Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 21 September, 2026 • 12:17 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीएए का विरोध देश के खिलाफ षड्यंत्र, इसे करना है नाकाम : योगी आदित्यनाथ
देश

सीएए का विरोध देश के खिलाफ षड्यंत्र, इसे करना है नाकाम : योगी आदित्यनाथ

January 18, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नागरिकता संशोधन एक्ट (सीएए) को लेकर भ्रम फैला रहे विरोधी दलों पर शनिवार को जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीएए को लेकर विरोध सिर्फ भारतीय जनता पार्टी का विरोध नहीं है। विरोध देश के खिलाफ षड्यंत्र है। इसलिए सभी को इस बारे में जागरूक करने की जरूरत है। इस कानून को तोड़ मरोड़कर पेश करने का प्रयास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री सीएए के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी की ओर से सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग और पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान कर कहा कि लोगों को जागरूक कर देश विरोधी षड्यंत्र को भी नाकाम करना है।

auto

मुख्यमंत्री ने कानून को लेकर फैलाये जा रहे भ्रम को दूर कर लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि नागरिकता कानून किसी धर्म, भाषा के खिलाफ नहीं है। कानून लोगों को नागरिकता देने के लिए है लेने के लिए नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कानून को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। सदियों से दबी भावनाओं को लोग खुल कर प्रकट कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने देश के बंटवारे से लेकर प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और उनके पाकिस्तानी समकक्ष लियाकत अली खान के बीच समझौते,अटल बिहारी वाजपयी सरकार के कार्यकाल में कांग्रेस के कद्दावर नेता अब पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के बयान का विस्तार से उल्लेख कर वर्तमान कांग्रेस नेतृत्व पर जमकर हमला बोला।

मुख्यमंत्री ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर और देश के बटवारें में मोहम्मद अली जिन्ना का साथ देने वाले जोगेन्द्र सिंह मंडल का उल्लेख कर कहा कि सबसे बड़ा पुण्य है राष्ट्रवाद और सबसे बड़ा विश्वासघात है राष्ट्र के साथ गद्दारी। मंडल को देश के साथ गद्दारी का फल भुगतना पड़ा। पाकिस्तान में सिर्फ तीन साल तक कानून मंत्री रहे मंडल को अमानवीय अत्याचार के चलते भारत आना पड़ा और देश में 1964 में गुमनाम मौत मर गये।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और केन्द्र सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों, जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का उल्लेख कर कहा कि प्रधानमंत्री देश के गरीबों, दलितों, किसानों, नौजवानों के हित में कार्य कर रहे हैं। उनके कार्यों से घबराकर डरा विपक्ष खासकर कांग्रेस और सपा सीएए के नाम पर लोगों को भड़का रहा है। मुख्यमंत्री ने 2008 में मुंबई पर हुए आतंकी हमले का उल्लेख कर कहा कि तब देश के लोग चाहते थे कि पाकिस्तान पर हमला हो, लेकिन तत्कालीन कांग्रेस ने पाकिस्तान के खिलाफ परमाणु बम होने का हवाला देकर हमला नहीं किया।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की तो पाकिस्तान पूरी दुनिया में कहता फिर रहा है भारत उस पर हमला कर सकता है। यहीं नये भारत की ताकत है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के ऐतिहासिक कार्यों से घबराया विपक्ष सरकार के खिलाफ षड्यंत्र कर रहा है। भारत विरोधी नारा लगाने वालों के साथ खड़े होने पर कांग्रेस, सपा और विपक्षियों का चरित्र भी सामने आ रहा है।

मुख्यमंत्री ने महाभारत काल में हुए द्रोपदी चीरहरण का उल्लेख कर कहा कि देश के खिलाफ साजिश रचने वालों के खिलाफ मौन रहने वाले भी दोषी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का संविधान हमें मौलिक अधिकार देता है तो हमें फंडामेंटल दायित्व भी देता है। दायित्व यही है कि अगर कहीं भी देश के साथ धोखा हो रहा हो तो हमें आगे आकर लोगों को जागरूक करना होगा।

सभा को केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी,डॉ.महेन्द्र नाथ पांडेय, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह,पूर्व केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा आदि ने भी सम्बोधित किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleतुम तूफान बन जाओ कि दुश्मन डर जाएं : द्रौपदी मुर्मू
Next Article इतिहास के बजाय देश के विकास की बात आवश्यक : आदित्य ठाकरे

Related Posts

Headlines

बैंकों में लगातार 5 दिन लटके रहेंगे ताले, जल्दी निपटा लें जरूरी काम

September 21, 2026
Headlines

राजधानी में क्राइम पर पुलिस का जबरदस्त स्ट्राइक… जानें

September 20, 2026
Headlines

झारखंड को बनाएंगे देश का आयुर्वेद हब, 900 करोड़ से जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य मंत्री

September 20, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बैंकों में लगातार 5 दिन लटके रहेंगे ताले, जल्दी निपटा लें जरूरी काम

September 21, 2026

राशिफल @ 21 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 21, 2026

राजधानी में क्राइम पर पुलिस का जबरदस्त स्ट्राइक… जानें

September 20, 2026

झारखंड को बनाएंगे देश का आयुर्वेद हब, 900 करोड़ से जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य मंत्री

September 20, 2026

वित्तरहित शिक्षकों के लिए बनी कमेटी, सीएम सम्राट बोले- सम्मान से नहीं होगा समझौता

September 20, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.