Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 10 September, 2026 • 04:04 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राहुल गांधी ने कहा- अगर ट्रम्प का दावा सही, तो इसका मतलब मोदी ने देश के साथ धोखा किया
देश

राहुल गांधी ने कहा- अगर ट्रम्प का दावा सही, तो इसका मतलब मोदी ने देश के साथ धोखा किया

July 23, 2019No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :


ट्रम्प के बयान पर राज्यसभा में विदेश मंत्री जयशंकर ने जवाब दिया।
विपक्षी पार्टियों ने संसद में ट्रम्प के बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाए
विदेश मंत्री जयशंकर ने राज्यसभा में कहा- मोदी ने ट्रम्प से कश्मीर पर मध्यस्थता की कोई बात नहीं की
ट्रम्प ने सोमवार को इमरान के साथ मुलाकात में कहा था- मोदी ने कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता की बात कही थी
मंगलवार को अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने ट्रम्प के बयान के बचाव में कहा- कश्मीर भारत-पाक का द्विपक्षीय मुद्दा
नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के कश्मीर पर मध्यस्थता वाले बयान पर मंगलवार को भारत के राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी रही। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि अगर ट्रम्प के दावे में सच्चाई है तो इसका मतलब यही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के साथ धोखा किया। इससे पहले संसद के दोनों सदनों में मामले पर हंगामा हुआ। विपक्ष ने चर्चा के बाद प्रधानमंत्री से मुद्दे पर जवाब मांगा। सरकार की तरफ से विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ट्रम्प से कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थ की भूमिका निभाने की मांग कभी नहीं की।

ट्रम्प ने सोमवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने दावा किया था कि मोदी ने हालिया मुलाकात में उनसे कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थ की भूमिका निभाने के लिए कहा था।

‘मामला द्विपक्षीय तरीके से ही सुलझाएंगे’

जयशंकर ने कहा कि भारत की स्थिति साफ रही है कि पाकिस्तान के साथ कोई भी मुद्दा द्विपक्षीय तरीके से ही सुलझाया जाएगा। पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह की बातचीत के लिए उसका सीमा पार आतंकवाद बंद करना जरूरी है। राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने कहा कि यह राष्ट्रीय मुद्दा है। इसमें देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय हित शामिल हैं। हमें इस मुद्दे पर एक सुर में बात करनी चाहिए।

प्रधानमंत्री से जवाब मांग रहा विपक्ष

विवाद पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “राष्ट्रपति ट्रम्प कह रहे हैं कि मोदी ने उनसे कश्मीर मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने को कहा। अगर यह सच है तो प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के हितों और 1972 के शिमला समझौते से धोखा किया है। एक कमजोर विदेश मंत्रालय के इनकार से काम नहीं चलेगा। प्रधानमंत्री को देश को बताना चाहिए कि उनके और ट्रम्प के बीच मुलाकात में क्या हुआ। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस इस मामले पर प्रधानमंत्री मोदी से संसद में जवाब चाहती है। वहीं कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा, “इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन सी सरकार केंद्र में है। कश्मीर को लेकर हमारी नीति स्पष्ट है कि यह द्विपक्षीय मुद्दा है और कोई तीसरा पक्ष इसमें नहीं आ सकता। राष्ट्रपति ट्रम्प यह जानते हैं। मुझे नहीं लगता कि ट्रम्प पाक के प्रधानमंत्री से इस बारे में बात करेंगे। यह एक गंभीर मुद्दा है।” कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने लोकसभा और सीपीआई के सांसद डी. राजा ने राज्यसभा में इस मामले पर तुरंत चर्चा की मांग की थी। इसे लेकर विपक्षी पार्टियों ने कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के चैंबर में बातचीत भी की थी। इसके बाद प्रधानमंत्री के बयान देने तक दोनों सदनों की कार्रवाई स्थगित करने की बात हुई।

ट्रम्प को अंदाजा नहीं वह क्या कह रहे हैं: थरूर
इससे पहले कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश राज्यमंत्री शशि थरूर ने कहा था कि मुझे वाकई नहीं लगता है कि ट्रम्प को थोड़ा भी अंदाजा है कि वह क्या बात कर रहे हैं? या तो उन्हें किसी ने मामले की जानकारी नहीं दी या वह समझे नहीं कि मोदी क्या कह रहे थे या फिर भारत का तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को लेकर क्या स्टैंड है। विदेश मंत्रालय को इस मामले पर स्पष्टीकरण देना चाहिए कि दिल्ली ने कभी भी ऐसी किसी मध्यस्थता को लेकर कोई बात नहीं की है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभाजपा सरकार ने आदिवासी समाज के हितों के कई ऐतिहासिक कार्य कियेः पाहन
Next Article मोदी ने बच्चे के साथ फोटो पोस्ट की, कहा- मुझसे मिलने बेहद खास दोस्त आया

Related Posts

देश

KISS में साध्वी ऋतम्भरा ने देखा ‘असली भारत’, बोलीं- यहां समाई है तीर्थस्थलों की पवित्रता

September 9, 2026
Headlines

वडोदरा में पीएम मोदी का ‘जेन-जी’ कनेक्ट, बोले- तकनीक के सिर्फ खरीदार नहीं, निर्माता बनें

September 8, 2026
Headlines

ISRO ने की EOS-05 की शानदार लॉन्चिंग, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

September 4, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कुख्यात राहुल दुबे के दो गुर्गों को पुलिस ने दबोचा, अब खुलेगा लेवी नेटवर्क का राज

September 10, 2026

बैंक ऑफ इंडिया में बंपर Vacancy, 1.20 लाख तक सैलरी

September 10, 2026

IAS विनय चौबे का जमानत के बाद निलंबन खत्म, कार्मिक विभाग में मिली जिम्मेदारी

September 10, 2026

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, एक की मौत, JCB से निकाले गए 3 घायल

September 10, 2026

राशिफल @ 10 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.