Hazaribagh : हजारीबाग की गिद्दी पुलिस ने गुंडई करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। धराये लोगों के नाम विक्की रैन और आजाद अंसारी बताये गये। दोनों गिद्दीसी के होसिर के रहने वाले हैं। दोनों लड़के पांडेय गिरोह के लिए काम करते हैं। इन लोगों के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल, चार जिंदा गोलियां, तीम मोबाइल फोन और एक बाइक जब्त की है। कोयला कारोबारियों और ठेकेदारों को डरा-हड़का कर रंगदारी वसूलना इन लोगों की फितरत है। इस बात का खुलासा गिद्दी थानेदार कुंदन कुमार ने किया।

थानेदार कुंदन कुमार ने मीडिया को बताया कि हजारीबाग पुलिस कप्तान अरविंद कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि विक्की और आजाद गिद्दी सी इलाके में घूम रहे हैं। कोयला कारोबारी और ठेकेदारों से रंगदारी वसूलने की फिराक में हैं। मिली इंफॉर्मेशन पर SP अरविंद सिंह ने आगे का टास्क गिद्दी थानेदार कुंदन कुमार को सौंपा। थानेदार ने अपनी टीम के साथ बताये गये लोकेशन पर रेड मारी और दोनों को धर दबोचा। उनके पास से हथियार, बाइक और मोबाइल जब्त कर लिया गया। धराये विक्की और आजाद ने पुलिस को बताया कि वे लोग पांडेय गिरोह के वास्ते इलाके में रंगदारी वसूलने पहुंचे थे।

इन लोगों को दबोचने में गिद्दी थानेदार कुंदन कुमार, एसआई रंथु उरांव, कुमार अश्विनी, हवलदार इन्द्रदेव मोची, सिपाही अनिल कुमार सिंह और प्रकाश कुमार महतो की भूमिका सराहनीय रही।

इसे भी पढ़ें : पति-पत्नी के लफड़े को सुलझाने गयी पुलिस पर हमला, आठ गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें : बेल पर जेल से बाहर निकला पीयुष तिवारी फिर अरेस्ट… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : नामकुम खू’नी संघर्ष में 15 अरेस्ट, मुख्य आरोपी के होटल पर चली JCB

इसे भी पढ़ें : धुआं-धुआं हो गया चाईबासा का यह इलाका… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : MLA तेज प्रताप ने अंगरक्षक से वर्दी में लगवाये ठुमके, फिर SSP ने क्या किया… जानें

इसे भी पढ़ें : पत्नी गयी मायके, घर में मिली पति और तीन बेटियों की ला’श, मचा तहलका

इसे भी पढ़ें : अलर्ट मोड पर रांची पुलिस-प्रशासन, क्या बोल गये रांची DCऔर SSP… देखें

Show comments
Share.
Exit mobile version