Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 26 September, 2026 • 03:30 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट, अभी और बढ़ेगा ठंड का प्रकोप
देश

मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट, अभी और बढ़ेगा ठंड का प्रकोप

December 29, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

नई दिल्ली। पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बारिश और बर्फबारी की (Latest Weather Update) वजह से मैदानी इलाकों में ठंडक अब ज्यादा बढ़ने लगी है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में शीतलहर (Cold Wave) की आशंका फिर से जताई गई है. राजधानी दिल्ली में बुधवार को मौसम विभाग ने पारे में गिरावट की उम्मीद जताई है. इसके अलावा, लेह, जम्मू, श्रीनगर आदि शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने की संभावना है. यह बीते दिन की तुलना में एक डिग्री कम है, जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. हालांकि, मौसम विभाग का अनुमान है कि आज बारिश नहीं होगी और कोहरा छाया रहेगा. उधर, चंडीगढ़ में आज का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है.

Advertisement

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर सकता है और अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक जा सकता है. भोपाल में IMD ने बारिश की संभावना जताई है.

राजस्थान की राजधानी में आज मिनिमम टेम्प्रेचर के 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान के 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. साथ ही आसमान में कोहरा छाया रहेगा. जम्मू की बात करें तो यहां सर्दी का सितम जारी रहेगा. मिनिमम टेम्प्रेचर में गिरावट दर्ज की जा सकती है. 6 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. लेह में भी आज पारे में गिरावट आ सकती है. मिनिमम टेम्प्रेचर माइनस 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम माइनस तीन डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

आपके शहर में आज कितना रह सकता है तापमान? (CityWise Temperature)

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली8.020.0
श्रीनगर-2.010.0
अहमदाबाद13.027.0
भोपाल13.024.0
चंडीगढ़7.023.0
देहरादून7.019.0
जयपुर12.023.0
चुरू5.020.0
माउंट आबू4.010.0
लखनऊ12.015.0
गाजियाबाद10.020.0
जम्मू6.019.0
लेह-13.0-3.0
पटना13.021.0

लखनऊ में बुधवार को मिनिमम टेम्प्रेचर में कोई बदलाव नहीं आने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार, आज यहां मिनिमम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. शहर में बारिश की संभावना जताई गई है. बिहार की राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. वहीं, हिमाचल प्रदेश के शिमला की बात करें तो मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, यहां आज मिनिमम टेम्प्रेचर 4 डिग्री और अधिकतम तापमान 15 डिग्री रहने की संभावना है. श्रीनगर में तापमान माइनस दो डिग्री तक गिरने की आशंका जताई गई है. यहां अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update

इन हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, कई हिस्सों में आज बारिश हो सकती है. Skymetweather के अनुसार, आने वाले 24 घंटों में यूपी, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है. इसके अलावा, पश्चिमी हिमालय पर बर्फबारी हो सकती है, जिसकी वजह से मैदानी इलाकों में ठंडक के और बढ़ने की संभावना है. वहीं, गुजरात, बिहार, बंगाल में भी बारिश होने की उम्मीद जताई गई है. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के आसपास के हिस्सों पर लगातार बना हुआ है, जिसकी वजह से मौसम में बदलाव दर्ज किया गया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकोरोना से लड़ाई होगी आसान! तीसरी लहर के खतरे के बीच 3 अच्छी खबरें
Next Article रांची में आज रात 10 बजे तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक

Related Posts

Headlines

त्योहार का उल्लास, जमीन की नफरत और एक मासूम की चीख… 48 घंटे में खू’नी खेल बेनकाब

September 25, 2026
झारखंड

रांची में देश के 1500 आई स्पेशलिस्ट का महाजुटान, अब रोबोट और AI की मदद से होगा सटीक इलाज

September 25, 2026
Headlines

रामगढ़ में नशीले इंजेक्शन का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, बिहार का तस्कर गिरफ्तार, 3 अंधेरे में भागे

September 25, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 26 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 26, 2026

त्योहार का उल्लास, जमीन की नफरत और एक मासूम की चीख… 48 घंटे में खू’नी खेल बेनकाब

September 25, 2026

रांची में देश के 1500 आई स्पेशलिस्ट का महाजुटान, अब रोबोट और AI की मदद से होगा सटीक इलाज

September 25, 2026

रामगढ़ में नशीले इंजेक्शन का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, बिहार का तस्कर गिरफ्तार, 3 अंधेरे में भागे

September 25, 2026

गयाजी में महासंगम शुरू, सीएम बोले- ‘अतिथि देवो भव’ की भावना से करें स्वागत

September 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.