Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 21 October, 2026 • 01:25 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » देश में तीसरी लहर के कारण लॉकडाउन की तैयारी? जानें लॉकडाउन लगने पर क्या होगी गाइड्लाइन!
देश

देश में तीसरी लहर के कारण लॉकडाउन की तैयारी? जानें लॉकडाउन लगने पर क्या होगी गाइड्लाइन!

January 4, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस और इसके नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है. हालात देखकर पता चलता है कि नई दिल्ली, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में अब लॉकडाउन ही विकल्प बचा है. तीसरी लहर की आहट के बीच इन जगहों पर कोविड-19 के मामले बढ़ने के साथ ही धीरे-धीरे कड़े प्रतिबंधों का दौर भी शुरू हो गया है.

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में थोड़ी पाबंदियां बढ़ा दी गई हैं. राज्य में अब वीकेंड कर्फ्यू लगा दिया है, यानी शनिवार और रविवार को कर्फ्यू रहेगा और इस दौरान बेवजह घर से बाहर निकलने पर पाबंदी रहेगी. वहीं, जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी सारे सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे. इस दौरान अधिकारी कर्मचारी घर से ही कमा करेंगे. उधर, मुंबई में भी कोविड मामलों में होती बेतहाशा वृद्धि के मद्देनजर लगातार नई गाइडलाइन जारी की जा रही हैं, यानी शहर लॉकडाउन की ओर बढ़ने लगा है. वहीं, पश्चिम बंगाल, झारखंड, राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत दूसरे राज्यों में भी नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है.

लॉकडाउन में क्या हो सकती है गाइड्लाइन ? 

  • कोरोना की पहली और दूसरी लहर की तर्ज पर यदि इस बार भी लॉकडाउन लगा तो स्कूल, कॉलेज, कोचिंग से लेकर शॉपिंग मॉल, थिएटर मल्टीप्लैक्स, रेस्टोरेंट इत्यादि बंद हो सकते हैं.
  • मंदिर-मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारा खुले तो रहेंगे, लेकिन श्रद्धालु के जाने पर पाबंदी लग सकती है.
  • वहीं, शादियों में सीमित लोग ही शामिल हो सकेंगे.
  • साथ ही बिना वजह घर से निकलने की पाबंदी लग सकती है.
  • इसके अलावा, राज्यों की सीमाओं पर लोगों की चेकिंग की जाएगी, साथ ही लोगों के किसी स्थान पर जमा होने नहीं दिया जाएगा.

बिहार

बिहार के पटना स्थित एनएमसीएच (NMCH) में लगातार डॉक्टर्स कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं. सोमवार को वहां 133 डॉक्टर औऱ मेडिकल स्टूडेंट के सैंपल लिए गए, जिसमें 72 लोग प़ॉजिटिव पाए गए हैं. इससे पहले रविवार को 96 डॉक्टर और मेडिकल के स्टूडेंट संक्रमित मिले थे. अब पटना के एनएमसीएच (NMCH) में 168 डॉक्टर्स औऱ मेडिकल स्टूडेंट पॉजिटिव हो गए हैं. जिस तरह से कोरोना संक्रमण के मरीज एनएमसीएच में मिल रहे हैं, उससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है.

कोविड मामलों के बावजूद बिहार में कोरोना की सामान्य गाइडलाइन है. इसमें न तो पड़ोसी राज्यों की तरह नाइट कर्फ्यू लागू और न ही दिन में कोई विशेष पाबंदियां लगाई गई हैं. राज्य में धार्मिक स्थलों से लेकर कोचिंग संस्थान तक सामान्य रूप से खोले जा रहे हैं.

झारखंड में मिनी लॉकडाउन लागू

उधर, झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों की संख्या के मद्देनजर स्कूल, कॉलेज, कोचिंग, शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने के निर्देश जारी कर दिए हैं. सरकारी गाइडलाइन के अनुसार, रात में 8 बजे तक राज्य की सभी दुकानें बंद करने का आदेश है. जबकि मेडिकल स्टोर, बार और रेस्टोरेंट रात 11 बजे तक खुले रहेंगे.

झारखंड में शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट, क्लब अपनी क्षमता के आधे पर काम करेंगे या इसमें अधिकतम 100 लोग जा सकेंगे. वहीं, शादी समारोह आदि में हॉल से आधी क्षमता या अधिकतम 100 लोगों को अनुमति दी जाएगी. बता दें कि झारखंड में कोविड के दैनिक मामले 1000 से ज्यादा हैं और मौजूदा सक्रिय मामलों की संख्या 5700 से ज्यादा है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजितनी हमारा सूरज 1 लाख साल में उगलता है ऊर्जा उससे ज्यादा ‘अंतरिक्ष के शैतान’ ने उगली ऊर्जा
Next Article क्या कहते हैं आपके सितारे? कैसा रहेगा आज आपका दिन! जानें अपनी राशि का हाल

Related Posts

Headlines

गांधी मैदान में धू-धू कर जला लंकापति का अहंकार, CM सम्राट ने उतारी श्रीराम की आरती

October 20, 2026
Headlines

NTPC यार्ड से चली गोली, अस्पताल के बाहर खड़े बेकसूर दो दोस्तों का चीर गयी सीना

October 20, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने तेलडीहा में टेका माथा, फिर पहुंचे बदुआ नदी तट; अफसरों को दिये निर्देश

October 20, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गांधी मैदान में धू-धू कर जला लंकापति का अहंकार, CM सम्राट ने उतारी श्रीराम की आरती

October 20, 2026

NTPC यार्ड से चली गोली, अस्पताल के बाहर खड़े बेकसूर दो दोस्तों का चीर गयी सीना

October 20, 2026

सीएम सम्राट ने तेलडीहा में टेका माथा, फिर पहुंचे बदुआ नदी तट; अफसरों को दिये निर्देश

October 20, 2026

राशिफल @ 20 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 20, 2026

CCL की नौकरी और ममेरे भाई से शादी की चाहत में लिख डाली पति की हत्या की स्क्रिप्ट

October 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.