WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची । नामकुम थाने के के काली नगर में रविवार की रात दो घरों में चोरी हुई । चोरों ने जैक कर्मचारी कौशल मिश्रा और एक अन्य कर्मचारी के घर हाथ साफ किया। दोनों घरों से लगभग छह लाख के जेवर और साढ़े तीन लाख कैश की चोरी कर ली है। घटना के समय दोनों घर बंद था। सुबह में घटना की सूचना पर थानेदार प्रवीण कुमार घटनास्थल पहुंचे। उनके साथ डॉग स्क्वॉयड भी जांच में जुट गए हैं। हालांकि अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

