@newssamvaad) August 6, 2025
PLFI के रीजनल कमांडर मार्टिन केरकेट्टा को मार गिराने में SP हारिस बिन जमां के अलावा बसिया SDPO नाजिर अख्तर, कामडारा थानेदार शशि प्रकाश, बसिया थानेदार युधिष्ठिर प्रजापति, पालकोट थानेदार तरूण कुमार, एसआई नीरज कुमार, विश्वजीत कुमार चेतन, कृष्ण कुमार, सिपाही नीरज तिवारी, जावेद अख्तर, कामडारा SAT और QRT टीम की भूमिका सराहनीय रही।
मार्टिन केरकेट्टा का अपराधिक इतिहास – गुमला
- कामडारा थाना कांड संख्या 09/2002, दिनांक 20.03.2002, धारा 302 भा.द.वि.
- कामडारा थाना कांड संख्या 25/2002, दिनांक 25.06.2002, धारा 392 भा.द.वि.
- कामडारा थाना कांड संख्या 16/04, दिनांक 25.03.2004, धारा 392 भा.द.वि.
- कामडारा थाना कांड संख्या 09/05, दिनांक 28.03.2005, धारा 452/302/34 भा.द.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट।
- कामडारा थाना कांड संख्या 24/07, दिनांक 17.05.2007, धारा 302/34 भा.द.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट।
- कामडारा थाना कांड संख्या 52/07, दिनांक 14.12.2007, धारा 147/148/149/307/353 भा.द.वि. एवं 25(1-B) ए/26/27 आर्म्स एक्ट।
- कामडारा थाना कांड संख्या 29/08, दिनांक 11.06.2008, धारा 414/386 भा.द.वि. एवं 25(1-B) ए/26/32 आर्म्स एक्ट।
- कामडारा थाना कांड संख्या 51/08, दिनांक 10.12.2008, धारा 25(1-B) ए/26 आर्म्स एक्ट एवं 3/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम।
- कामडारा थाना कांड संख्या 25/09, दिनांक 06.06.2009, धारा 302/34 भा.द.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट, परिवर्तित धारा 120B एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट।
- कामडारा थाना कांड संख्या 02/10, दिनांक 28.01.2010, धारा 147/148/149/326/307/436/427 भा.द.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट।
- कामडारा थाना कांड संख्या 05/10, दिनांक 10.02.2010, धारा 147/148/149/353/307 भा.द.वि. एवं 25(1-B) ए/26/27/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट।
- कामडारा थाना कांड संख्या 06/11, दिनांक… धारा 147/148/149/353/307 भा.द.वि. एवं 25(1-B) ए/26/27/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट।
- कामडारा थाना कांड संख्या 37/11, दिनांक 04.09.2011, धारा 147/148/149/353/307 भा.द.वि. एवं 25(1-B) ए/26/27/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट।
- कामडारा थाना कांड संख्या 08/12, दिनांक 08.03.2012, धारा 147/148/149/353/307 भा.द.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट।
- कामडारा थाना कांड संख्या 20/12, दिनांक 26.04.2012, धारा 302/379/34 भा.द.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट।
- कामडारा थाना कांड संख्या 44/12, दिनांक 22.10.2012, धारा 147/148/149/353/307 भा.द.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट।
- कामडारा थाना कांड संख्या 55/12, दिनांक 27.12.2012, धारा 147/148/149/353/307/436/427 भा.द.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट।
- कामडारा थाना कांड संख्या 20/13, दिनांक 22.05.2013, धारा 147/148/149/341/342/302 भा.द.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट।
- कामडारा थाना कांड संख्या 31/13, दिनांक 02.08.2013, धारा 364/302/201/34 भा.द.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट।
- कामडारा थाना कांड संख्या 41/13, दिनांक 03.11.2013, धारा 302/120B/379/34 भा.द.वि. एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट।
- कामडारा थाना कांड संख्या 46/13, दिनांक 30.11.2013, धारा 147/148/149/341/353/307 भा.द.वि. एवं 25(1-B) ए/26(2)/27/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट।
- कामडारा थाना कांड संख्या 27/14, दिनांक 16.08.2014, धारा 147/149/121/122/124A/120B/414 भा.द.वि. एवं 25(1-A)/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट।
- कामडारा थाना कांड संख्या 40/14, दिनांक 03.11.2014, धारा 147/148/149/302/379/427 भा.द.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट।
- सिसई (भरनो) थाना कांड संख्या 12/2010, दिनांक 25.01.2010, धारा 147/148/149/307 भा.द.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट।
- कामडारा थाना कांड संख्या 12/2024, दिनांक 24.02.2024, धारा 385/387 भा.द.वि., 17 सी.एल.ए. एक्ट एवं 10/13/18/20 यू.पी.ए. एक्ट।
- सिसई थाना कांड संख्या 68/24, दिनांक 14.06.2024, धारा 385/387/506 भा.द.वि. एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट। अनुसंधान जारी है।
- सिसई थाना कांड संख्या 64/08, दिनांक 23.04.2008, धारा 302/307/34 भा.द.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट।
- कामडारा थाना कांड संख्या 09/22, दिनांक 21.03.2022, धारा 387/420/414/487/489/174A/34 भा.द.वि. एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट।
- कामडारा थाना कांड संख्या 01/04, दिनांक 04.01.2024, धारा 385/387 भा.द.वि., 25(1-B) ए/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट।
- कामडारा थाना कांड संख्या 14/25, दिनांक 12.03.2025, धारा 310(4)/310(10) बी.एन.एस., 25(1-B) ए/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट।
जिला – सिमडेगा
- जलडेगा थाना कांड संख्या 47/14, दिनांक 31.12.2014, धारा 25(1) ए आर्म्स एक्ट एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट।
- जलडेगा (बॉसजोर ओ.पी.) थाना कांड संख्या 17/14, दिनांक 31.12.2014, धारा 25(i) ए आर्म्स एक्ट एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट।
- बानो (गिरदा ओ.पी.) थाना कांड संख्या 57/16, दिनांक 03.11.2016, धारा 147/148/149/452/387/379/427/354/504 भा.द.वि. एवं 17(i)(ii) सी.एल.ए. एक्ट।
- बानो (गिरदा ओ.पी.) थाना कांड संख्या 64/2016, दिनांक 01.12.2016, धारा 147/148/149/307/353/414 भा.द.वि., 25(1-A)/26(ii) आर्म्स एक्ट एवं 17(i)(ii) सी.एल.ए. एक्ट।
- जलडेगा थाना कांड संख्या 07/17, दिनांक 23.02.2017, धारा 386 भा.द.वि. एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट।
- बानो थाना कांड संख्या 81/18, दिनांक 27.12.2018, धारा 17(A) भा.द.वि।
जिला – चाईबासा
- गुदड़ी थाना कांड संख्या 03/23, दिनांक 01.05.2023, धारा 25(1-A)/25(1-B)(a)/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट।
- सोनुआ थाना कांड संख्या 52/21, दिनांक 28.11.2021, धारा 147/148/149/385/387/307/120B भा.द.वि., 27 आर्म्स एक्ट, 13(1) यू.ए.पी. एक्ट एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट।
- आनंदपुर थाना कांड संख्या 05/24, दिनांक 18.03.2024, धारा 302/34 भा.द.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट।
- आनंदपुर थाना कांड संख्या 02/23, दिनांक 10.01.2023, धारा 147/148/149/387/436/506/120B/435 भा.द.वि. एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट।
जिला – चतरा
- टंडवा थाना कांड संख्या 286/24, धारा 308(3)/308(4)/319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/61(2) बी.एन.एस.
जिला – हजारीबाग
- चौपारण थाना कांड संख्या 16/25, दिनांक 19.01.2025, धारा 308(3)/308(4) बी.एन.एस., 17 सी.एल.ए. एक्ट।
- चौपारण थाना कांड संख्या 420/23, दिनांक 04.11.2023, धारा 385/387 भा.द.वि., 17 सी.एल.ए. एक्ट।
- केरेडारी थाना कांड संख्या 48/24, दिनांक 18.03.2024, धारा 387 भा.द.वि., 17 सी.एल.ए. एक्ट।
जिला – रांची
- लापुंग थाना कांड संख्या 25/14, दिनांक 20.09.2014, धारा 147/148/149/302 भा.द.वि., 27 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट।
- लापुंग थाना कांड संख्या 26/14, दिनांक 12.10.2014, धारा 147/148/149/435/302 भा.द.वि., 27 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट।
- अनगड़ा थाना कांड संख्या 30/16, दिनांक 03.04.2016, धारा 399/402/120B भा.द.वि., 25(1-B) ए/26/35 आर्म्स एक्ट, 4/5 विस्फोटक अधिनियम एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट।
- अनगड़ा थाना कांड संख्या 07/23, दिनांक 25.01.2023, धारा 387/34 भा.द.वि., 25(1-A) 25(6)/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट।
- नगड़ी थाना कांड संख्या 57/16, दिनांक 03.04.2016, धारा 147/148/149/307/353/399/402/120B भा.द.वि., 25(1-B) ए/26/27/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट।
- ओरमांझी थाना कांड संख्या 50/21, दिनांक 25.03.2021, धारा 384/386/507/34 भा.द.वि. एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट।
- धुर्वा (तुपुदाना) थाना कांड संख्या 158/22, दिनांक 24.06.2022, धारा 385/387/414/457/468/471/34 भा.द.वि. एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट।
- सुखदेवनगर पंडरा ओ.पी. थाना कांड संख्या 454/24, दिनांक 29.08.2024, धारा 308(1)/308(2)/308(4) बी.एन.एस. एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट।
- सुखदेवनगर (पंडरा ओ.पी.) थाना कांड संख्या 461/24, दिनांक 01.09.2024, धारा 308(2)/308(4) बी.एन.एस. एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट।
- लालपुर थाना कांड संख्या 205/24, दिनांक 28.08.2024, धारा 308(3)/308(4) बी.एन.एस. एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट।
- बेड़ो थाना कांड संख्या 108/24, दिनांक 01.11.2024, धारा 308(2)/308(3)/308(4)/308(5)/352/351(2) भा.न्या.सं. एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट।
जिला – खूंटी
- कर्रा थाना कांड संख्या 46/05, दिनांक 02.07.2005, धारा 396 भा.द.वि.
- कर्रा थाना कांड संख्या 19/06, दिनांक 19.04.2006, धारा 399/402/353/307/414 भा.द.वि. एवं 25(1-B) ए/26/27/35 आर्म्स एक्ट
- कर्रा थाना कांड संख्या 19/10, दिनांक 28.05.2010, धारा 302/34 भा.द.वि. एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट।
- कर्रा थाना कांड संख्या 22/10, दिनांक 31.05.2010, धारा 302/34 भा.द.वि., 27 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट।
- कर्रा थाना कांड संख्या 37/10, दिनांक 19.09.2010, धारा 364/120B/34 भा.द.वि. एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट।
- कर्रा थाना कांड संख्या 66/11, दिनांक 17.10.2011, धारा 25(1-B) ए/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट।
- कर्रा थाना कांड संख्या 68/11, दिनांक 22.10.2011, धारा 302/34 भा.द.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट।
- कर्रा थाना कांड संख्या 22/12, दिनांक 20.05.2012, धारा 147/148/149/353/307 भा.द.वि., 25(1-B) ए/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट।
- जरियागढ़ थाना कांड संख्या 08/22, दिनांक 23.03.2022, धारा 25(1-A) 25(6)/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट।
- जरियागढ़ थाना कांड संख्या 09/22, दिनांक 03.04.2022, धारा 147/148/149/353 भा.द.वि., 25(1-B) ए/25(6)/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट।
- मुरहू थाना कांड संख्या 52/02, दिनांक 30.09.2002, धारा 392 भा.द.वि.
- कर्रा थाना कांड संख्या 71/24, दिनांक 31.08.2024, धारा 308(1)/308(2)/308(4)/111 बी.एन.एस. एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट।
- खूंटी थाना कांड संख्या 79/24, दिनांक 11.08.2024, धारा 384 भा.द.वि. एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट।
- जरियागढ़ थाना कांड संख्या 01/25, दिनांक 01.01.2025, धारा 308(4)/3(5) बी.एन.एस. एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट।
- जरियागढ़ थाना कांड संख्या 02/25, दिनांक 02.01.2025, धारा 308/111/61(2)/3(5) बी.एन.एस., 25(1-B) ए/25(6)/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट
- रनिया थाना कांड संख्या-60/23, दिनांक-04.11.23 धारा-385/387/506/34 भा.द.वि. एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट।
- रनिया थाना कांड संख्या-61/23, दिनांक-06.11.23 (1-बी) ए/25(6)/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट । धारा-25(1-ए)/25
इसे भी पढ़ें : देर रात हुआ एनका’उंटर और खूंखार मार्टिन केरकेट्टा का हो गया चैप्टर क्लोज

