Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 24 October, 2026 • 05:11 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 5 हजार करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का बिछेगा जाल : हेमन्त सोरेन
झारखंड

5 हजार करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का बिछेगा जाल : हेमन्त सोरेन

December 10, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

मेदिनीनगर। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा है कि सुगम रास्ते नहीं होने से लोगों को परेशानी होती है, तो सरकार की योजनाएं भी उन तक नहीं पहुंच पातीं।

सोरेन ने शुक्रवार को मेदिनीनगर में आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में कहा कि झारखंड में कई ऐसे जटिल इलाके हैं , जहां पदाधिकारी जाते ही नहीं हैं। मुख्यमंत्री पलामू प्रमंडल स्तरीय मेगा परिसंपत्ति वितरण समारोह में बोल रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहुंच मार्गों के अभाव में सरकार की योजनाएं कैसे पहुंचेंगी, यह सहज ही समझा जा सकता है। वहीं, सुदूर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रखंड अथवा जिला मुख्यालय आना पड़ता है। ऐसे में, यहां काम कराने में कई कठिनाइयां पैदा होती हैं। अगर एक -दो प्रयास में भी उनके कार्य नहीं होते हैं तो फिर वे योजनाओं से जुड़ने की बात सोचना छोड़ देते हैं। इसी को ध्यान में रखकर आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम शुरू किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजगार सृजन पर सरकार का विशेष जोर है। सरकार ने पलामू प्रमंडल के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य योजना तैयार कर ली है । यहां अगले 2 सालों में पांच हज़ार करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का जाल बिछेगा। सिंचाई योजनाओं के लिए 800 करोड़ रुपये का डीपीआर बनकर तैयार है । इसके अलावा पेयजल समेत अन्य आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए भी राशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी ।

समारोह में पलामू प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले तीनों जिलों के 11 लाख, 29 हज़ार, 982 लाभुकों के बीच 8 अरब, 58 करोड़, 90 लाख, 07 हज़ार, 666 रुपये की परिसंपत्ति बांटी गयीं। इसमें मेदिनीनगर जिले के 5 लाख, 63 हज़ार, 678 लाभुकों के बीच 5 अरब, 61 करोड़, 52 लाख, 94 हज़ार 42 रुपये की परिसम्पत्तियां बांटी गयीं, तो गढ़वा जिले के 5 लाख, 48 हज़ार, 209 लाभुकों के बीच 2 अरब, 53 करोड़, 92 लाख, 50 हज़ार 324 रुपये की परिसम्पत्ति वितरित हुई। लातेहार जिले के 18 हज़ार, 95 लाभुकों के बीच 43 करोड़, 44 लाख, 63 हज़ार, 300 रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया ।

इस मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक आलोक चौरसिया, रामचन्द्र सिंह, बैजनाथ राम, श्रीमती पुष्पा देवी और शशि भूषण मेहता, सचिव सुनील कुमार, सचिव कृपानंद झा, प्रमंडलीय आयुक्त, पुलिस उपमहानिरीक्षक, मेदिनीनगर, गढ़वा और लातेहार जिले के उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleग्रामीण व्यवस्था मजबूत बनाने के मकसद से बनाई जा रही है योजनाएं: हेमंत सोरेन
Next Article झारखंड सरकार का आ गया नए साल का कैलेण्डर, जानें 2022 में कितनी छुट्टी

Related Posts

Headlines

कुख्यात राहुल दुबे के घर ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची गिद्दी पुलिस, फिर…

October 23, 2026
Headlines

Gen Z को राष्ट्रभक्ति से जोड़ेगा हेडगेवार का महानाट्य, सीएम बोले- हर जिले में मंचन…

October 23, 2026
Headlines

मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान- 9 जिलों के बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा

October 23, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 24 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 24, 2026

कुख्यात राहुल दुबे के घर ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची गिद्दी पुलिस, फिर…

October 23, 2026

Gen Z को राष्ट्रभक्ति से जोड़ेगा हेडगेवार का महानाट्य, सीएम बोले- हर जिले में मंचन…

October 23, 2026

PM विश्वकर्मा योजना में अटकी मदद? तुरंत इन नंबरों पर करें कॉल, जानें कैसे मिलेगा लाभ

October 23, 2026

सिर्फ खाद-बीज नहीं, पैक्स अब देगी पत्तल-प्लेट से लेकर जन औषधि केंद्र चलाने तक की ट्रेनिंग

October 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.