Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 15 October, 2026 • 11:16 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नहीं रही दिग्गज एक्ट्रेस-सिंगर सुलक्षणा पंडित
देश

नहीं रही दिग्गज एक्ट्रेस-सिंगर सुलक्षणा पंडित

November 7, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सुलक्षणा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

News Samvad : बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और गायिका सुलक्षणा पंडित का मुंबई में निधन हो गया। वे 71 साल की थीं और लंबे समय से बीमार थीं। उनका निधन गुरुवार शाम 7 बजे हार्ट अटैक के कारण हुआ। उन्होंने नानावटी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके भाई और मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर ललित पंडित ने बताया कि सुलक्षणा को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

संगीत और अभिनय करियर

12 जुलाई 1954 को जन्मी सुलक्षणा पंडित का परिवार संगीत से गहराई से जुड़ा था। उनके चाचा प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित जसराज थे, जबकि उनके भाई जतिन-ललित मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर हैं और बहन विजयता पंडित भी अभिनेत्री हैं। सुलक्षणा ने सिर्फ 9 साल की उम्र में गाना शुरू किया था। 1967 की फिल्म तकदीर में उन्होंने लता मंगेशकर के साथ गीत “सात समुंदर पार से” गाया था। फिल्म संकल्प (1975) के गीत “तू ही सागर है तू ही किनारा” के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। उन्होंने किशोर कुमार, मोहम्मद रफी, येशुदास और उदित नारायण जैसे दिग्गजों के साथ कई डुएट गाए। 1980 में उनका ग़ज़ल एल्बम “जज्बात” रिलीज हुआ और 1986 में उन्होंने लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में प्रस्तुति दी। आखिरी बार उनकी आवाज फिल्म खामोशी: द म्यूजिकल (1996) में सुनाई दी थी।

अभिनय करियर

सुलक्षणा ने 1975 में फिल्म उलझन से एक्टिंग की शुरुआत की। उन्होंने राजेश खन्ना, विनोद खन्ना, शशि कपूर, जीतेन्द्र, संजीव कुमार और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया। उनकी प्रमुख फिल्में थीं — संकोच, हेरा फेरी, अपनापन, खानदान, धर्म कांटा और वक्त की दीवार।

निजी जीवन

सुलक्षणा पंडित ने कभी शादी नहीं की। कहा जाता है कि वे अभिनेता संजीव कुमार से बेहद प्यार करती थीं, लेकिन जब उन्होंने शादी का प्रस्ताव रखा तो संजीव ने इंकार कर दिया। इसके बाद सुलक्षणा ने आजीवन अविवाहित रहने का निर्णय लिया। संजीव कुमार की मृत्यु के बाद वे गहरे मानसिक सदमे में चली गईं और अपनी बहन विजयता पंडित के साथ रहीं। संगीत और अभिनय जगत में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे : PM मोदी आज करेंगे स्मरणोत्सव का शुभारंभ

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleवंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे : PM मोदी आज करेंगे स्मरणोत्सव का शुभारंभ
Next Article झारखंड की पहली महिला DGP बनीं तदाशा मिश्रा, चार्ज लेते क्या बोल गयीं… देखें

Related Posts

Headlines

CJP प्रोटेस्ट @Delhi : बवाल के बाद लाठीचार्ज, SI जख्मी, इंटरनेट बंद और 3000 से ज्यादा डिटेन

October 10, 2026
देश

बिहार की कल्याण योजनाओं को केंद्र के मंच पर रखा, डॉ. श्वेता गुप्ता बोलीं- समन्वय से काम में आएगी तेजी

October 9, 2026
Headlines

Trump ने इन्फोसिस-विप्रो समेत 8 दिग्गज IT कंपनियों को दिया तगड़ा झटका… जानें क्या

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मकान मालिक का बनना चाहता था वारिस, इस चलते टपका दिया उसके जीजा को…

October 15, 2026

पटना IGIMS पहुंचे सीएम, सीनियर नेता वशिष्ठ नारायण सिंह व नरेंद्र यादव का जाना हाल

October 15, 2026

पटना लिटरेरी फेस्टिवल में सीएम सम्राट बोले- मन की शांति के लिए ज्ञान के साथ संगीत जरूरी

October 15, 2026

खुद गहरे दुख में CM हेमंत, फिर भी पोंछ गये एक बेबस पिता के आंसू, थमा दी 10 लाख की संजीवनी

October 15, 2026

मुजफ्फरपुर में 141 करोड़ का मेगा लेदर क्लस्टर शुरू, सीएम बोले- 2030 से पहले रोकेंगे पलायन

October 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.