Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 06:35 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मुंबई में अगले 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी
देश

मुंबई में अगले 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी

August 4, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

मुंबई के कुर्ला इलाके में रविवार को भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात।
भारी बारिश के बाद पुणे के एक अस्पताल से 50 मरीज और 120 कर्मियों को रेस्क्यू किया
मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में रेड अलर्ट जारी किया
नासिक, पुणे और ठाणे समेत मुंबई में सोमवार को भी स्कूल बंद रहेंगे
मुंबई. महाराष्ट्र के कई शहरों में लगातार 30 घंटे से भारी बारिश होने से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई और पुणे में लोगों को अगले 24 घंटों और भारी बारिश से निजात नहीं मिलेगी। मुंबई की मीठी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। प्रशासन ने नदी के किनारे रहने वाले करीब 400 लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया। वहीं, रविवार को पुणे के एक निजी अस्पताल में फंसे 50 मरीज और 120 कर्मियों को रेस्क्यू किया गया।

सेंट्रल रेलवे ने बताया कि सायन और कुर्ला के बीच रेलवे ट्रैक डूबा है। बीएमसी ने हाई टाइड का अनुमान जताते हुए लोगों को समुद्र किनारे न जाने की सलाह दी है। इस मानसून सीजन में करीब 2 महीने बाकी हैं, लेकिन सीजन के 45 दिन में 89% बारिश हो चुकी है। इस दौरान मुंबई में 2,200 मिमी से अधिक बारिश हुई।

महाराष्ट्र के 35 से ज्यादा गांवों में हजारों लोग फंसे

महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि 35 से ज्यादा गांवों में हजारों लोग फंसे हुए हैं। उन्हें एयरलिफ्ट करने के लिए वायुसेना को आग्रह किया है। सरकार ने ग्रामीणों को रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ से भी 6 और टीमें बढ़ाने की मांग की है। मूसलाधार बारिश को ध्यान में रखते हुए ठाणे के जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ने सोमवार को भी स्कूल बंद रहने की जानकारी दी। इसी के साथ नासिक, पुणे समेत कई जगहों पर सोमवार को स्कूल बंद रहेंगे।

ठाणे और पालघर में रेड अलर्ट

पुणे प्रशासन के अधिकारियों ने बताया है कि खड़गवासला बांध से मुथा नदी में 45 हजार से ज्यादा क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वहीं, ठाणे पुलिस ने बताया कि कल्यान, डोंबीवली, भिवंडी, उल्हास, ठाणे से बाढ़ में फंसे लोगों को लगातार बाहर निकाला जा रहा है। ठाणे और पालघर में बारिश को लेकर रेड अलर्ट है। स्काईमेट के महेश पलावत ने कहा कि अगले 2 दिन तक बारिश से निजात नहीं मिलेगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएसबीआई एटीएम से 51.14लाख रुपया रहस्यमय ढंग से गायब
Next Article कश्मीर – बैंक भर्ती में गड़बड़ी पर महबूबा को नोटिस

Related Posts

Headlines

आइए बिहार, ग्रीन एनर्जी में 2.57 लाख करोड़ का खुला बाजार… दिल्ली में बोले ऊर्जा मंत्री

November 4, 2026
Headlines

दिल्ली में सीएम का मिशन बिहार : गयाजी में जू और जमुई-मुंगेर में उद्योग के लिए केंद्र से मांगी वन भूमि

November 3, 2026
Headlines

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026

सैलरी पर सम्राट सरकार सख्त, CS बोले- त्योहार से पहले हर हाल में मिले वेतन, कल भी खोलें दफ्तर

November 6, 2026

FB पर फफक-फफक कर खूब रोई आदिवासी नेत्री निशा भगत, फिर फंदे पर लटक दे दी जान

November 6, 2026

इंटर स्टेट बाइक चोर गिरोह के 7 शातिर अरेस्ट, 4 जिलों से चुराई 20 मोटरसाइकिलें बरामद

November 6, 2026

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.