Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 7 October, 2026 • 06:36 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » महाराष्ट्र की सियासत पर शाहनवाज बोले ‘कांग्रेस को जो हो पसंद उद्धव जी वही बात करेंगे’
देश

महाराष्ट्र की सियासत पर शाहनवाज बोले ‘कांग्रेस को जो हो पसंद उद्धव जी वही बात करेंगे’

November 29, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

– कर्नाटक में कुमारस्वामी जैसा उद्धव ठाकरे का हश्र करेंगे कांग्रेस-एनसीपी

लखनऊ। महाराष्ट्र में अपनी सहयोगी पार्टी रही शिवसेना के अड़ियल रवैये के चलते सरकार न बना पाने का मलाल भाजपा नेताओं में साफ देखने को मिल रहा है। इसलिए उनके निशाने पर शिवसेना और उसके नये सहयोगी दल हैं।

Advertisement

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने शुक्रवार को यहां कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने भाजपा-शिवसेना को जनादेश दिया, लेकिन शिवसेना नई शर्तों के साथ आ गई। इसे मानना हमारे लिए संभव नहीं था। यह गठबंधन विचारधारा को किनारे रखकर किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर सब कुछ गवां कर सत्ता पाई तो क्या पाया। अब शिवसेना की हालत ऐसी हो गई है कि कांग्रेस को जो हो पसंद उद्धव जी वही बात करेंगे, सोनिया जी दिन को कहें रात तो वो रात कहेंगे।

शाहनवाज हुसैन ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस व एनसीपी ने उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री तो बना दिया है लेकिन वो उनका वही हश्र करेंगे जो कर्नाटक में कुमारस्वामी का हुआ। बालासाहेब ठाकरे हिंदुत्व पर गर्व करते थे। अब शिवसेना सेकुलरिज्म की बात करती है। हमारे लिए हिंदुत्व ‘वे ऑफ लाइफ’ है। राष्ट्रवाद ‘वे ऑफ लाइफ’ है। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास हमारा एजेंडा है। उन्होंने कहा कि शिवसेना ने जनादेश का अपमान किया और बाला साहेब के सिद्धान्तों को खत्म कर कांग्रेस की गोद में बैठ कर सत्ता पाई है।

भाजपा सिमट नहीं रही बढ़ रहा वोट शेयर
भाजपा प्रवक्ता ने देश भर में भाजपा के सिमटते जाने पर कहा कि ऐसा बिलुकल नहीं है। हमारी पार्टी ने महाराष्ट्र में 70 प्रतिशत स्ट्राइक रेट के साथ सबसे ज्यादा सीटें जीतीं, पार्टी का विस्तार हो रहा है। हर जगह हमारा वोट शेयर बढ़ रहा है।

टीएमसी ने सत्ता का दुरुपयोग कर उपचुनाव में जीत की हासिल
पश्चिम बंगाल में हुए उपचुनाव में तीनों सीटों पर तृणमूल कांग्रेस से मिली हार को उन्होंने सत्ता का दुरुपयोग कर हासिल जीत करार दिया। शाहनवाज ने कहा कि उपचुनाव जीतने के लिए पुलिस प्रशासन का इस्तेमाल किया गया। आने वाले विधानसभा चुनाव में हम पश्चिम बंगाल में जीत दर्ज करेंगे।

बापू का अपमान बर्दाश्त नहीं, प्रज्ञा ठाकुर पर की गई कार्रवाई
भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा गोडसे को देशभक्त बताने को लेकर उन्होंने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर ने जो बयान दिया उस पर कार्रवाई की गई। भाजपा महात्मा गांधी की विचारधारा की ध्वजवाहक है। हम बापू का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं कर सकते। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छ भारत अभियान महात्मा गांधी को ही समर्पित कर चला रहे हैं।

अयोध्या प्रकरण पर दबाव में दायर की जा रही पुनर्विचार याचिका
शाहनवाज ने अयोध्या मामले में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) ​के पुनर्विचार याचिका दायर करने के निर्णय के पीछे दबाव को बड़ी वजह बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि बोर्ड ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता असदुद्दीन औवेसी के दबाव में यह फैसला किया है जबकि आम मुसलमान ऐसा नहीं चाहता था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसरकार ने 6000 अन्य रेल इंजनों में आरटीआईएस के लिए दिया अतिरिक्त फंड : पीयूष गोयल
Next Article ग्रेटर नोएडा में शराबी युवक ने अपनी दो बेटियों को पटक-पटककर मार डाला

Related Posts

देश

राहुल-प्रियंका समेत 50 सांसद हिरासत में, 8 घंटे चला धरना

October 6, 2026
Headlines

एशियन गेम्स में रिलायंस फाउंडेशन का डंका : 29 पदकों पर कब्जा, नीता गदगद

October 4, 2026
झारखंड

राष्ट्रीय स्तर पर चमका CCL, दिल्ली में मिला ‘स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन लीडरशिप अवार्ड’

October 3, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026

बिहार में अब कागजों पर नहीं दिखेगा कायाकल्प, 96 हजार कामों पर सरकार की सीधी नजर

October 6, 2026

राहुल-प्रियंका समेत 50 सांसद हिरासत में, 8 घंटे चला धरना

October 6, 2026

महिला- बालिका मामलों पर बिहार पुलिस का फोकस, जेंडर संवेदनशीलता की दी गई खास ट्रेनिंग

October 6, 2026

T-20 मैच के रोज बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक रूट, निकलने से पहले देख लें जरूर

October 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.