Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 12 November, 2026 • 01:34 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»देश»नगालैंड फायरिंगः पुलिस ने सेना के खिलाफ दर्ज की एफआईआर
देश

नगालैंड फायरिंगः पुलिस ने सेना के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

December 6, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

मोन जिला में धारा 144 लागू, मृतकों के अंतिम संस्कार में शामिल हुए मुख्यमंत्री , अफ्सपा हटाने की मांग

कोहिमा। सेना की उग्रवादियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई के दौरान गलत पहचान के कारण फायरिंग में 15 आम नागरिकों की मौत से स्थानीय लोग गुस्से में हैं। इस संबंध में नगालैंड पुलिस ने टिजिट थाने में केस नं. 027/2021 यू/एस 302/307/34/आईपीसी की धाराओं में सेना के 21 पैरा विशेष बल की टुकड़ी के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज की है। मोन जिला में धारा 144 लागू की गई है।

हालांकि, मोन जिला में अफ्सपा कानून लागू होने की स्थिति में जब तक केंद्र सरकार अनुमति नहीं देती तब तक सेना पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता है। लेकिन यह एक दुर्लभ मामला है, जिसमें पुलिस ने नागरिकों पर गोलीबारी के आरोप में सेना के विशेष बलों के खिलाफ स्वत: हत्या के आरोप का मुकदमा दर्ज किया है।

उल्लेखनीय है कि शनिवार शाम को हुई इस घटना के बाद रात में ही राज्य के गृह आयुक्त ने इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं पर रोक लगाने का आदेश दिया था। यह घटना उस समय हुई जब मोन जिला में उग्रवादियों के इलाके से पिकअप वाहन से गुजने की खुफिया सूचना के आधार पर सेना का दस्ता अभियान चलाने के लिए घात लगाए हुए था। जैसे ही पिकअप वाहन दिखाई दिया पहचान नहीं होने के चलते यह घटना घटी।

इस घटना के बाद ग्रामीणों के साथ झड़प में सेना के एक जवान की भी मौत हुई है। प्राथमिकी में नगालैंड पुलिस ने स्पष्ट कहा है कि पैरा स्पेशल बलों ने स्थानीय पुलिस को सूचित नहीं किया, न ही कोई पुलिस गाइड लिया, इसलिए सेना का कहना है कि यह ‘गलत पहचान’ थी। प्राथमिकी में पुलिस ने ‘सुरक्षा बलों की मंशा नागरिकों की हत्या और घायल करना’ बताया है।

परिवहन और नागरिक उड्डयन मंत्री पाइवांग कोन्याक, आयुक्त नगालैंड रोविलातुओ मोर, डीजीपी टीजे लोंगकुमेर और अन्य अधिकारी के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल स्थिति का जायजा लेने के लिए रविवार को ओटिंग गांव पहुंचा। मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने इस घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। मृतकों के आश्रितों को आर्थिक मदद पहुंचने के लिए पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की राज्य सरकार ने घोषणा की।

मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो सोमवार को मृतकों के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने नगालैंड से अफ्सपा को हटाए जाने की मांग की है। राज्य में लंबे समय से अफ्सपा को हटाने की मांग की जा रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleFlipkart Big Bachat सेल का आज आखिरी दिन, सस्ते-महंगे सभी स्मार्टफोन्स पर मिल रही बंपर छूट
Next Article Omicron ने बढ़ाया लॉकडाउन का डर, भारत में अगले 2 महीनों में आ सकती है तीसरी लहर!

Related Posts

Headlines

“₹7 “करोड़ दो वरना बेटी के साथ मा*र देंगे”, केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी

November 12, 2026
Headlines

झारखंड में जमीनों की रजिस्ट्री का रास्ता साफ, HC ने रद्द की रजिस्ट्रेशन एक्ट की धारा 22A

November 12, 2026
Headlines

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

“₹7 “करोड़ दो वरना बेटी के साथ मा*र देंगे”, केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी

November 12, 2026

झारखंड में जमीनों की रजिस्ट्री का रास्ता साफ, HC ने रद्द की रजिस्ट्रेशन एक्ट की धारा 22A

November 12, 2026

राशिफल @ 12 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 12, 2026

32 साल का तजुर्बा और कानून की बारीक समझ, अब जोबी वीपी संभालेंगे CCL के HR की कमान

November 11, 2026

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.