Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 10 September, 2026 • 04:06 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भाजपा विधायक दल की बैठक; येदियुरप्पा आज सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं, शाह को पत्र लिखा
देश

भाजपा विधायक दल की बैठक; येदियुरप्पा आज सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं, शाह को पत्र लिखा

July 24, 2019No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :


मंगलवार को कुमारस्वामी सरकार गिरी, फ्लोर टेस्ट में कांग्रेस-जेडीएस के पक्ष में 99 और विरोध में 105 वोट पड़े
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा- यह कर्नाटक के लोगों की हार और लालची-स्वार्थी नेताओं की जीत
1 जुलाई को कांग्रेस के दो विधायकों के इस्तीफे के बाद पिछले 22 दिन से राज्य में राजनीतिक अस्थिरता का माहौल था
कुल 15 विधायकों के इस्तीफे के बाद 18 जुलाई को फ्लोर टेस्ट की तारीख तय हुई, लेकिन यह बार-बार टलता रहा
बेंगलुरु. मंगलवार शाम को कांग्रेस-जेडीएस की गठबंधन सरकार गिर गई। मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने राज्यपाल वजुभाई वाला को अपना इस्तीफा सौंपा दिया। आज सुबह 11 बजे भाजपा ने विधायक दल की बैठक बुलाई है। प्रदेश के पार्टी अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। इसके लिए उन्होंने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को भी पत्र लिखा है। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह कर्नाटक के लोगों की हार और लालची-स्वार्थी नेताओं की जीत है।

चार दिन चली चर्चा के बाद मंगलवार शाम को आखिरकार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट हुआ। इस दौरान स्पीकर को हटाकर सदन में विधायकों की संख्या 204 थी और बहुमत के लिए 103 का आंकड़ा जरूरी था। कांग्रेस-जेडीएस के पक्ष में 99 वोट पड़े, जबकि विरोध में 105 वोट पड़े। कुमारस्वामी 14 महीने से 116 विधायकों के साथ सरकार चला रहे थे, लेकिन इसी महीने 15 विधायक बागी हो गए। राज्यपाल ने एचडी कुमारस्वामी के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया। अब यदि भाजपा सरकार बनती है, तो येदियुरप्पा चौथी बार मुख्यमंत्री हो सकते हैं।

येदियुरप्पा मोदी-शाह से चर्चा करेंगे
येदियुरप्पा ने कहा- मैं प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह जी से चर्चा करूंगा। इसके बाद मैं राज्यपाल से मिलने जाऊंगा। यह लोकतंत्र की जीत है। जनता कुमारस्वामी सरकार से त्रस्त थी। मैं कर्नाटक के लोगों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि अब विकास का नया युग शुरू होगा। हम किसानों को भरोसा दिलाते हैं कि उन्हें ज्यादा तवज्जो दी जाएगी। हम जल्द ही वाजिब कदम उठाएंगे।

इस्तीफा जेब में रखकर आया था- कुमारस्वामी
वोटिंग से पहले चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव का नतीजा आने के बाद मैं राजनीति छोड़ने को तैयार था। मेरा राजनीति में आना भी अपेक्षित नहीं था। लोग चर्चा कर रहे हैं कि मैं कुर्सी से क्यों चिपका हुआ हूं। मैं खुशी से यह पद छोड़ने को तैयार हूं। मेरी सरकार बेशर्म नहीं है। मैं भाषण के बाद भागूंगा नहीं। इसके बाद वोट डाले जाएंगे और उनकी गिनती होगी।

बागियों की राजनीतिक समाधि बनेगी- सिद्धारमैया
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने मंगलवार को भाजपा पर विधायकों का होलसेल व्यापार करने और रिश्वत देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- भाजपा सत्तारूढ़ कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन को अस्थिर करना चाहती है। होलसेल व्यापार एक समस्या है। अगर वहां पर रिटेल ट्रेड से एक या दो विधायकों को खरीदा जाता तो समस्या नहीं थी। 25 करोड़, 30 करोड़, 50 करोड़.. पैसे कहां से आ रहे हैं। बागियों को अयोग्य कर दिया जाएगा। उनकी राजनीतिक समाधि बनेगी।

1 जुलाई से शुरू हुआ कर्नाटक में राजनीतिक संकट

2 सांसदों के इस्तीफे से संकट शुरू हुआ: कुमारस्वामी ने 116 विधायकों के समर्थन से 14 महीने जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन सरकार चलाई। एक जुलाई को दो विधायकों ने इस्तीफा दिया। इसके बाद इस्तीफों की संख्या 15 हो गई। दो अन्य निर्दलीय विधायकों ने भी सरकार से समर्थन वापस ले लिया।
इस्तीफों के बाद फ्लोर टेस्ट की तारीख तय हुई: विधायकों के इस्तीफे के बाद कर्नाटक में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोपों का दौर शुरू हुआ। कांग्रेस-जेडीएस ने भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया। सिद्धारमैया ने कहा कि सरकार को अस्थिर करने का काम ऑपरेशन लोटस के तहत किया जा रहा है। इस्तीफों का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और अदालत ने स्पीकर को इन पर जल्द फैसला लेने के निर्देश दिए। हालांकि, स्पीकर ने विश्वास मत साबित करने के लिए 18 जुलाई की तारीख तय की।
4 दिन चर्चा, तीन डेडलाइन बीतने के बाद फ्लोर टेस्ट: गुरुवार, शुक्रवार, सोमवार और मंगलवार को विश्वास मत पर चर्चा हुई। भाजपा ने सत्ता पक्ष पर आरोप लगाया कि वे लंबे-लंबे भाषण देकर फ्लोर टेस्ट को टालना चाहते हैं। राज्यपाल ने दो बार डेडलाइन दी लेकिन फ्लोर टेस्ट नहीं हो सका। इसके बाद स्पीकर ने भी मंगलवार शाम 6 बजे की डेडलाइन दी, तय समयसीमा के भीतर फ्लोर टेस्ट नहीं हुआ। हालांकि, इसके करीब 2 घंटे बाद कुमारस्वामी फ्लोर टेस्ट में फेल हो गए।
कांग्रेस के 13 और जेडीएस के 3 विधायकों ने दिया इस्तीफा
उमेश कामतल्ली, बीसी पाटिल, रमेश जारकिहोली, शिवाराम हेब्बर, एच विश्वनाथ, गोपालैया, बी बस्वराज, नारायण गौड़ा, मुनिरत्ना, एसटी सोमाशेखरा, प्रताप गौड़ा पाटिल, मुनिरत्ना और आनंद सिंह इस्तीफा सौंप चुके हैं। वहीं, कांग्रेस के निलंबित विधायक रोशन बेग ने भी इस्तीफा दे दिया। 10 जून को के सुधाकर, एमटीबी नागराज ने इस्तीफा दे दिया था। दो निर्दलीय विधायकों ने भी सरकार से समर्थन वापस ले लिया।

बसपा विधायक पार्टी से निलंबित
बीएसपी प्रमुख मायावती ने विधायक एन.महेश को फ्लोर टेस्ट में हिस्सा न लेने की वजह से पार्टी से निलंबित कर दिया। दरअसल विधायक को पार्टी ने कुमारास्वामी के पक्ष में वोट करने के निर्देश दिए थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleद्रविड़, लक्ष्मण और पोटिंग समेत 5 नाम टीम इंडिया के बैटिंग कोच की रेस में शामिल
Next Article इमरान ने माना- पाक में सक्रिय थे 40 आतंकी संगठन, लेकिन कभी अमेरिका को सच्चाई नहीं बताई

Related Posts

देश

KISS में साध्वी ऋतम्भरा ने देखा ‘असली भारत’, बोलीं- यहां समाई है तीर्थस्थलों की पवित्रता

September 9, 2026
Headlines

वडोदरा में पीएम मोदी का ‘जेन-जी’ कनेक्ट, बोले- तकनीक के सिर्फ खरीदार नहीं, निर्माता बनें

September 8, 2026
Headlines

ISRO ने की EOS-05 की शानदार लॉन्चिंग, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

September 4, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कुख्यात राहुल दुबे के दो गुर्गों को पुलिस ने दबोचा, अब खुलेगा लेवी नेटवर्क का राज

September 10, 2026

बैंक ऑफ इंडिया में बंपर Vacancy, 1.20 लाख तक सैलरी

September 10, 2026

IAS विनय चौबे का जमानत के बाद निलंबन खत्म, कार्मिक विभाग में मिली जिम्मेदारी

September 10, 2026

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, एक की मौत, JCB से निकाले गए 3 घायल

September 10, 2026

राशिफल @ 10 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.