Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 24 September, 2026 • 12:17 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पूर्व प्रेमी ने दोस्तों संग लड़की के साथ की घिनौनी हरकत, काट दी पैर की उंगलियां और एड़ी
Headlines

पूर्व प्रेमी ने दोस्तों संग लड़की के साथ की घिनौनी हरकत, काट दी पैर की उंगलियां और एड़ी

July 16, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

एमपी। मध्य प्रदेश के इंदौर से एक लड़की को बेरहमी से पीटे जाने का गंभीर मामला सामने आया है. इतना ही नहीं, तेज धारदार हथियार से लड़की के शरीर के कई अंगों को काट दिया गया. उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़ित लड़की के परिजनों का आरोप है कि घटना के 36 घंटे बीत जाने के बाद तक पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की. आरोपी लड़की का पूर्व प्रेमी बताया जा रहा है.

 

Advertisement

पीड़ित परिवार जब अपनी गुहार लेकर आईजी हरिनारायण चारी मिश्र के पास पहुंचा तो उन्होंने तत्काल ही सांवेर पुलिस को इस मामले में पीड़िता की मदद करने के लिए कहा. साथ ही उन्होंने अधिकारियों को खास हिदायत दी कि महिलाओं और लड़कियों के साथ होने वाले अपराधों को गंभीरता से लें और तुरंत ही कार्रवाई करें.

लड़की के साथ बर्बरता काट दी पैर की उंगलियां और एड़ी

लड़की के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी और आरोपी के बीच पिछले दो सालों से दोस्ती थी. कुछ समय पहले दोनों के बीच मनमुटाव हो गया जिसके चलते उनकी बेटी ने उससे दूरियां बना लीं. तीन दिन पहले आरोपी अपने कुछ साथियों के साथ उनके घर आया और बदतमीजी करने लगा. बात ज्यादा बढ़ गई और आरोपी ने तेज धारदार हथियार से उनकी बेटी के पैर पर कई वार किये और उसकी एड़ी और उंगलियां काट दीं.

 

पूरे घर में खून फैल गया और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी. फिर लड़की को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टर ने बताया कि लड़की की पैर की उंगलियां और एड़ी पूरी तरह से कट गई हैं. फिलहाल उसके दोनों पैरों में प्लास्टर चढ़ा दिया गया है और जख्म को भरने के लिए दवाइयां दी जा रही हैं.

लड़की के परिजनों ने पुलिस को बताया कि 15 दिन पहले आरोपी राजा ऊर्फ इलियास उनके घर आया था और उनकी बेटी के साथ उसने जबरदस्ती करने की कोशिश की थी. लड़की ने उसकी गलत हरकत का विरोध किया और उसने हमला कर पैर और एड़ी को बुरी तरह से काट दिया. पुसिस ने इस मामले को लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है. 

 

इसके अलावा पीड़िता परिवार का आरोप है कि 36 घंटे बीत जाने के बाद जब आईजी के संज्ञान में यह मामला लाया गया तब जाकर सांवेर थाने ने आगे की कार्रवाई की. स्थानीय लोगों का कहना है कि इसे पहले भी ऐसे कई महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ अपराध के मामले सामने आते रहे हैं लेकिन पुलिस ने समय पर कोई एक्शन नहीं लिया. 

वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है. लड़के और लड़की में पहले से दोस्ती थी पर लड़की इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहती थी. जिसके चलते लड़के ने उस पर हमला किया. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है. उसे जल्द की गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleशराब माफिया ने गाड़ी से पुलिसकर्मी कौ रौंदा, हुई मौत
Next Article बेटे की तलाश में 24 साल में नापे 5 लाख किमी, तड़पते बाप को देख सरकार ने किया ये?

Related Posts

Headlines

नहीं रहीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी, दर्दनाक सड़क हादसे में गई जान

September 24, 2026
Headlines

चुनाव आयोग ने अंदरूनी मतभेद की खबरों को नकारा, कहा- सबकी रजामंदी से हुआ हर फैसला

September 23, 2026
Headlines

चेन झपटने वाले सीधे जाएंगे जेल, हर थानेदार को फील्ड में उतरने का हुक्म

September 23, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नहीं रहीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी, दर्दनाक सड़क हादसे में गई जान

September 24, 2026

राशिफल @ 24 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 24, 2026

चुनाव आयोग ने अंदरूनी मतभेद की खबरों को नकारा, कहा- सबकी रजामंदी से हुआ हर फैसला

September 23, 2026

बेदाग चेहरे के लिए महंगे प्रोडक्ट नहीं, घर में मौजूद धनिए से बनाएं ये आसान फेस पैक

September 23, 2026

चेन झपटने वाले सीधे जाएंगे जेल, हर थानेदार को फील्ड में उतरने का हुक्म

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.