Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 04:23 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » महाराष्ट्र की ठाकरे सरकार शनिवार को पेश करेगी विश्वास मत का प्रस्ताव
देश

महाराष्ट्र की ठाकरे सरकार शनिवार को पेश करेगी विश्वास मत का प्रस्ताव

November 29, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

-कोलंबकर की जगह एनसीपी के पाटील प्रोटेम स्पीकर नियुक्त
– कांग्रेस ने की उपमुख्यमंत्री पद की मांग

मुंबई। उद्धव ठाकरे के नेतृत्ववाली शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस की गठबंधन सरकार शनिवार को राज्य विधानसभा में विश्वास मत का प्रस्ताव पेश करेगी। सदन के संचालन के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक दिलीप वलसे पाटील को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है। इसी बीच खबर आ रही है कि कांग्रेस उपमुख्यमंत्री पद की मांग पर अड़ गयी है।
पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं एनसीपी नेता अजीत पवार ने शुक्रवार को बताया कि इस समय उनकी प्राथमिकता सरकार के विश्वासमत हासिल करने के बाद विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव है। इसके बाद उपमुख्यमंत्री पद का निपटारा भी कर लिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि 23 नवम्बर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने प्रोटेम स्पीकर के लिए भाजपा विधायक कालिदास कोलंबकर समेत छह वरिष्ठ विधायकों के नाम राजभवन को भेजे थे। इसके बाद राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने कोलंबकर को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया था। शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस के गठबंधन महाविकास आघाड़ी के नेता उद्धव ठाकरे के गुरुवार (28 नवम्बर) को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद राज्यपाल ने कोलंबकर की जगह दिलीप वलसे पाटील को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। बदली राजनीतिक परिस्थितियों में महाविकास आघाड़ी ने प्रोटेम स्पीकर बदलने की मांग की थी। इसके बाद राज्यपाल ने एनसीपी के वरिष्ठ विधायक दिलीप वलसे पाटील को इस पद पर नियुक्त किया है।
भाजपा ने महाविकास आघाड़ी की इस मांग का जोरदार विरोध किया था। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यदि महाविकास आघाड़ी के पास बहुमत है तो उसे प्रोटेम स्पीकर के तौर पर कालिदास कोलंबकर से डरने की जरूरत नहीं थी।
बताया जा रहा है कि महाविकास आघाड़ी हर कदम फूंक-फूंक कर रख रही है। महाविकास आघाड़ी को डर था कि प्रोटेम स्पीकर के पद पर रहते हुए भाजपा विधायक कोलंबकर नई सरकार का खेल बिगाड़ सकते हैं।
इसी बीच खबर आ रही है कि कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष के साथ ही उपमुख्यमंत्री का पद भी चाहती है। गठबंधन के घटकदलों की बुधवार देर रात हुई बैठक में यह तय हुआ था कि सरकार में एक ही उपमुख्यमंत्री होगा, जो एनसीपी का होगा। जबकि विधानसभा अध्यक्ष का पद कांग्रेस और उपाध्यक्ष का पद एनसीपी को देने का निर्णय लिया गया था। कांग्रेस अब इस निर्णय का विरोध कर रही है।

auto
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचारधाम सहित ऊंची चोटियों पर हिमपात, एनएच-108 बंद
Next Article राम मंदिर के लिए बनने वाले ट्रस्ट का हिस्सा नहीं बनूंगा : श्रीश्री रविशंकर

Related Posts

Headlines

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026
Headlines

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026
Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.