Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 22 October, 2026 • 04:36 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जितनी हमारा सूरज 1 लाख साल में उगलता है ऊर्जा उससे ज्यादा ‘अंतरिक्ष के शैतान’ ने उगली ऊर्जा
Headlines

जितनी हमारा सूरज 1 लाख साल में उगलता है ऊर्जा उससे ज्यादा ‘अंतरिक्ष के शैतान’ ने उगली ऊर्जा

January 4, 2022No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

साइंस। अंतरिक्ष में एक शैतान तारा मिला है, जिससे निकली ऊर्जा की एक लहर हमारे सूरज की ताकत से करोड़ों गुना ज्यादा है. इस तारे ने एक सेकेंड के दसवें हिस्से में इतनी ऊर्जा छोड़ दी, जितना हमारा सूरज एक लाख साल में उगलता. यह तारा एक घना मैग्नेटिक स्टार है. ऐसे तारे को मैग्नेटार (Magnetar) कहते हैं. यह एक न्यूट्रॉन स्टार (Neutron Star) है.

Cosmic Monster Spits Energy

 

इस शैतान तारे का नाम है GRB2001415. इसने बिना किसी चेतावनी के अंतरिक्ष में ऐसी ऊर्जा की लहर फेंकी, जिससे कई तारों में भूकंप आ गया. इस भूकंप को स्टारक्वेक (Starquake) कहते हैं. यह हमारे सूरज से हजारों गुना ज्यादा चमकदार है. इसके बारे में वैज्ञानिकों को ज्यादा जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है, क्योंकि यह काफी दूर स्थित है. लेकिन वैज्ञानिकों ने हाल ही में इस तारे से निकली एक ऊर्जा की लहर को देखा.

Cosmic Monster Spits Energy

 

स्पैनिश जर्नल ruvid में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक इस मैग्नेटार ने एक सेकेंड के 10वें हिस्से में इतनी ज्यादा ऊर्जा वाली लहर फेंकी, जितनी ऊर्जा हमारा सूरज एक लाख साल में देता. न्यूट्रॉन स्टार का जन्म तब होता है, जब कोई बड़ा तारा अपनी जिंदगी खत्म कर रहा होता है. जैसे ही तारा सुपरनोवा में बदलता है, उसके केंद्र में मौजूद प्रोटोन्स और इलेक्ट्रॉन्स टूटते हैं. वह उच्च गति में घूमते हुए अत्यधिक गुरुत्वाकर्षण पैदा करते हैं. जिससे भयानक चुंबकीय शक्ति की उत्पत्ति होती है.

Cosmic Monster Spits Energy

 

नासा के मुताबिक न्यूट्रॉन स्टार 1.3 से 2.5 सोलर मास के बराबर होता है. एक सोलर मास यानी हमारे सूरज का वजन. या फिर 3.30 लाख धरती के बराबर का वजन. न्यूट्रॉन स्टार में पदार्थ इतने ज्यादा घनत्व के साथ जुड़े होते हैं, कि अगर वो एक चीनी के क्यूब के बराबर भी हुआ तो वह 100 करोड़ टन के बराबर वजन का होगा. इसकी चुंबकीय शक्ति इतनी ज्यादा होती है कि जितनी 1000 हाइड्रोजन बम के बराबर नहीं होती.

Cosmic Monster Spits Energy

 

इन मैग्नेटार को खोजा है स्पैनिश रिसर्च काउंसिल के इंस्टीट्यूट फॉर एस्ट्रोफिजिक्स ऑफ एंडालूसिया के प्रोफेसर अलबर्टो जे. कास्त्रो टिराडो और उनकी टीम ने. अलबर्टो ने बताया कि मैग्नेटार में एक हजार न्यूट्रॉन स्टार से ज्यादा ताकत होती है. यह कोई सामान्य न्यूट्रॉन स्टार नहीं है. इसके सामने हमारा सूरज कुछ भी नहीं है. अगर कोई मैग्नेटार शांत भी है, तो भी वह हमारे सूरज से 1 लाख गुना ज्यादा चमकदार होगा।

UV इमेज प्रोसेसिंग लेबोरेटरी के डायरेक्टर और इस मैग्नेटार की स्टडी करने वाले दूसरे साइंटिस्ट विक्टर रेगलेरो ने कहा कि यह तारा स्क्ल्पटर गैलेक्सी (Sculptor Galaxy) में स्थित है. यह एक घुमावदार आकाशगंगा है, जो हमारी धरती से 1.30 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर स्थित है. यह तारा सही मायने में ‘अंतरिक्ष का शैतान’ (Cosmic Monster) है.  अलबर्टो और विक्टर ने इस तारे से निकली ऊर्जा की लहर 15 अप्रैल 2020 को देखा था. उसके बाद से इसकी स्टडी कर रहे थे. 

Cosmic Monster Spits Energy

 

स्टडी करने के लिए अलबर्टो और विक्टर ने एटमॉस्फेयर-स्पेस इंटरैक्शन मॉनिटर (ASIM) का उपयोग किया था. यह यंत्र अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर तैनात है. जिसके बारे में 22 दिसंबर को Nature जर्नल में रिसर्च रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ASIM की मदद से इसकी ऊर्जा वाली लहर का विश्लेषण किया गया. तो पता चला कि यह ऊर्जा लहर मात्र 0.16 सेकेंड्स के लिए ही निकली थी. लेकिन यह बेहद भयावह और ताकतवर थी.

Cosmic Monster Spits Energy

 

इस ऊर्जा लहर की स्टडी करने में वैज्ञानिकों को एक साल से ज्यादा का समय लग गया. इसके बाद वो इन नतीजों पर पहुंचे जो आप इस न्यूज रिपोर्ट में पढ़ रहे हैं. सोचिए वैज्ञानिकों का काम कितना कठिन होता है कि ASIM के दो सेकेंड के डेटा की स्टडी करने के लिए उन्हें एक साल से ज्यादा का समय लग गया. इस तारे की चुंबकीय शक्ति इतनी ज्यादा है कि इसके आसपास कोई भी तारा इसके टकराने की स्थिति में चक्कर लगा रहा है.

Cosmic Monster Spits Energy

 

दुनियाभर के वैज्ञानिकों ने अब तक सिर्फ 30 मैग्नेटार खोजे हैं. करीब 3 हजार न्यूट्रॉन स्टार्स की खोज की गई है. लेकिन इस बार जो ऊर्जा की लहर निकलती देखी गई है, वो अब तक की सबसे ज्यादा दूरी पर मौजूद थी. ऐसी ऊर्जा की लहर तारों के अंदर आने वाले भूकंप की वजह से निकलते हैं. साथ ही उनकी लहर जब बाहर निकलती है, तो आसपास के तारों और ग्रहों में भी ऐसे स्टारक्वेक्स आते हैं. न्यूट्रॉन स्टार को खोजना बादलों की वजह से थोड़ा मुश्किल होता है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसाढ़े 7 साल बाद इस राशि के लोग शनि साढ़े साती से होने वाले हैं मुक्त, अब तरक्की के खुलेंगे रास्ते
Next Article देश में तीसरी लहर के कारण लॉकडाउन की तैयारी? जानें लॉकडाउन लगने पर क्या होगी गाइड्लाइन!

Related Posts

Headlines

फाइलों का दौर खत्म, फील्ड में रिजल्ट… ‘सम्राट स्टाइल’ से बदला बिहार का वर्क कल्चर

October 22, 2026
Headlines

सरकारी योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुंचे, भ्रामक खबरों पर तुरंत हो एक्शन : सीएम सम्राट

October 22, 2026
Headlines

सीएम सम्राट का ऐलान- बिहार बनेगा नंबर वन AI हब, 5 लाख युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग

October 22, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

फाइलों का दौर खत्म, फील्ड में रिजल्ट… ‘सम्राट स्टाइल’ से बदला बिहार का वर्क कल्चर

October 22, 2026

सरकारी योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुंचे, भ्रामक खबरों पर तुरंत हो एक्शन : सीएम सम्राट

October 22, 2026

सीएम सम्राट का ऐलान- बिहार बनेगा नंबर वन AI हब, 5 लाख युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग

October 22, 2026

झामुमो जिलाध्यक्ष के आवास पर चली गोली, फिर खून से लथपथ मिली बॉडीगार्ड की लाश

October 22, 2026

मशहूर साहू होटल का लाइसेंस सस्पेंड, तड़का में मिला था कॉकरोच, किचन में भारी गंदगी

October 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.