Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 9 October, 2026 • 04:59 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ‘यह मेरे लिए Embarrassing है’… वित्त मंत्री ने लौटाई अपनी सिक्योरिटी
Headlines

‘यह मेरे लिए Embarrassing है’… वित्त मंत्री ने लौटाई अपनी सिक्योरिटी

July 3, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मंत्री
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और पुलिस मुख्यालय के बीच सुरक्षा गाड़ियों को लेकर ठन गई है। नाराज मंत्री ने न सिर्फ अपनी सुरक्षा में तैनात सभी 16 पुलिस जवानों को वापस भेज दिया है, बल्कि उनके साथ मिली गाड़ियां भी लौटा दी हैं। मंत्री ने इस पूरे घटनाक्रम पर गहरी नाराजगी जताते हुए डीजीपी को एक कड़ा पत्र लिखा है और कहा है कि वित्त विभाग के नोटिस ने उन्हें बेहद Embarrassing स्थिति में डाल दिया है।

तीन गाड़ियों में ठूंसकर बैठ रहे थे 16 जवान

मामला सुरक्षा में लगे जवानों और उनके लिए कम पड़ती गाड़ियों से जुड़ा है। मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पत्र के जरिये बताया कि उनकी सुरक्षा के लिए कुल 16 पुलिस जवान तैनात किए गए थे। इन सभी जवानों को ले जाने के लिए सिर्फ तीन सरकारी गाड़ियां दी गई थीं। मंत्री ने बीते 21 अप्रैल 2026 को डीजीपी को चिट्ठी लिखकर कहा था कि महज तीन गाड़ियों में 16 जवानों को एडजस्ट करना बेहद मुश्किल काम है। जवानों को गाड़ियों में ठूंस-ठूंस कर बिठाना पड़ता है, जो सुरक्षा के लिहाज से भी बिल्कुल सही नहीं है। उन्होंने जवानों के सही मूवमेंट के लिए कुल चार गाड़ियों की मांग की थी, लेकिन पुलिस मुख्यालय की ओर से उनकी इस मांग पर कोई जवाब नहीं आया।

मांग पूरी होने के बजाय मिला गाड़ी वापस करने का नोटिस

मंत्री अभी अपनी मांग पर जवाब का इंतजार ही कर रहे थे कि इसी बीच एक नया मोड़ आ गया। उनके पास अतिरिक्त गाड़ी तो नहीं आई, बल्कि वित्त विभाग के संयुक्त सचिव पंकज कुमार सिंह ने एक पुराना आदेश (11 अक्टूबर 2022 का ज्ञापांक) थमाते हुए एक नोटिस जारी कर दिया। इस नोटिस में मंत्री के पास मौजूद तीन गाड़ियां में से भी एक गाड़ी को तुरंत पुलिस मुख्यालय वापस करने का आदेश दे दिया गया।

‘यह मेरे लिए Embarrassing है’… कहकर लौटा दी सुरक्षा

अपनी ही सरकार के वित्त विभाग के संयुक्त सचिव द्वारा उनके पर्सनल सेक्रेटरी को इस तरह का नोटिस थमाए जाने से मंत्री राधाकृष्ण किशोर बेहद खफा हो गए। उन्होंने डीजीपी को लिखे पत्र में साफ कहा कि यह नोटिस उनके लिए बेहद Embarrass करने वाला है। एक तरफ वो सुरक्षा कारणों से गाड़ियां बढ़ाने की मांग कर रहे थे, और दूसरी तरफ उनसे मौजूद गाड़ियां भी वापस मांगी जा रही हैं। इसी नाराजगी में मंत्री ने फैसला किया कि वो ऐसी सुरक्षा व्यवस्था ही नहीं रखेंगे और उन्होंने गाड़ी समेत सभी 16 पुलिस जवानों को मुख्यालय वापस भेज दिया।

इसे भी पढ़ें : कुदरत का इश्क : दुनिया से बेखबर झाड़ियों में लिपटा रहा ‘नाग जोड़ा’… देखें वीडियो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleउज्जैन में बारिश का कहर: मंदिर डूबे, जनजीवन पूरी तरह प्रभावित
Next Article बिहार में वक्फ संपत्तियों का डिजिटल कवच, UMEED पोर्टल पर सभी रजिस्टर्ड

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 09 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 9, 2026
झारखंड

धान के खेत में मिला झामुमो नेता का सड़ा-गला शव, 30 सितंबर से थे लापता

October 8, 2026
उत्तर प्रदेश

खेल के 470 धुरंधर अब बढ़ायेंगे यूपी पुलिस की ताकत, सीएम योगी बोले- रील्स छोड़ मैदान पकड़ो

October 8, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 09 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 9, 2026

धान के खेत में मिला झामुमो नेता का सड़ा-गला शव, 30 सितंबर से थे लापता

October 8, 2026

खेल के 470 धुरंधर अब बढ़ायेंगे यूपी पुलिस की ताकत, सीएम योगी बोले- रील्स छोड़ मैदान पकड़ो

October 8, 2026

यूपी में ₹7.55 लाख करोड़ का महा-निवेश, सीएम योगी बोले- तुरंत सुलझाएं इन्वेस्टर्स की परेशानी

October 8, 2026

रामविलास को याद कर भावुक हुए सीएम योगी, कहा- अब यूपी भी देगा बिहार जैसा मान

October 8, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.