Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 14 October, 2026 • 11:31 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » धीमी पड़ी मॉनसून की रफ्तार, 6 रोज तक भारी बारिश से राहत
झारखंड

धीमी पड़ी मॉनसून की रफ्तार, 6 रोज तक भारी बारिश से राहत

August 6, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मॉनसून
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : झारखंड में मॉनसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची की ताजा रिपोर्ट के अनुसार राज्य में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

6 से 11 अगस्त तक हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक 6 से 8 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक हो सकती है। 9 से 11 अगस्त तक भी मौसम लगभग इसी तरह का बना रहेगा। कहीं भी जोरदार बारिश के आसार नहीं हैं।

कुछ जिलों में तेज हवा और यलो अलर्ट

7 और 8 अगस्त को राज्य के उत्तर-पश्चिमी और मध्य भागों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

रांची में 30.2 डिग्री दर्ज हुआ तापमान

बीते 24 घंटों में रांची का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है। गिरिडीह में 33.8, चाईबासा में 30.2 और डाल्टनगंज में 31.3 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा बारिश देवघर में 20.4 मिमी रिकॉर्ड की गई।

किसानों के लिए सुझाव

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मानसून की अक्षीय रेखा बंगाल की खाड़ी तक सिमट गई है, जिससे झारखंड में बारिश की तीव्रता कम है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि भारी बारिश की उम्मीद न करते हुए खेती संबंधी कार्य सावधानी से करें। हल्की बारिश में बुवाई या अन्य कृषि कार्य किए जा सकते हैं।

आज का मौसम पूर्वानुमान

आज झारखंड के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। रांची में अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बोकारो, रामगढ़ और पूर्वी सिंहभूम में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक जा सकता है।

Also Read : गुजरात के तीन शख्स पटना में गिरफ्तार, तलाशी लेने पर चौंक गई पुलिस

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगुजरात के तीन शख्स पटना में गिरफ्तार, तलाशी लेने पर चौंक गई पुलिस
Next Article जंगल में घुसे जांबाजों ने ढहा दिया PLFI का ‘किला’, SP क्या बता गये… देखें

Related Posts

Headlines

महारत्न के आंगन में ‘दीमक’, CCL की साख पर बट्टा लगाने वाला OS CBI के शिकंजे में

October 14, 2026
Headlines

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026
झारखंड

छात्रा से दरिंदगी पर भड़का पाकुड़ : हाथों में कैंडल, आंखों में गुस्सा… सड़क पर उतरे छात्र

October 13, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

IITF 2026 में दिखेगा बिहार का हुनर, कारीगरों और उद्यमियों से मांगे गए आवेदन

October 14, 2026

पटना के 20 छात्र सीख रहे जिंदगियां बचाने का हुनर, आपदा प्रबंधन विभाग दे रहा ट्रेनिंग

October 14, 2026

बिहार के सरकारी दफ्तरों की छतों पर लगेंगे सोलर प्लांट, 2030 तक बड़ा लक्ष्य

October 14, 2026

फर्जी लेबल, हाथ से बॉटलिंग… 5 नकली मिनरल वाटर प्लांट पर विभाग ने जड़ा ताला

October 14, 2026

बाढ़ से बर्बाद फसल की भरपाई : सीएम सम्राट ने 2.48 लाख किसानों के खातों में भेजे 112.52 करोड़

October 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.