Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 14 October, 2026 • 07:43 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » डॉक्टर संवेदना के साथ इलाज करें तो मरीजों की आधी बीमारी खुद ही खत्म हो जायेगी: मुख्यमंत्री
देश

डॉक्टर संवेदना के साथ इलाज करें तो मरीजों की आधी बीमारी खुद ही खत्म हो जायेगी: मुख्यमंत्री

December 8, 2019No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

– झांसी मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का सीएम ने किया उद्घाटन

झांसी। डॉक्टर संवेदनशील होकर मरीजों की जांच करे और उन्हें सुविधाए दें तो उसकी आधी बीमारी तो खुद ही खत्म हो जायेगी। आपकी संवेदना और आपका मरीज के साथ व्यवहार, आपको एक बहुत अच्छे डॉक्टर के रूप में स्थापित कर सकता है।

उक्त विचार दो दिवसीय दौरे पर झांसी आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का रविवार को उद्घाटन करते हुए उपस्थित चिकित्सकों व स्वास्थ्य अधिकारियों को संम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। मेडिकल कॉलेज में मुख्यमंत्री योगी ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. हर्षवर्धन तथा प्रदेश सरकार के वित्त, संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर और फीता काटकर सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने वहां बने वार्डों का निरीक्षण भी किया।

इसके बाद आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा बुंदेलखंड में लोगों की आथिक स्थिति ऐसी नहीं है कि सभी प्राइवेट अस्पतालों में महंगी स्वास्थ्य सेवाएं ले सके। इसलिए वह सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज में आते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षों से डॉक्टरी के पेशे को लेकर धीरे धीरे लोगों के मन में यह बात बैठ गयी है कि जिस डॉक्टर को हमने देवतुल्य माना है, वह बिना किसी भेदभाव के हमारा इलाज करेगा। इस तरह लोगों की संवेदना आपके साथ जुड़ती है, लेकिन जब ऐसा नहीं होता तो उनका बड़ा विश्वास टूटता है, इस विश्वास को बनाये रखने की एक बड़ी चुनौती आपके सामने है। जब आप मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते या उनके परिजनों से मारपीट करते हैं उससे पूरा मेडिकल सेक्टर बदनाम होता है। बुंदेलखंड में इसकी बहुत संभावनाएं है, मेडिकल कॉलेजों को भी इसके लिए खुद को तैयार करना होगा। घिसे पिटे तरीकों से चलना बंद करें। लकीर का फकीर न बनें। जब सरकार हर गरीब को पांच लाख की निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की गारंटी दे रही है, तो इसके लिए मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों को भी तैयार करना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड की एक बड़ी आबादी की बैकबोन के रूप में इस मेडिकल कॉलेज की एक बड़ी भूमिका है। मैंने रात में रैन बसेरों में देखा कि बड़ी दूर दूर से आये लोग महिलाएं और पुरूष वहां ठहरे थे और उनमें से ज्यादातर लोग इस मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए या किसी डॉक्टर को दिखाने आये थे। उन लोगों के विश्वास को बनाये रखना हम सबका दायित्व है। उन्होंने कहा कि यह वही प्रदेश है जिसमें समाजवाद के नाम पर योजनाओं में परिवारवाद और जातिवाद को श्रय दिया गया। जब भाजपा सरकार आयी तो एक वर्ष के अंदर प्रदेश में 150 कार्डियक वैन उपलब्ध कराई गई और प्रत्येक जिले में दो कार्डियक वैन दी गई। इन वैनों ने एक वर्ष के अंदर इन्होंने 78 हजार लोगों को नया जीवनदान दिया। किसी सड़क दुर्घटना या कार्डियक एरेस्ट के समय पहले एक घंटे में उचित इलाज मुहैया कराने का काम इन वैनों ने किया। इससे प्रदेश की जनता को लाभ हुआ।

इस दौरान सांसद अनुराग शर्मा, महापौर रामतीर्थ सिंघल, ललितपुर से मंत्री मन्नू कोरी, बुंदेलखंड विकास बोर्ड के अध्यक्ष कुंवर मानवेंद्र सिंह, सदर विधायक रवि शर्मा, विधायक बबीना राजीव सिंह पारीछा, गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत, मऊरानीपुर विधायक बिहारी लाल आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा और किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री रामनरेश तिवारी उपस्थित रहे।

इशारों में सीएम ने डाॅक्टरों को दिखाया आईना
मेडिकल कॉलेज कम शिकायतें मिलने पर मुख्यमंत्री ने जहां एक ओर डॉक्टरों की पीठ थपथपायी। तो वही उन्होंने कहा कि जूनियर डॉक्टर मरीजों के परिजनों साथ मारपीट कर फिर चिकित्सा सुविधा ठप्प कर धरना प्रदर्शन करते हैं, इसकी भी उनको पूरी जानकारी है। उन्होंने इशारों में ही सीनियर और जूनियर डॉक्टरों को आईना दिखाते हुए संवेदना के साथ काम करने का पाठ भी पढ़ाया।

सरकार की प्रत्येक योजना पर आम लोगों का अधिकार
केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए सीएम ने कहा कि भारत के संसाधनों पर और सरकार की प्रत्येक योजना पर आम लोगों का अधिकार होना चाहिए। इसी भाव के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेकर हम लोगों ने इन कार्यक्रमों को ईमानदारी के साथ आगे बढ़ाने का काम किया है और आज उसका परिणाम है कि शासन की योजनाओं का कोई जाति, धर्म, क्षेत्र या भाषा विशेष के आधार पर बंदरबांट नहीं हो रहा है। योजनाओं का आधार आम आदमी, गांव, किसान, गरीब है। समाज के प्रत्येक तबके तक योजनाएं पहुंचनी चाहिए और इसी के लिए शासन ने योजनाओं को आगे बढ़ाया है।

विकास की ऊंचाइयों को छुएगा बुन्देलखंड
सीएम योगी ने कहा कि बुन्देलखंड आने वाले समय में विकास की ऊंचाइयों को छुएगा। बुन्देलखंड में एक्सप्रेस वे विकास की बैकबोन बनने जा रहा है। इससे लाखों लोगों को रोजगार मुहैया कराया जायेगा। इस एक्सप्रेस वे के दोनों और डिफेंस कॉरिडोर को बनाने की मंजूरी प्रधानमंत्री ने दी है। इसी माह या अगले माह इसका शिलान्यास किया जायेगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभिण्ड : महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए युवक को ग्रामीणों ने पीटा
Next Article एनआरसी के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करेंगे : ओवैसी

Related Posts

Headlines

CJP प्रोटेस्ट @Delhi : बवाल के बाद लाठीचार्ज, SI जख्मी, इंटरनेट बंद और 3000 से ज्यादा डिटेन

October 10, 2026
देश

बिहार की कल्याण योजनाओं को केंद्र के मंच पर रखा, डॉ. श्वेता गुप्ता बोलीं- समन्वय से काम में आएगी तेजी

October 9, 2026
Headlines

Trump ने इन्फोसिस-विप्रो समेत 8 दिग्गज IT कंपनियों को दिया तगड़ा झटका… जानें क्या

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बाढ़ से बर्बाद फसल की भरपाई : सीएम सम्राट ने 2.48 लाख किसानों के खातों में भेजे 112.52 करोड़

October 14, 2026

पटना से गुजरात रवाना हुआ बिहार के जांबाजों का बाइक दस्ता, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

October 14, 2026

महारत्न के आंगन में ‘दीमक’, CCL की साख पर बट्टा लगाने वाला OS CBI के शिकंजे में

October 14, 2026

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.