Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 05:17 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने लोक सेवा प्रसारण के दायित्वों पर जारी की एडवाइजरी
देश

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने लोक सेवा प्रसारण के दायित्वों पर जारी की एडवाइजरी

January 30, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। जनहित के कार्यक्रम के प्रसारण को लेकर केंद्र सरकार ने देश के निजी टीवी चैनलों के लिए एडवाइजरी जारी किया है। सोमवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी परामर्श में बताया गया है कि निजी टीवी चैनलों को अब दिन में आधा घंटे के राष्ट्रीय हित से संबंधित कार्यक्रमों को छोटे-छोटे भागों में भी विभाजित कर दिखाया जा सकता है। इसके साथ मंत्रालय द्वारा दिए गए आठ विषयों के अतिरिक्त राष्ट्रीय महत्व और सामाजिक प्रासंगिकता की सामग्री को भी शामिल कर सकते हैं। इस संबंध में सभी निजी प्रसारकों को ब्रॉडकास्ट सेवा पोर्टल पर एक मासिक रिपोर्ट ऑनलाइन जमा करनी होगी।

मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि अपलिंकिंग और डाउनलिंकिंग के लिए दिशा-निर्देश 2022 को 9 नवंबर 2022 को लागू कर दिए गए थे। इस संबंध में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने निजी चैनलों से सुझाव मांगे थे। सभी स्टेकहोल्डरों के सुझाव के बाद मंत्रालय ने टीवी चैनलों को परामर्श जारी करते हुए उन्हें जनसरोकार के आधे घंटे के कार्यक्रम के स्लॉट को छोटे-छोटे स्लॉट्स में विभाजित करने की सुविधा दे दी है।

auto

उल्लेखनीय है कि परामर्श के तहत सभी टीवी चैनलों को प्रतिदिन कम से कम आधा घंटे का समय लोक सेवा और राष्ट्रीय हित से संबंधित कार्यक्रमों के प्रसारण के लिए दिया जाना है। इस तरह के कंटेंट के निर्माण के लिए चैनलों को आठ थीम दी गई हैं। इन विषयों में शिक्षा और साक्षरता का प्रसार, कृषि और ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी शामिल हैं। इसके अलावा महिलाओं का कल्याण, समाज के कमजोर वर्गों का कल्याण, पर्यावरण और सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा और राष्ट्रीय एकता के कार्यक्रम शामिल करना अनिवार्य है। सरकार के अनुसार, इस कदम के पीछे तर्क यह है कि एयरवेव सार्वजनिक संपत्ति है और समाज के सर्वोत्तम हित में इसका उपयोग करने की जरूरत है। ये नए दिशानिर्देश 09 नवंबर 2022 से प्रभावी हो गए हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअमित शाह 4 फरवरी को आएंगे संथालपरगना, इफको खाद कारख़ाने का करेंगे शिलान्यास
Next Article बड़ाम स्थित घोड़ा बाबा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए सीएम हेमन्त सोरेन ने की एक करोड़ देने की घोषणा

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.