WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
दिल्ली। दिल्ली में गुरुवार तड़के चांदनी चौक की लाजपत राय मार्केट में आग लग गई। आग की वजह से करीब 58 दुकानें जलकर राख हो गईं हैं। हादसे में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। सूचना मिलने पर दमकल की 13 गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचीं। करीब 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
हादसे में करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। दिल्ली फायर सर्विस के एक अफसर ने बताया कि इलेक्ट्रिकल फॉल्ट की वजह से आग लगी थी। आग को बुझा दिया गया है। कूलिंग का काम जारी है।

