Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 28 September, 2026 • 09:14 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गणतंत्र दिवस परेड: वायुसेना को मिली तीनों सेवाओं के बीच सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग की ट्रॉफी
देश

गणतंत्र दिवस परेड: वायुसेना को मिली तीनों सेवाओं के बीच सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग की ट्रॉफी

February 24, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
The Union Minister for Defence, Shri Rajnath Singh presenting the best marching contingent trophy among the three Services to Indian Air Force, in New Delhi on February 24, 2020.
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस परेड 2020 में भारतीय वायुसेना को तीनों सेवाओं के बीच सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग के लिए केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने साउथ ब्लॉक में सोमवार को ट्रॉफी प्रदान दी। एयर मार्शल एमएसजी मेनन और फ्लाइट लेफ्टिनेंट श्रीकांत शर्मा ने ट्रॉफी ग्रहण की। इसके अलावा अर्द्धसैनिक बलों में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग के लिए ट्रॉफी प्रदान की गई। सीआईएसएफ के महानिदेशक राजेश रंजन और डिप्‍टी कमांडेंट प्रभ सिमरन सिंह ने ट्रॉफी ग्रहण की।

राजपथ पर 71वीं गणतंत्र दिवस परेड में वायुसेना की मार्चिंग टुकड़ी को तीनों सेनाओं में पहला स्थान मिला है, जबकि अर्द्धसैनिक बलों में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने पहला पुरस्कार जीता। 144 जवानों वाली वायुसेना की टुकड़ी का नेतृत्व फ्लाइट लेफ्टिनेंट श्रीकांत शर्मा ने किया था। इसके अलावा 148 जवानों वाली सीआईएसएफ की टुकड़ी का नेतृत्व डिप्टी कमांडेंट प्रभसिमरन सिंह ने किया था। लेफ्टिनेंट जनरल आसित मिस्त्री ने गणतंत्र दिवस परेड का परेड कमांडर के तौर पर नेतृत्व किया था, जबकि दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख मेजर जनरल आलोक काकेर सेकेंड इन कमांड थे। इसमें सशस्त्र बलों, अर्द्धसैनिक बलों की 16 मार्चिंग टुकड़ियों के अलावा दिल्ली पुलिस, एनसीसी, एनएसएस और 13 सैन्य बैंड ने हिस्सा लिया था।

Advertisement

इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने परेड के दौरान उल्‍लेखनीय प्रदर्शन के लिए आईएएफ और सीआईएसएफ के दस्‍तों को बधाई दी। उन्‍होंने कहा कि प्रतिभागियों की कड़ी मेहनत के साथ-साथ उन्‍हें प्राप्‍त उत्‍कृष्‍ट प्रशिक्षण से ही यह संभव हो पाया है, जो दूसरों के लिए प्रेरणा है। उन्‍होंने इस संबंध में प्राप्‍त जानकारियों एवं सुझावों का उल्‍लेख करते हुए कहा कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड ने उल्‍लेखनीय कामयाबी हासिल की। उन्‍होंने इसके आयोजन से जुड़ी सभी एजेंसियों को बधाई दी।

इस अवसर पर चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ जनरल बिपिन रावत, नौसेना प्रमुख एडमिरल कर्मबीर सिंह, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया, सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवाणे, रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार, सचिव (रक्षा वित्‍त) गार्गी कौल और रक्षा एवं गृह मंत्रालय के अन्‍य वरिष्‍ठ सैन्‍य एवं असैन्‍य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकामरूप (मेट्रो) सीजेएम कोर्ट ने शरजील को फिर भेजा चार दिनों की रिमांड पर
Next Article ट्रम्प ने अपने भाषण में किया ‘चाय वाले’ का जिक्र

Related Posts

Headlines

मसाज के नाम पर किया नेकेड, फिर वीडियो बनाकर पति-पत्नी ने शुरू किया गंदा खेल

September 28, 2026
Headlines

आज से होने वाली तीन दिनों की बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU की देर रात बैठक में बनी सहमति

September 28, 2026
Headlines

कुड़ु में खौफ का नंगा नाच, कुख्यात राहुल सिंह ने ली जिम्मेदारी

September 27, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 28, 2026

मसाज के नाम पर किया नेकेड, फिर वीडियो बनाकर पति-पत्नी ने शुरू किया गंदा खेल

September 28, 2026

आज से होने वाली तीन दिनों की बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU की देर रात बैठक में बनी सहमति

September 28, 2026

कुड़ु में खौफ का नंगा नाच, कुख्यात राहुल सिंह ने ली जिम्मेदारी

September 27, 2026

रामगढ़ में बेकाबू हाईवा ने बाइक सवार को रौंदा, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

September 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.