Ranchi : राजधानी रांची में एक दारोगा को ACB की टीम ने धरा है। कोतवाली थाना में पोस्टेड इस दारोगा को पांच हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ दबोचा गया है। दारोगा का नाम ऋषिकांत बताया गया। उसे रांची के महिला थाना परिसर से गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार SI ऋषिकेश ने एक शिकायतकर्ता का मोबाइल फोन रिलीज करने और केस डायरी लिखने के एवज में 20 हजार रुपये की डिमांड की थी। शिकायतकर्ता घूस नहीं देना चाहता था, सो ACB के दफ्तर शिकायत करने पहुंच गया। उसकी शिकायत पर ACB की टीम ने मामले की जांच की। जांच में SI पर लगे इल्जाम को सही पाया, जिसके बाद उसे रंगेहाथ दबोचने के वास्ते जाल बिछाया गया। पैसे देकर शिकायतकर्ता को SI के पास भेज दिया गया। SI ने भी दिमाग लगाया और उसने वादी को कोतवाली थाना से महिला थाना परिसर में बुला लिया। वहां जैसे ही SI ऋषिकेश ने घूस के पैसों को अपने हाथों में पकड़ा, ACB की टीम ने उसे दबोच लिया और अपने साथ ले गयी।

इसे भी पढ़ें : ओडिशा का माल खपाते थे जमशेदपुर में, SP खोल गये राज… देखें
इसे भी पढ़ें : PMCH के जूनियर डॉक्टर्स गये Strike पर, OPD सेवाएं ठप… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : बिहार विस का बजट सत्र शुरू, अभिभाषण में क्या बोले गवर्नर… देखें LIVE
इसे भी पढ़ें : हनी सिंह ने बादशाह और रफ्तार पर तंज कसा, सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग शुरू
इसे भी पढ़ें : रात के अंधेरे में बाइक सवार तीन लोगों ने कर डाला कांड… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : यह तो हमारी शुरुआत है, विपक्ष के हर बॉल पर छक्का मारेंगे : CM हेमंत
इसे भी पढ़ें : खुद को बताता आर्मी का चीफ इंजीनियर, 5 लाख में तय करता सौदा… जानें किसका
इसे भी पढ़ें : कांड करने से पहले धरा गये कुख्यात राहुल सिंह के 4 गुर्गे, SP क्या बोले… देखें
इसे भी पढ़ें : सलाइन लगे हाथों से अस्पताल में ही भरी माशूका की मांग… जानें क्यों