Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 24 September, 2026 • 01:52 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मोटापे की हमेशा के लिए छुट्टी, पेट की चर्बी घटाने का रामबाण आयुर्वेदिक फॉर्मूला
हेल्थकेयर

मोटापे की हमेशा के लिए छुट्टी, पेट की चर्बी घटाने का रामबाण आयुर्वेदिक फॉर्मूला

September 24, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। वजन के साथ पेट की चर्बी (बैली फैट) घटाना बड़ा ही मुश्किल काम है. बैली फैट एक बार घटा भी लिया जाए तो इसे मेंटेन करके रखना भी अलग चुनौती है. एक्सपर्ट कहते हैं कि आयुर्वेद के जरिए घटाया गया बैली फैट लंबे समय तक नहीं बढ़ता है. आइए आपको बैली फैट कम करने के आयुर्वेदिक फॉर्मूले के बारे में बताते हैं.

 

Advertisement

 

डिनर में कम खाएं– दिन के वक्त हमारी डायजेशन पावर ज्यादा बेहतर होती है, इसलिए अपनी डेली डाइट की 50 फीसद कैलोरी इसी समय लेने की कोशिश करें. रात में डिनर के वक्त या शाम को 7 बजे के बाद कम खाना खाएं.

रिफाइंड कार्ब्स– अगर आप बैली फैट कम करना चाहते हैं तो रिफाइंड कार्ब्स से दूरी बना लें. रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट के कम सेवन से पेट की चर्बी खुद-ब-खुद कम होने लगेगी. इसके अलावा स्वीट ड्रिंक, पास्ता, ब्रेड, बिस्किट और ऑयली फूड के सेवन से भी बचें.

मेथी के बीज– आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सुबह उठकर खाली पेट मेथी के बीज का पानी पीएं. मेथी के बीजों को रात में ही पानी में भिगोकर रख दें और सुबह इनका पानी छानकर पीएं. ऐसा करने से कुछ ही हफ्तों में आपका पेट कम होने लगेगा.

त्रिफला का सेवन– एक्सपर्ट कहते हैं कि वजन घटाने वाले लोगों को अपनी डाइट में त्रिफला को भी शामिल करना चाहिए. ये न सिर्फ आपके शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर करेगा, बल्कि डायजेशन सिस्टम को भी दुरुस्त करेगा. वजन घटाने वालों को खाने के बाद गर्म पानी में त्रिफला चूर्ण का सेवन करना चाहिए.

तेज चलने से फायदा– पेट को 30 मिनट तक पकड़कर तेज चलने से भी पेट की चर्बी घटाई जा सकती है. आप चाहें तो इस एक्सरसाइज में योगा या विभिन्न प्रकार के वर्कआउट को भी शामिल कर सकते हैं.

गर्म पानी के साथ अदरक– अदरक के पाउडर में थर्मोजेनिक एजेंट होते हैं, जो शरीर में मौजूद फैट को बर्न करने का काम करते हैं. गर्म पानी के साथ अदरक के पाउडर का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म सही होता है और शरीर में मौजूद अतिरिक्त फैट भी कम होता है. आप सब्जी या चाय के साथ भी इसका सेवन कर सकते हैं.

इमली– गार्सीनिया कैम्बोजिया जिसे आम भाषा में इमली कहा जाता है, मेटाबॉलिज्म और डायजेशन को दुरुस्त करने का काम करती है. आयुर्वेद के मुताबिक, ये तेजी से वजन घटाने में भी कारगर है.

 

गर्म पानी पीएं– आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर आप वजन घटा रहे हैं तो प्यास लगने पर केवल गर्म पानी ही पीएं. गर्म पानी आपके मेटाबॉलिज्म को एक्टिवेट रखकर वजन घटाने में मदद करता है और इससे शरीर को कोई नुकसान भी नहीं है.

 

अच्छे से चबाकर खाएं– खाने को निगलने से पहले अच्छे से चबाएं. शरीर में कार्बोहाइड्रेट का पाचन आपके मुंह की लार के साथ शुरू होता है. ये भूख को शांत रखने वाले हार्मोन को एक्टिवेट रखने का काम करती है जो दिमाग को पेट के भरे रहने का संकेत भी देती है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleऑफिस में महिला कर्मचारियों को यह कहकर बुलाता था शख्स, चली गई नौकरी
Next Article एसजीवीएस अस्पताल में स्व फत्तु बाबू को निर्वाण दिवस पर दिया गया श्रद्धांजली

Related Posts

Headlines

चुनाव आयोग ने अंदरूनी मतभेद की खबरों को नकारा, कहा- सबकी रजामंदी से हुआ हर फैसला

September 23, 2026
Headlines

चेन झपटने वाले सीधे जाएंगे जेल, हर थानेदार को फील्ड में उतरने का हुक्म

September 23, 2026
Headlines

रौद्र रूप में रांची के वॉटरफॉल्स, हुंडरू-जोन्हा-दशम को लेकर अलर्ट जारी

September 23, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 24 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 24, 2026

चुनाव आयोग ने अंदरूनी मतभेद की खबरों को नकारा, कहा- सबकी रजामंदी से हुआ हर फैसला

September 23, 2026

बेदाग चेहरे के लिए महंगे प्रोडक्ट नहीं, घर में मौजूद धनिए से बनाएं ये आसान फेस पैक

September 23, 2026

चेन झपटने वाले सीधे जाएंगे जेल, हर थानेदार को फील्ड में उतरने का हुक्म

September 23, 2026

रौद्र रूप में रांची के वॉटरफॉल्स, हुंडरू-जोन्हा-दशम को लेकर अलर्ट जारी

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.