Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 26 September, 2026 • 01:25 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार में ‘ऑपरेशन बुलडोजर’ की धमक, इन जिलों में हुई कार्रवाई
Headlines

बिहार में ‘ऑपरेशन बुलडोजर’ की धमक, इन जिलों में हुई कार्रवाई

November 23, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बिहार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : सरकार बनने के कुछ घंटे बाद ही बिहार के कई शहरों में अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू हो गया। सुबह से ही बुलडोजर सड़कों पर उतर आया। समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, भागलपुर, दानापुर और लखीसराय सहित कई जगहों पर कच्चे और पक्के ढांचे हटाए गए। कुछ जगहों पर लोगों ने विरोध भी किया और विकल्प के लिए समय मांगा।

समस्तीपुर से अभियान की शुरुआत

पहली कार्रवाई समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के पास की गई। माल गोदाम चौक के आसपास लगे अवैध ठेलों और निर्माण को हटाया गया। इस दौरान पुलिस और लोगों में कहासुनी भी हुई। लोगों की मांग पर प्रशासन ने 10 दिनों की मोहलत दी।

Advertisement

लखीसराय में तीन घंटे चला बुलडोजर ऑपरेशन

लखीसराय में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में बड़ा अभियान चलाया गया। शहीद द्वार से पचना रोड तक प्रशासन ने दुकानों के आगे बढ़ाये गये टीन शेड और पक्के निर्माण हटवाए। साफ संदेश दिया गया कि समय पर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो फिर बुलडोजर चलेगा और जुर्माना भी लगेगा।

सीतामढ़ी में गौशाला चौक से पुनौरा धाम तक सड़क खाली

सीतामढ़ी में नगर निगम और यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई हुई। जेसीबी और मजदूरों की टीम ने अवैध ढांचों को हटाया। कई लोगों के सामान जब्त किए गए। करीब 9500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

दानापुर में दूसरी दिन की बड़ी कार्रवाई

दानापुर में हाथी खाना मोड़ से सगुना मोड़ तक झोंपड़ियां और गुमटी हटाई गईं। प्रशासन ने 4800 रुपये जुर्माना लिया। अभियान प्रशिक्षु आइएएस अधिकारी विग्नेश टीए और रवि कुमार के नेतृत्व में चला।

भागलपुर में भी अतिक्रमण पर कड़ा एक्शन

भागलपुर नगर निगम ने कई इलाकों से सड़क किनारे की कब्जेदारी हटाई। तिलकामांझी से आदमपुर तक टीम ने कई ढांचे तोड़े और 13,500 रुपये का जुर्माना लिया। लोगों को चेतावनी भी दी गई कि दोबारा कब्जा किया गया तो कड़ी कार्रवाई होगी।

इसे भी पढ़ें : स्कूलों में हाई-टेक सिस्टम, टैबलेट बताएगा कौन आया, कौन गायब

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleडांगापाड़ा सचिवालय में अचानक हुई डीसी मनीष की एंट्री, फिर…
Next Article दर्द से टूटते हौसले को अपोलो ने दिया सहारा, 32 लोगों का हो गया भला

Related Posts

Headlines

नेपाल में आफत की बारिश से बिहार पर खतरा, मधुबनी, सीतामढ़ी समेत 17 जिलों में हाई अलर्ट

September 26, 2026
Headlines

कर्ज के पैसे को लेकर बवाल, युवक पर पेट्रोल छिड़क मार दी माचिस

September 26, 2026
Headlines

त्योहार का उल्लास, जमीन की नफरत और एक मासूम की चीख… 48 घंटे में खू’नी खेल बेनकाब

September 25, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नेपाल में आफत की बारिश से बिहार पर खतरा, मधुबनी, सीतामढ़ी समेत 17 जिलों में हाई अलर्ट

September 26, 2026

कर्ज के पैसे को लेकर बवाल, युवक पर पेट्रोल छिड़क मार दी माचिस

September 26, 2026

ओडिशा की माटी से यूरोप के दिल तक : शिक्षा और सेवा के दम पर डॉ. अच्युत ने लहराया परचम

September 26, 2026

राशिफल @ 26 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 26, 2026

त्योहार का उल्लास, जमीन की नफरत और एक मासूम की चीख… 48 घंटे में खू’नी खेल बेनकाब

September 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.