Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 17 October, 2026 • 10:23 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत, घर बैठे होंगे PF के ये 8 काम; जानें नए नियम
देश

नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत, घर बैठे होंगे PF के ये 8 काम; जानें नए नियम

August 25, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
EPFO
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

News Samvad : कर्मचारियों के लिए ईपीएफओ (EPFO) ने अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म को पूरी तरह से अपडेट कर दिया है। इस बदलाव का सीधा मकसद यह है कि पीएफ से जुड़े रोजमर्रा के कामों के लिए कर्मचारियों को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें और न ही अपनी कंपनी पर निर्भर रहना पड़े।

यूएएन एक्टिवेशन के नियम बदले

नए सिस्टम के लागू होने के साथ ही ईपीएफओ ने मेंबर पोर्टल पर सीधे यूएएन (UAN) एक्टिवेट करने या नया यूएएन अलॉट करने का पुराना तरीका बंद कर दिया है। अब अगर आपको नया यूएएन जनरेट करना है या पुराना एक्टिवेट करना है, तो उमंग ऐप (UMANG App) का इस्तेमाल करना होगा। इसके लिए आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन mandatory कर दिया गया है। अगर आप अपना यूएएन नंबर भूल गए हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। ईपीएफओ पोर्टल पर अपनी बेसिक डिटेल्स और मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करके इसे आसानी से वापस पाया जा सकता है।

पोर्टल पर मिलने वाली 8 अहम सुविधाएं

  • पीएफ का पैसा निकालना: फॉर्म 19 के जरिए पूरा पीएफ, फॉर्म 10-सी से पेंशन और फॉर्म 31 से पीएफ एडवांस निकालने के लिए घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

  • बैलेंस और पासबुक देखना: ईपीएफओ के पासबुक पोर्टल से अपने खाते का पूरा हिसाब-किताब देख सकते हैं। इसके अलावा मिस्ड कॉल और एसएमएस भेजकर भी बैलेंस पता किया जा सकता है।

  • ई-नॉमिनेशन दर्ज करना: पीएफ खाते में नॉमिनी का नाम जोड़ना जरूरी है। नौकरी के दौरान कभी भी नॉमिनी की जानकारी ऑनलाइन अपडेट या चेंज की जा सकती है।

  • केवाईसी अपडेट: अपना बैंक अकाउंट नंबर, आईएफएससी कोड, पैन कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज पोर्टल पर खुद ही अपडेट कर सकते हैं।

  • पीएफ ट्रांसफर: नई कंपनी जॉइन करने पर पुरानी कंपनी का पीएफ बैलेंस नए खाते में ट्रांसफर करने की रिक्वेस्ट ऑनलाइन भेजी जा सकती है।

  • डेथ क्लेम फाइल करना: कर्मचारी की मृत्यु होने की स्थिति में उनके परिवार के सदस्य या नॉमिनी पीएफ और पेंशन के पैसे के लिए ऑनलाइन क्लेम कर सकते हैं।

  • क्लेम का स्टेटस देखना: जमा किए गए क्लेम पर काम कहां तक पहुंचा है, इसे रियल टाइम में ट्रैक किया जा सकता है।

  • शिकायत दर्ज करना: पीएफ या पेंशन से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए ईपीएफओ के ग्रीवेंस पोर्टल पर शिकायत भेजी जा सकती है।

क्लेम करने से पहले इन बातों का ध्यान रखें

ऑनलाइन क्लेम बिना किसी रुकावट के सेटल हो सके, इसके लिए कुछ शर्तें पूरी होना जरूरी हैं।

  1. यूएएन नंबर एक्टिवेट होना चाहिए।

  2. बैंक खाता और पहचान पत्र ईपीएफओ डेटाबेस से सही आईएफएससी कोड के साथ जुड़े होने चाहिए।

  3. अगर नौकरी का समय 5 साल से कम है और पूरा पैसा निकाल रहे हैं, तो पैन कार्ड लिंक होना जरूरी है।

  4. आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर चालू होना चाहिए ताकि वेरिफिकेशन के लिए ओटीपी आ सके।

सिस्टम अपग्रेड और जरूरी सावधानी

ईपीएफओ के मुताबिक डेटाबेस और सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन की वजह से शुरुआत में कुछ क्लेम के वेरिफिकेशन में सामान्य से थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है। इसलिए मेंबर्स को सलाह दी गई है कि वे थोड़ा धैर्य रखें और एक ही रिक्वेस्ट बार-बार सबमिट न करें।सुरक्षा के लिहाज से ईपीएफओ ने यह भी साफ किया है कि उनका कोई भी अधिकारी फोन या मैसेज करके कभी भी बैंक डिटेल्स, पैन, ओटीपी या पैसों की मांग नहीं करता है। किसी भी तरह के साइबर फ्रॉड से बचने के लिए अपनी गुप्त जानकारी किसी के साथ शेयर न करें।

इसे भी पढ़ें : अब सुरक्षित राहें और ऊंची उड़ान… रक्षाबंधन पर बिहार की बहनों को ‘सम्राट’ रक्षा कवच

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअब सुरक्षित राहें और ऊंची उड़ान… रक्षाबंधन पर बिहार की बहनों को ‘सम्राट’ रक्षा कवच
Next Article सीएम सम्राट का बिहार की महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान… जानें क्या

Related Posts

Headlines

मां के दशकर्म पर भावुक हुए CM, आगंतुकों की सुविधा के लिए खुद संभाला मोर्चा

October 17, 2026
Headlines

302 में से 288 बालू घाट बंद, होल्डिंग टैक्स वसूली ठप… बाबूलाल बोले- बहाने नहीं, हिसाब दीजिए

October 17, 2026
बिहार

बिहार में 10वीं पास संस्कृत छात्रों के लिए खुलेगा प्लस टू का रास्ता, फर्जी संस्थानों पर भी नकेल

October 17, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मां के दशकर्म पर भावुक हुए CM, आगंतुकों की सुविधा के लिए खुद संभाला मोर्चा

October 17, 2026

रजरप्पा में विस्थापितों का फूटा गुस्सा, बाहरी डीओ धारकों के बहिष्कार का ऐलान

October 17, 2026

सीएम हेमंत ने रीति-रिवाज से पूरी कीं मां के दशकर्म की रस्में, शामिल हुआ पूरा गांव

October 17, 2026

रांची में सजेगा CCL का दूसरा नेशनल पीआर कॉन्क्लेव, अपना हुनर दिखाने का खुला मैदान

October 17, 2026

302 में से 288 बालू घाट बंद, होल्डिंग टैक्स वसूली ठप… बाबूलाल बोले- बहाने नहीं, हिसाब दीजिए

October 17, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.