Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 04:45 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रामगढ़ में पुलिस दल पर जानलेवा हमले के मामले में 26 आरोपितों को जेल
झारखंड

रामगढ़ में पुलिस दल पर जानलेवा हमले के मामले में 26 आरोपितों को जेल

October 17, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रामगढ़। जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़की पोना टोला केतारी गांव में पुलिस दल पर जानलेवा हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। एसपी प्रभात कुमार के नेतृत्व में की गई छापेमारी में 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रविवार की शाम गिरफ्तार सभी 26 आरोपितों को जेल भी भेजा गया है।

इस पूरे मामले की पुष्टि करते हुए एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि 25 आरोपितों को कोरोना जांच के बाद जेल भेजा गया है, जबकि एक आरोपित के घायल होने की वजह से उसका इलाज पुलिस अभिरक्षा में कराया जा रहा है। केतारी गांव में रावण दहन कार्यक्रम नियम के विरुद्ध आयोजित किया गया था। जिसे रोकने के लिए डीएसपी हेड क्वार्टर संजीव कुमार मिश्रा और रजरप्पा थाना प्रभारी विपिन कुमार दल बल के साथ वहां पहुंचे थे।

 

उन लोगों ने जब लोगों को मना किया तो गांव वाले शायद योजनाबद्ध तरीके से वहां एकजुट होकर अपना काम कर रहे थे। वहां सभी लोग लाठी और डंडे से लैस थे। जिस स्थान पर रावण दहन कार्यक्रम आयोजित हो रहा था शायद वहां पहले से ही भारी मात्रा में पत्थर भी रखे गए थे। पुलिस की मौजूदगी उन लोगों को इतनी नागवार गुजरी कि उन लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिस तरीके से पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को पीटा गया है, पुलिस की गाड़ी को क्षतिग्रस्त किया गया है, उससे ऐसा प्रतीत होता है कि ग्रामीण पहले से ही काफी गुस्से में थे। एसपी ने बताया कि इस पूरे मामले में कांड संख्या 136/2021 दर्ज किया गया है।

प्राथमिकी में 71 ग्रामीणों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। साथ ही लगभग 250 अज्ञात लोगों के इस हमले में शामिल होने की संभावना जताई गई है। जिस तरीके का मजमा गांव में लगा हुआ था, उसमें आसपास के गांव के लोग भी शामिल थे। एसपी ने बताया कि अभी गांव में लगातार छापेमारी चल रही है। दर्जनों लोग घर में ताला बंद कर फरार हो चुके हैं। कई घरों में सिर्फ बुजुर्ग मौजूद हैं। इससे यह बात भी स्पष्ट होती है कि पुलिस पर हमला करने वालों में उनके परिजन भी शामिल थे। पुलिस की कार्रवाई से डरकर वे सभी लोग फरार हो चुके हैं लेकिन पुलिस भी इस बार चुप नहीं बैठने वाली है। जो लोग भी पुलिस पर जानलेवा हमला करने में शामिल थे उन लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट तेज
Next Article 111 वर्षीय समाजसेवी जगमोहन बाबु का निधन, नाई समाज ने किया शोक व्यक्त

Related Posts

झारखंड

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.