Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 26 September, 2026 • 01:23 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जब एसपी निधि ने सिविल ड्रेस में खुद शुरू कर दी चेकिंग, तब क्या हुआ… जानें
Headlines

जब एसपी निधि ने सिविल ड्रेस में खुद शुरू कर दी चेकिंग, तब क्या हुआ… जानें

December 5, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
एसपी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ के समाहरणालय परिसर की गुरुवार दोपहर में हवा कुछ अलग थी। लोग रोज की तरह अपने काम से इधर-उधर आते-जाते दिखाई दे रहे थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही मिनटों में माहौल बदलने वाला है। तभी परिसर के मेन गेट पर अचानक पुलिस की गाड़ियों का काफिला रुका और एसपी निधि द्विवेदी ने खुद उतरकर जांच शुरू कर दी। लोगों की नजरें पल भर में उनकी ओर टिक गईं, क्योंकि उस वक्त एशपी वर्दी में नहीं, सिविल ड्रेस में थीं। कई बाइक सवारों के चेहरे पर घबराहट साफ दिख रही थी। कोई तेजी से हेलमेट पहनने लगा, कोई मोबाइल में कागजात खोजने लगा और कुछ लोग तो वहीं रुक कर हालात भांपने लगे।

ट्रिपल राइडिंग करते लड़कों को फटकार

जांच के दौरान एक बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दिए। वे भीड़ देखकर चौंक गए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। एसपी ने उन्हें रोका और सख्त आवाज में पूछा, “ये कोई खेल का मैदान है क्या?” युवक चुप खड़े रहे। उनके चेहरों पर शर्म और डर दोनों थे। एसपी ने उन्हें समझाया कि एक छोटी सी लापरवाही उनकी और दूसरों की जान के लिए खतरा बन सकती है। उनकी आवाज भले सख्त थी, लेकिन मकसद स्पष्ट था… किसी की जिंदगी को खतरे से बचाना।

Advertisement

जब नियम टूटते हैं, तो खतरा बढ़ता है

परिसर में रोज दर्जनों लोग बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस या बिना इंश्योरेंस के एंट्री करते हैं। कई लोगों के लिए यह बस कुछ मिनट की लापरवाही होती है, लेकिन इसी लापरवाही से कई घरों में रोशनी बुझ जाती है। यही वजह थी कि एसपी ने साफ कहा कि समाहरणालय कोई मिलन स्थल नहीं है। बिना काम यहां आने का मतलब अनावश्यक भीड़ और असुरक्षा बढ़ाना है।

जुर्माना सिर्फ सजा नहीं, एक संदेश भी

शाम 5:30 बजे तक 37 वाहनों पर कार्रवाई की गई और 50,100 रुपये का जुर्माना वसूला गया। सड़क सुरक्षा प्रभारी रितेश कुमार बताते हैं कि जब चालान होता है, लोग नाराज होते हैं, लेकिन कई बार यही नाराजगी उन्हें अपनी गलती समझने पर मजबूर करती है। मौके पर मौजूद एक चालक ने हौले से कहा, “गलती तो हुई थी… आगे से ध्यान रखेंगे।”

सुरक्षा सिर्फ पुलिस की जिम्मेदारी नहीं

जांच खत्म होते-होते माहौल पहले जैसा शांत हो गया। लेकिन कई लोग अपनी बाइक स्टार्ट करते समय एक बार फिर हेलमेट टटोलते नजर आए। कुछ ने वहीं खड़े-खड़े अपने कागजात की तस्वीरें फोन में सेव कीं, ताकि दोबारा ऐसी स्थिति न आए। शायद यही एसपी की इस पूरी कार्रवाई का सबसे बड़ा असर था। एक पल की जांच ने कई लोगों के भीतर जिम्मेदारी का एहसास जगा दिया।

इसे भी पढ़ें : जमीन के लफड़े में फिर गरमाया सिंधीपाड़ा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड विस शीतकालीन सत्र : सीएम हेमंत ने स्पीकर का किया अभिवादन
Next Article सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे विधानसभा, CS-DGP समेत इन्होंने किया स्वागत

Related Posts

Headlines

नेपाल में आफत की बारिश से बिहार पर खतरा, मधुबनी, सीतामढ़ी समेत 17 जिलों में हाई अलर्ट

September 26, 2026
Headlines

कर्ज के पैसे को लेकर बवाल, युवक पर पेट्रोल छिड़क मार दी माचिस

September 26, 2026
Headlines

त्योहार का उल्लास, जमीन की नफरत और एक मासूम की चीख… 48 घंटे में खू’नी खेल बेनकाब

September 25, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नेपाल में आफत की बारिश से बिहार पर खतरा, मधुबनी, सीतामढ़ी समेत 17 जिलों में हाई अलर्ट

September 26, 2026

कर्ज के पैसे को लेकर बवाल, युवक पर पेट्रोल छिड़क मार दी माचिस

September 26, 2026

ओडिशा की माटी से यूरोप के दिल तक : शिक्षा और सेवा के दम पर डॉ. अच्युत ने लहराया परचम

September 26, 2026

राशिफल @ 26 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 26, 2026

त्योहार का उल्लास, जमीन की नफरत और एक मासूम की चीख… 48 घंटे में खू’नी खेल बेनकाब

September 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.