Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 04:48 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » उपमुख्यमंत्री को लेकर राकांपा में घमासान, अजीत पवार फिर ‘नॉट रीचेबल’
देश

उपमुख्यमंत्री को लेकर राकांपा में घमासान, अजीत पवार फिर ‘नॉट रीचेबल’

November 28, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में उपमुख्यमंत्री पद को लेकर घमासान मच गया है। पार्टी ने जब से प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील को मंत्री बनाए जाने का निर्देश दिया है, तब से अजीत पवार ‘नॉट रीचेबल’ हो गए हैं। अजीत पवार के निवास पर अजीत समर्थक जमे हुए हैं और अजीत पवार को उपमुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं। हालांकि राकांपा सूत्रों ने बताया कि अजीत पवार सांसद सुप्रिया सुले के संपर्क में है और 5 बजे शपथ ग्रहण स्थल पर पहुंचने वाले हैं।

शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत ने बताया कि उपमुख्यमंत्री पद राकांपा के हिस्से में गया है, इसलिए इस पद पर किसका चुनाव करना है, यह शरद पवार तय करेंगे। राऊत ने बताया कि यह कोई बहुत बड़ी समस्या नहीं है। शरद पवार इसका निदान कर लेंगे। पूर्व मंत्री छगन भुजबल ने बताया कि अभी तक पार्टी की बैठक में उपमुख्यमंत्री पद किसे दिया जाए,यह तय नहीं हुआ है, इसलिए इस तरह की चर्चा निरर्थक है।

उल्लेखनीय है कि अजीत पवार ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने व खुद उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसे लेकर महाविकास आघाड़ी का एक धड़ा अजीत पवार को मंत्री पद देने का विरोध कर रहा है। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस पार्टी में अशोक चव्हाण को मंत्री पद दिए जाने पर विरोध का स्वर उभरने लगा है। इसी प्रकार पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने का विरोध राकांपा कर रही है। सूत्रों ने बताया कि इस बाबत शपथ ग्रहण से पहले निर्णय लिया जा सकता है। इसका कारण अजीत पवार को उपमुख्यमंत्री न बनाए जाने से राकांपा विधायक नाराज हो सकते हैं। इस नाराजगी को टालने के लिए राकांपा अजीत पवार को उपमुख्यमंत्री बना सकती है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article370 को वोट बैंक के लिए पालती रही कांग्रेस : अमित शाह
Next Article महाराष्ट्र: छह मंत्रियों के साथ आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे उद्धव ठाकरे

Related Posts

Headlines

ISRO ने की EOS-05 की शानदार लॉन्चिंग, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

September 4, 2026
Headlines

एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान इंडिगो विमान पोल से टकराया, फिर…

September 4, 2026
Headlines

IT हब में गूंजी मिथिला की सौंधी खुशबू, CM सम्राट बोले- अपनी मिट्टी को मत भूलना

September 3, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 6, 2026

गंगा उफान पर, तटबंधों पर रातभर पहरा… अफसरों को अलर्ट रहने का निर्देश

September 5, 2026

न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक धंसा, पाकुड़ होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

September 5, 2026

चौक-डस्टर के बीच पनपे रिश्ते का जश्न : चितरपुर कॉलेज में प्राचार्या बोलीं- गुरु का कर्ज अनमोल

September 5, 2026

गुरुजनों के सम्मान में सजा राधा गोविन्द विश्वविद्यालय, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.