Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 09:53 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » इतिहास के बजाय देश के विकास की बात आवश्यक : आदित्य ठाकरे
देश

इतिहास के बजाय देश के विकास की बात आवश्यक : आदित्य ठाकरे

January 18, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

मुंबई। शिवसेना के युवा नेता एवं पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि इतिहास की बजाय देश के विकास के बारे में बात करना आवश्यक है। आदित्य ने शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत को भी कड़े शब्दों में लताड़ लगाते हुए कहा कि महापुरुषों ने जिस देश के लिए काम किया है, उस देश का विकास महत्वपूर्ण है, सभी नेताओं को इस बात का ध्यान रखना जरूरी है।
आदित्य ठाकरे ने कहा कि शनिवार सुबह फिर से संजय राउत ने वीर सावरकर को भारत रत्न दिए जाने का विरोध करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। इस तरह अनायास बहस छिड़ गई है। आदित्य ने कहा कि वीर सावरकर ने जिस देश के लिए यातना सही, उस देश को विकास के राह पर ले जाने की हमारी जिम्मेदारी होनी चाहिए। आदित्य ने कहा कि देश को आजाद कराने के लिए जिन-जिन नेताओं ने योगदान दिया है वह सभी हमारे देश के महान रत्न हैं। हमें उनका आदर करना ही चाहिए। आदित्य ठाकरे ने कहा कि राज्य में शिवसेना, राकांपा व कांग्रेस पार्टी की सरकार अच्छे तरीके से चल रही है, इसलिए विपक्ष के पेट में दर्द होना स्वाभाविक है। आदित्य ने सभी नेताओं को विकास के मुद्दों पर ध्यान देने की अपील की है।
उल्लेखनीय है कि संजय राउत ने शनिवार सुबह पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि वीर सावरकर को जिसने अब तक भारत रत्न नहीं मिलने दिया, उसे कालापानी की सजा के लिए जेल में भेज दिया जाना चाहिए। इसके बाद भाजपा की ओर से विनोद तावड़े ने कहा कि वीर सावरकर का अपमान सबसे अधिक कांग्रेस पार्टी के युवराज राहुल गांधी ने किया है। इसलिए सर्वप्रथम राहुल गांधी को कालापानी की सजा का इंतजाम शिवसेना करें। भाजपा नेता के इस बयान पर कांग्रेस पार्टी की ओर से नाराजगी व्यक्त की गई थी। इसी वजह से आदित्य ठाकरे ने इस तरह के मुद्दों को न उछालने की हिदायत संजय राउत को दी है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीएए का विरोध देश के खिलाफ षड्यंत्र, इसे करना है नाकाम : योगी आदित्यनाथ
Next Article शिकंजे में आया आईएसआईएस लीडर ‘जब्बा-द जिहादी’ : इराक

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.