Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 06:01 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » धुले हादसा: 13 लोगों की मौत, 38 घायल, सरकार देगी मृतक के परिजनों पांच-पांच लाख रूपए
देश

धुले हादसा: 13 लोगों की मौत, 38 घायल, सरकार देगी मृतक के परिजनों पांच-पांच लाख रूपए

August 31, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

-केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने जताया शोक
मुंबई। धुले जिले के शिरपुर शहर में बाधाड़ी गांव में रुपित रसायन कंपनी में शनिवार को हुए बॉयलर विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। इस घटना में घायल 38 लोगों का जिला अस्पताल में उपचार हो रहा है। इनमें से नौ घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। इसके अलावा अभी 12 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इस हादसे में मृतकों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। पुलिस ने गांव को खाली करवा लिया है।
 मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये आर्थिक मदद की घोषणा की और घटना पर शाेक व्यक्त किया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित  शाह ने मुख्यमंत्री को फोन कर घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। सूबे के राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया है।
धुले जिले के शिरपुर शहर के पास बाघाड़ी गांव में स्थित रुपित रसायन कंपनी में शनिवार को सुबह नौ बजे अचानक बाॅयलर में विस्फोट हो गया था। विस्फोट इतना भयंकर था कि कंपनी के परखच्चे उड़ गए।  विस्फोट के बाद कंपनी में आग लग गई थी।अब तक इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो चुकी है और 38 घायलों में से नौ की हालत बहुत ही गंभीर है। जबकि अभी 12 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर राज्य आपदा राहत टीम व फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया था। बताया गया कि इस कंपनी में 250 मजदूर तीन शिफ्ट में काम करते थे और कंपनी में ही रहते थे।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने कंपनी के 100 से अधिक मजदूरों को सुरक्षित स्थल पर पहुंचा दिया गया था। यहां कंपनी में अन्य बॉयलरों में भी से गैस का रिसाव हो रहा है, इसलिए जिला प्रशासन ने पूरा गांव खाली करवा दिया है। स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच कर रही है। इस घटना की जांच के लिए एटीएस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची है, लेकिन अभी तक विस्फोट के बारे में किसी भी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी है। अब तक मीना बाई जीतेंद्र पावरा, रोशनी पावरा, सुबीबाई रमेश पावरा, पंजाबाई विशाल पावरा व रमेश सजन कोली के शव के ही पहचान हो सकी है। स्थानीय पुलिस यहां अन्य शव की पहचान का प्रयास कर रही है।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअसम : राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर की अंतिम सूची प्रकाशित, 19 लाख से अधिक लोग सूची से बाहर
Next Article प्रियंका ने पति निक के म्यूजिक कंसर्ट में अनुपम खेर को किया इन्वाइट

Related Posts

Headlines

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026
Headlines

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026
Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.