Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 03:41 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बच्चों के दिमाग पर बुरा असर डाल रहे इस कैमिकल से तैयार खिलौने, ऐसे करें बचाव
Headlines

बच्चों के दिमाग पर बुरा असर डाल रहे इस कैमिकल से तैयार खिलौने, ऐसे करें बचाव

October 10, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। प्लास्टिक के खिलौने और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स में पाए जाने वाला जहरीला कैमिकल बच्चों के ब्रेन डेवलपमेंट के लिए घातक सिद्ध हो सकता है. एक स्टडी में शोधकर्ताओं ने ऐसा दावा किया है. स्टडी के मुताबिक, ऑर्गेनोफॉस्फेट एस्टर (OPEs) का प्रयोग कई तरह के प्रोडक्ट्स को फायर प्रूफ बनाने के लिए किया जाता है, जिसके संपर्क में आने से युवाओं के आईक्यू लेवल, एकाग्रता और मेमोरी पर बहुत बुरा असर पड़ता है.

इस कैमिकल का इस्तेमाल कई तरह खिलौनों, स्मार्टफोन, पुशचेयर, गद्दे और कई प्रकार के फर्नीचर्स में किया जाता है. ये कैमिकल लोगों में कैंसर और फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं को बढ़ावा दे सकता है. कैरोलिन यूनिवर्सिटी की डॉ. हीथर पैटीसोले के मुताबिक, ‘टीवी से लेकर कार की सीटों तक हर चीज में ऑर्गनोफॉस्फेट एस्टर का उपयोग इस गलत धारणा के साथ किया जाता है कि ये सुरक्षित हैं.’

ऑर्गनोफॉस्फेट एस्टर सभी पीढ़ियों में दिमाग के विकास के लिए एक बड़ा खतरा है. यदि इसके इस्तेमाल को नियंत्रण में ना लिया गया तो भविष्य में इसके गंभीर नुकसान झेलने पड़ेंगे. इसका उपयोग कई चीजों में फायर सेफ्टी रेगुलेशन के नाम पर किया जाता है. एक स्टडी में पहले भी ऐसा दावा किया गया था कि स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाला OPEs हाथ या फेस के जरिए भी किसी इंसान की बॉडी में ट्रांसफर हो सकता है.

स्टडी के मुताबिक, OPEs ब्रेस्टमिल्क में भी पाया जा सकता है. इसका मतलब साफ है कि यह ब्रेस्टमिल्क के जरिए सीधे नवजात शिशु के शरीर में ट्रांसफर हो सकता है. जर्नल एनवायरोमेंट हेल्थ में प्रकाशित इस शोध में कहा गया कि हमें जल्द से जल्द OPEs के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बंद या कम करना होगा. इस शोध की जरूरत उस वक्त पड़ी जब ऑनलाइन पोर्टल पर बिकने वाले करीब आधे खिलौनों को बच्चों के लिए हानिकारक बताया जा रहा था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleउत्तर भारत में मॉनसून पर ब्रेक, अब इन राज्यों में शुरू होगी बारिश
Next Article प्रियंका गांधी ने महिला कांस्टेबल को लगाया गले, जानें क्या हुआ ऐसा?

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.