Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 17 October, 2026 • 12:36 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जनता का हीरो अब सत्ता का सरताज, थलापति विजय ने ली सीएम पद की शपथ
Headlines

जनता का हीरो अब सत्ता का सरताज, थलापति विजय ने ली सीएम पद की शपथ

May 10, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
थलापति
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Chennai : तमिलनाडु की राजनीति में रविवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। लंबे समय से द्रविड़ राजनीति के इर्द-गिर्द घूमने वाले इस राज्य में अब एक नया चेहरा सत्ता के केंद्र में है। तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) के संस्थापक जोसेफ विजय, जिन्हें लोग विजय थलापति के नाम से जानते हैं, ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। विजय के साथ 9 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। अब 13 मई तक उन्हें विधानसभा में बहुमत साबित करना है।

डीएमके और एआईएडीएमके के दबदबे को चुनौती

तमिलनाडु की राजनीति में दशकों से डीएमके और एआईएडीएमके का दबदबा रहा है। लेकिन इस बार जनता ने अलग फैसला दिया। विजय की पार्टी टीवीके ने 108 सीटों पर जीत दर्ज कर सबको चौंका दिया। हालांकि सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की जरूरत थी। ऐसे में कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई-एम, वीसीके और आईयूएमएल ने विजय को समर्थन दिया। इसी समर्थन के दम पर सत्ता का रास्ता साफ हुआ। यह सिर्फ सरकार बनने की कहानी नहीं है, बल्कि तमिलनाडु की राजनीति में बदलाव के संकेत भी हैं।

अभिनेता से मुख्यमंत्री तक का सफर

विजय का सफर किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं लगता। कभी फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले विजय अब जनता के वोट से सत्ता तक पहुंचे हैं। एक्शन, इमोशन और मास अपील के लिए मशहूर विजय ने सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई। फिर राजनीति में कदम रखा और खुद को सिर्फ स्टार नहीं, जननेता के तौर पर पेश किया। उनका कहना रहा है कि राजनीति में आने का मकसद सिर्फ सत्ता नहीं, बल्कि जनसेवा है। मुख्यमंत्री बनते ही उन्होंने अपने वादों पर काम शुरू करने के संकेत दिए।

शपथ लेते ही दिखा एक्शन मोड

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद विजय ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने साफ कहा कि सरकार जनता के लिए काम करेगी। उन्होंने 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने, महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष बल बनाने और जनहित से जुड़े फैसलों को प्राथमिकता देने की बात कही। इससे समर्थकों में उत्साह और बढ़ गया।

शपथ समारोह में गूंजा वंदे मातरम्

शपथ ग्रहण समारोह की एक खास बात ने सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी। समारोह की शुरुआत और समापन में वंदे मातरम् गाया गया। इस पर सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। कई लोगों ने इसे नए तमिलनाडु की तस्वीर बताया। समर्थकों ने कहा कि विजय ने एक नई राजनीतिक शैली की शुरुआत की है।

मां-बाप की आंखों में छलक आए आंसू

इस समारोह का सबसे भावुक पल तब आया जब विजय के माता-पिता नजर आए। पिता एस ए चंद्रशेखर और मां शोभा चंद्रशेखर बेटे को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते देख भावुक हो गए। मां की आंखों में खुशी के आंसू थे। यह दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। जिस बेटे को बचपन से आगे बढ़ते देखा, उसे राज्य का मुख्यमंत्री बनते देख परिवार के लिए यह बेहद खास पल था।

तृषा भी दिखीं भावुक

शपथ ग्रहण समारोह में अभिनेत्री तृषा कृष्णन भी मौजूद थीं। विजय की करीबी दोस्त मानी जाने वाली तृषा इस मौके पर काफी भावुक नजर आईं। उनके चेहरे पर खुशी भी थी और आंखों में भावनाएं भी। सोशल मीडिया पर उनके रिएक्शन की तस्वीरें भी खूब शेयर की जा रही हैं।

राहुल गांधी के साथ दिखे विजय

राजनीतिक तस्वीरों में एक और चर्चा का विषय रहा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ विजय की मौजूदगी। क्योंकि टीवीके ने कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाई है, इसलिए यह तस्वीर राजनीतिक तौर पर भी काफी अहम मानी जा रही है। विश्लेषकों का मानना है कि दक्षिण भारत की राजनीति में यह गठबंधन आगे भी असर डाल सकता है।

कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

विजय के मुख्यमंत्री बनने की खबर मिलते ही टीवीके कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कई जगह मिठाइयां बांटी गईं। समर्थक नाचते-गाते नजर आए। सोशल मीडिया पर विजय समर्थकों ने इसे ऐतिहासिक जीत बताया। फिल्मों के सुपरस्टार को अब सत्ता के शिखर पर देख उनके फैंस खुद को इस जीत का हिस्सा मान रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : हिमंत बिस्व सरमा फिर बनेंगे असम के सीएम, पेश किया सरकार बनाने का दावा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबेटी की विदाई के बाद उजड़ गया आंगन, मिला गहरा जख्म… जानें क्या
Next Article योगी कैबिनेट का विस्तार : 6 नये चेहरों को मिली जगह, 2 को प्रमोशन

Related Posts

जॉब/एजुकेशन

IND vs WI: आखिरी टी-20 से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर कुमार की एंट्री

October 16, 2026
Headlines

मां के श्राद्ध का 9वां दिन : सीएम हेमंत ने निभाई दातून-पानी की परंपरा

October 16, 2026
अन्य खबरें

‘जेलर 2’ की रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग, पहले दिन ही ‘एनिमल’ का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड टूटा

October 16, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

IND vs WI: आखिरी टी-20 से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर कुमार की एंट्री

October 16, 2026

मां के श्राद्ध का 9वां दिन : सीएम हेमंत ने निभाई दातून-पानी की परंपरा

October 16, 2026

‘जेलर 2’ की रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग, पहले दिन ही ‘एनिमल’ का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड टूटा

October 16, 2026

जमशेदपुर में देर रात आग का तांडव, 9 दुकानें जलकर खाक

October 16, 2026

राशिफल @ 16 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.