Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 11:28 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एएसआई मुख्यालय से लाइव जुड़ेगा कुशीनगर का महापरिनिर्वाण मंदिर
देश

एएसआई मुख्यालय से लाइव जुड़ेगा कुशीनगर का महापरिनिर्वाण मंदिर

December 11, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

– हाई पावर क्लोज सर्किट टीवी कैमरों के माध्यम से पल-पल की नजर रखी जाएगी
– मंदिर में आते हैं चीन, जापान, थाईलैंड, कोरिया, वियतनाम से पर्यटक

कुशीनगर।कुशीनगर स्थित विश्व प्रसिद्ध महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर जल्द ही भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के सारनाथ स्थित मुख्यालय से लाइव जुड़ जाएगा। एएसआई ने यह कदम यहां के उत्खनित पुरावशेषों व 5वीं शदी की बुद्ध की शयनमुद्रा वाली प्रतिमा की सुरक्षा के लिए उठाया है।

विभाग हाई पावर क्लोज सर्किट टीवी कैमरों के माध्यम से परिसर में होने वाली हर हरकत पर नजर रखेगा। अवांछित हरकत पर विभाग क्विक एक्शन करेगा।

इसके लिए उत्खनित मंदिर परिसर में 18 अदद कैमरे फिट किए जा रहे हैं। इसके लिए इंटरप्रीटेशन सेंटर में कंट्रोल रूम निर्मित हो चुका है। सेटेलाइट के माध्यम से सभी कैमरे मंडल मुख्यालय सारनाथ से जुड़ जायेंगे। जहां बैठे कर्मचारी यहां की संपूर्ण गतिविधियों को लाइव देखेंगे और अद्यतन स्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत करायेंगे।

इस बुद्ध मन्दिर में भारी संख्या में देश के विभिन्न हिस्सों सहित दुनिया के कई देशों थाईलैंड, जापान, चीन, कोरिया, म्यांमार, मलेशिया से पर्यटक आते हैं। सैलानियों से परिसर में घुसकर अवांछित तत्वों द्वारा दुर्व्यवहार करने, जबरन धनउगाही करने, सामान खरीदने को विवश करने, कर्मचारियों की मनमानी आदि की शिकायतें मिलती रही हैं। विभाग के इस कदम से ऐसी घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी।

एएसआई के उप अंचल कुशीनगर के संरक्षण सहायक अविनाश चंद त्रिपाठी ने बताया कि बुद्ध मंदिर और मंडल मुख्यालय को वाई-फाई से जोड़ने का कार्य चल रहा है। कैमरे फिट हो गए हैं। पावर कनेक्शन का कार्य हो रहा है। इस कार्य से बुद्ध मंदिर के अंदर और बाहर परिसर में हो रही अवांछित गतिविधियों पर रोक लगेगी। मंडल मुख्यालय के अधिकारी भी हर गतिविधि को लाइव देख सकेंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअमित शाह ने कहा – मुसलमान भारत के नागरिक हैं और रहेंगे
Next Article इसरो ने लांच किया रीसैट-2बीआर1, सीमाओं पर नजर रखने में होगा मदद

Related Posts

Headlines

सारण में सैलाब का सितम : 7 प्रखंडों में त्राहिमाम, बचाव में उतरी 155 नावें और NDRF

September 6, 2026
Headlines

सीएम हेमंत ने ‘सोनू भइया’ की अर्थी को दिया कंधा, बोले- उनका जाना कलेजा चीर गया

September 6, 2026
Headlines

मंत्री सुदिव्य का पार्थिव शरीर देख छलके सीएम हेमंत के आंसू, बोले- बचपन का सच्चा…

September 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सारण में सैलाब का सितम : 7 प्रखंडों में त्राहिमाम, बचाव में उतरी 155 नावें और NDRF

September 6, 2026

सीएम हेमंत ने ‘सोनू भइया’ की अर्थी को दिया कंधा, बोले- उनका जाना कलेजा चीर गया

September 6, 2026

मंत्री सुदिव्य का पार्थिव शरीर देख छलके सीएम हेमंत के आंसू, बोले- बचपन का सच्चा…

September 6, 2026

ज्वेलरी शॉप में गनपॉइंट पर दिनदहाड़े लूट से उबाल पर स्वर्णकार समाज का गुस्सा, गिरफ्तारी की मांग

September 6, 2026

घाटी में कंटेनर का हुआ ब्रेक फेल, फिर मचा कोहराम

September 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.