Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 03:24 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » व्यवसायी से लेवी मांगने व धमकी देने के आरोप में 4 नक्सली समर्थक गिरफ्तार
झारखंड

व्यवसायी से लेवी मांगने व धमकी देने के आरोप में 4 नक्सली समर्थक गिरफ्तार

September 28, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

सरायकेला। जिला पुलिस ने नक्सली संगठन के नाम पर लेवी मांगने और अपहरण की धमकी देने के आरोप में चार नक्सली समर्थकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से बड़ी मात्रा में नक्सली पर्चा और प्रिंटर भी पुलिस ने बरामद किया है। इस संबंध में एसपी मो अर्शी ने बताया कि ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चिपडीह गांव निवासी मंगल चंद्र सोरेन के घर के बाहर विगत 25 सितंबर को नक्सली संगठन, दक्षिण छोटानागपुर जोनल कमेटी के नाम का पर्चा सटा हुआ पाया गया था। मंगल चंद्र सोरेन के मोबाइल पर उसी दिन नक्सली समर्थकों की ओर से फोन कर दो लाख रुपए लेवी की डिमांड की गई थी और लेवी नहीं देने पर उनके बेटे के अपहरण की भी धमकी दी गई थी। मंगल चंद्र ने इस मामले को लेकर ईचागढ़ थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उक्त शिकायत के बाद पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया जिसमें तीन नक्सली समर्थकों को गिरफ्तार किया गया।

उसके पास से पर्चा छापने वाला प्रिंटर सहित मोबाइल भी जब्त किया गया। एसपी ने बताया कि चांडिल एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित कर नक्सली समर्थक जगदीश महतो, भक्तराज महतो और सोहन सिंह मुंडा को इचागढ़ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जबकि मामले में शामिल एक अन्य आरोपी लक्ष्मीकांत अहीर जो अपने स्टूडियो में पर्चा छापने का काम करता था उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि फोन पर लेवी डिमांड करने के बाद मामले के मुख्य साजिशकर्ता जगदीश महतो ने फोन को चिपडीह फुटबॉल मैदान के पास झाड़ियों में फेंक दिया गया था, जिसे पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में बरामद किया है।

auto
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअक्टूबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक
Next Article अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.