Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 03:48 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बंद पड़ी कोयला खदान में तीन शव और मिले, मृतकों की संख्या हुई सात
Headlines

बंद पड़ी कोयला खदान में तीन शव और मिले, मृतकों की संख्या हुई सात

January 29, 2023No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

शहडोल। जिले के धनपुरी में साऊथ-ईस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की बंद कोयला खदान में गत दिवस कबाड़ चोरी करने गए चार युवकों की जहरीली गैस का रिसाव होने से मौत हो गई थी। इस खदान से शनिवार को तीन और शव निकाले गए हैं। जिला प्रशासन की रेस्क्यू टीम ने करीब 9 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम करीब 8 बजे इन शव को माइन्स से बाहर निकाला। अब कबाड़ बीनने के लिए इस खदान में गए लोगों की मौत का आंकड़ा सात हो गया है।

दरअसल, एक दिन पहले बंद पड़ी कोयला खदान में कबाड़ बीनने गए कुछ लोगों की खदान में जहरीली गैस से मौत हो गई थी। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद चार लोगों के शव निकाले गए थे। हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि उनके तीन साथी इसी खदान में गए हुए थे, जो वापस नहीं आए। इसके बाद उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई। शनिवार को रेस्क्यू टीम ने बाकी शवों को निकाल लिया। जिन तीन लोगों के शव बरामद हुए हैं, उनकी पहचान मनोज पादरी, राजेश मिश्रा, रोहित कोल के रूप में हुई है।

रेस्क्यू टीम के कैप्टन अमरजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि माइन्स में तीन लोग फंसे हैं। दो दिन पहले इसमें लोग गए थे। उसमें से एक शख्स बाहर आया था। उसने इस बात की जानकारी दी। इसके बाद टीम बनाकर रेस्क्यू शुरू किया। जांच के दौरान अंदर एक सुराख मिला, जिसमें से लोग दिखाई दे रहे थे। इसके बाद ऑपरेशन चलाकर सभी को निकाला।

खदान के प्रबंधन के खिलाफ केस

शहडोल के पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने कहा कि हमने इसमें साइबर सेल की भी मदद ली, क्योंकि इनके मोबाइल की लोकेशन बाहर आ रही थी। तीनों शवों को बाहर निकाल लिया है। मामले में खदान प्रबंधन की लापरवाही देखने में आ रही है, क्योंकि इस खदान को गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए बंद करना था, जो नहीं किया गया। हमने खदान प्रबंधन के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। अब तक खदान में से शत शव बरामद हो चुके हैं।

थाना प्रभारी और बीट प्रभारी हटाए

एसईसीएल की बंद पड़ी माइन्स में कबाड़ चोरी करने गए युवकों की मौत के बाद एसपी ने शनिवार को धनपुरी थाना प्रभारी रत्नांबर शुक्ला सहित बीट प्रभारी एएसआई गुलाम हुसैन की लापरवाही मानी है। इसके बाद टीआई और बीट प्रभारी को हटा दिया गया है।

जहरीली गैस से हुई मौत

इससे पहले गुरुवार रात कुछ लोग कचरा बीनने के लिए बंद पड़ी कोयला खदान में गए थे। इस दौरान जहरीली गैस बनने से इन लोगों की मौत हो गई थी। शुक्रवार को प्रशासन की टीम ने चार लोगों के शव बरामद किए थे। चारों मृतकों की पहचान हजारी कोल (30) पुत्र कल्लू कोल निवासी दफई नंबर 4, कपिल विस्कर्म (21) पुत्र सुखराम निवासी वार्ड 19, राज महतो (20) पुत्र गणेश महतो निवासी वार्ड 16 और राहुल कोल (23) पुत्र हीरालाल निवासी वार्ड 16 के रूप में हुई। मृतक धनपुरी थाना एरिया के रहने वाले थे। शनिवार को तीन और शव मिलने के बाद मृतकों की कुल संख्या सात हो गई है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराजगढ़ःपुलिस टीम का वाहन दुर्घटनाग्रस्त,आरक्षक की मौत, टीआई समेत दो घायल
Next Article उमा भारती ने भोपाल में शराब दुकान के सामने मंदिर में डाला डेरा

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.