Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 12 October, 2026 • 09:06 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भगदड़ में उजड़े परिवारों को मिलेगा सहारा, सीएम विजय देंगे सरकारी नौकरी
देश

भगदड़ में उजड़े परिवारों को मिलेगा सहारा, सीएम विजय देंगे सरकारी नौकरी

July 10, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मुख्यमंत्री
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

News Samvad : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय शुक्रवार को करूर दौरे पर हैं। इस दौरान वह पिछले साल हुई भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इसके साथ ही कई सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को आर्थिक सहायता और अन्य सुविधाओं का भी वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा राहत और पुनर्वास कार्यक्रम का अहम हिस्सा माना जा रहा है।मुख्यमंत्री शुक्रवार सुबह चेन्नई से करूर के लिए रवाना हुए। करूर पहुंचने के बाद वह करीब 10 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे और रास्ते में पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद उनका काफिला करूर-सलेम बाईपास रोड स्थित एटलस कलैयारंगा ग्राउंड पहुंचेगा, जहां वह एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी भी लोगों के साथ साझा करेंगे।

पीड़ित परिवारों को मिलेगा सहारा

कार्यक्रम का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपना है। सरकार का कहना है कि जिन परिवारों के योग्य सदस्य हैं, उन्हें रोजगार देकर आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा कई लाभार्थियों को अलग-अलग सरकारी योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता और अन्य लाभ भी दिए जाएंगे।मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए करूर जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। करीब 6,500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। मुख्यमंत्री के पूरे रूट, जनसभा स्थल, कलेक्ट्रेट और अन्य प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल लगाए गए हैं। ट्रैफिक व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि सभी कार्यक्रम बिना किसी बाधा के पूरे हो सकें।

पिछले साल हुआ था दर्दनाक हादसा

गौरतलब है कि पिछले साल सितंबर में अभिनेता और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के अध्यक्ष विजय की रैली के दौरान अचानक भगदड़ मच गई थी। इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये और गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया था। अब राज्य सरकार प्रभावित परिवारों को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी देकर उन्हें स्थायी आर्थिक सहारा देने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।

इसे भी पढ़ें : ‘मेक इन इंडिया’ को बड़ा बूस्ट, इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स पर कस्टम ड्यूटी खत्म
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleशहनाइयों से पहले गूंजी ची’खें… बहन और पड़ोसी की ह’त्या ने उजाड़ दी खुशियां
Next Article पुलिस बनने का मौका हाथ से न जाने दें! 734 कांस्टेबल पदों पर Vacancy

Related Posts

Headlines

बिहार से आकर रांची में बेच रहे थे ‘धीमी मौत’ का सामान, 4000 पुड़िया के साथ चार धराये

October 12, 2026
Headlines

‘नक्सलियों की तरह अराजकता फैलाकर सत्ता चाहते हैं राहुल’… प्रतुल का जोरदार हमला

October 12, 2026
Headlines

CM सम्राट ने बाढ़ पीड़ितों के लिए खोला खजाना, 1.60 लाख खाते में भेजे 112.14 करोड़

October 12, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार से आकर रांची में बेच रहे थे ‘धीमी मौत’ का सामान, 4000 पुड़िया के साथ चार धराये

October 12, 2026

‘नक्सलियों की तरह अराजकता फैलाकर सत्ता चाहते हैं राहुल’… प्रतुल का जोरदार हमला

October 12, 2026

सम्राट कैबिनेट में 23 अहम एजेंडों को ग्रीन सिग्नल, कौन-कौन से… जानें

October 12, 2026

CM सम्राट ने बाढ़ पीड़ितों के लिए खोला खजाना, 1.60 लाख खाते में भेजे 112.14 करोड़

October 12, 2026

लातेहार का मुकेश चतरा में करने वाला था बड़ा कांड, कट्टा और 60 गोलियां के साथ धराया

October 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.