Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 25 October, 2026 • 10:05 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » Omicron ने बढ़ाया लॉकडाउन का डर, भारत में अगले 2 महीनों में आ सकती है तीसरी लहर!
देश

Omicron ने बढ़ाया लॉकडाउन का डर, भारत में अगले 2 महीनों में आ सकती है तीसरी लहर!

December 6, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। दुनियाभर में खतरा बन चुका कोरोना वायरस महामारी का नया वेरिएंट ओमीक्रोन (Omicron variant) अब भारत में भी दस्तक दे चुका है। भारत में दस्तक देने के बाद ओमीक्रोन देश के कई राज्यों में तेजी से पांव पसार रहा है। देश के कई हिस्सों में नए वेरिएंट के मरीज मिलने से सरकार की चिंता बढ़ गई है।

 

जनवरी और फरवरी में नए वेरिएंट के मामलों में होगी वृद्धि!

राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ओमीक्रोन पहुंच चुका है। देशभर में ओमिक्रोन के अब तक 21 मरीज सामने आ चुके हैं। इस बीच तेलंगाना के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा है कि राज्य और देश में भी जनवरी और फरवरी में नए COVID-19 वेरिएंट के मामलों की संख्या में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। ओमीक्रोन को लेकर चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि मृत्यु दर कम है, लेकिन हमें सावधान रहना चाहिए।

 

सार्वजनिक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के राज्य निदेशक श्रीनिवास राव ने रविवार को समाचार एजेंसीसे बातचीत में कहा कि जैसा कि हमने दक्षिण अफ्रीका में देखा है, ओमीक्रोन वेरिएंट एक सप्ताह से 10 दिनों के भीतर 4 गुना की तीव्रता के साथ 16 गुना तक बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमें बहुत सावधान रहना चाहिए।

 

अब तक 21 मामलों की पुष्टि

 

भारत में रविवार को कोविड-19 के ओमीक्रोन के 17 और मामले सामने आए जिनमें 9 मामले राजस्थान की राजधानी जयपुर में, 7 महाराष्ट्र के पुणे जिले में और एक मामला दिल्ली का है। इसके साथ ही देश में ओमीक्रोन के मामलों की कुल संख्या 21 हो गई है। जो लोग संक्रमित पाए गए हैं उनमें से अधिकतर हाल में अफ्रीकी देशों से आए हैं या इस तरह के लोगों के संपर्क में थे।

 

जनवरी-फरवरी में आ सकती है तीसरी लहर!

 

विशेषज्ञों का कहना है कि कोविड-19 की तीसरी लहर जनवरी-फरवरी में आ सकती है। उन्होंने कहा कि यदि हर कोई मास्क पहनता है, तो इसे रोका जा सकता है। केंद्र सरकार के अनुसार जिन देशों को ‘खतरे’ वाले देशों की सूची में डाला गया है उनमें ब्रिटेन सहित यूरोपीय देश, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बोत्सवाना, चीन, मॉरिशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, हांगकांग, इजराइल शामिल हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनगालैंड फायरिंगः पुलिस ने सेना के खिलाफ दर्ज की एफआईआर
Next Article झारखंड के इलाके में रात दस बजे से सुबह 6 बजे तक निषेधाज्ञा लागू : एसडीओ

Related Posts

Headlines

राहत कोष में मदद : IMPPA ने दिए 5 लाख, पूर्व मंत्री ने सौंपा एक माह का वेतन; CM ने जताया आभार

October 24, 2026
Headlines

बाहुबली विधायक अनंत सिंह 6 साल के लिए पार्टी से निष्काशित, एक और पर भी गिरी गाज

October 24, 2026
Headlines

संथाल समाज के दो बड़े महासम्मेलनों में शामिल होंगे सीएम हेमंत, मिला न्योता

October 24, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 25 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 25, 2026

महंगी EMI से मिलेगी राहत? दूसरे बैंक में होम लोन ट्रांसफर कर बचा सकते हैं लाखों रुपये

October 24, 2026

सर्दियों में त्वचा क्यों होने लगती है रूखी? जानें नमी और चमक बनाए रखने के आसान उपाय

October 24, 2026

अभिषेक का ऐतिहासिक छक्का, भारत की जीत के बीच बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

October 24, 2026

राहत कोष में मदद : IMPPA ने दिए 5 लाख, पूर्व मंत्री ने सौंपा एक माह का वेतन; CM ने जताया आभार

October 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.