Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 7 May, 2026 • 07:49 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » निरसा में नकली नोट का एक धंधेबाज पकड़ाया, दो हजार के जाली नोट भी बरामद
झारखंड

निरसा में नकली नोट का एक धंधेबाज पकड़ाया, दो हजार के जाली नोट भी बरामद

June 30, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

धनबाद। कोल माफियाओं की नगरी के नाम से बदनाम धनबाद में अब नकली करेंसी (नोट) के धंधेबाजों की भी धमक सुनाई देने लगी है। निरसा थाना क्षेत्र के मुगमा मोड़ पर बुधवार की सुबह सब्जी विक्रेताओं ने एक ऐसे ही धंधेबाज को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। मो. अख्तर अंसारी नामक यह शख्स 200 का नकली नोट बाजार में चलाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन नकली करेंसी के कारोबारियों को लेकर पहले से सचेत दुकानदारों ने उस शख्स को तुरंत पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान उस शख्स के पास से 200 के पांच और 100 के 10 कुल 2000 रुपये के नकली नोट बरामद किया गया है। इस शख्स के से पास दो अलग-अलग पते का कागजात भी मिला है, जो इसके शातिर होने का सबूत देता है।
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि उक्त व्यक्ति मुगमा मोड़ सब्जी खरीदने पहुंचा था। सब्जी लेने के बाद उसने दुकानदार को 200 का नोट दिया। नोट को हाथ में लेते ही सब्जी विक्रेता को शक हुआ। इसके बाद दुकानदार ने शोरगुल करना शुरू कर दिया। हल्ला सुन मौके पर अन्य दुकानदार और लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद उक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान व्यक्ति के पास से 2000 रुपये के नकली नोट बरामद किए गए। इतना ही नहीं तलाशी के क्रम में उसके पास से मिले आधार कार्ड में पता कंचनडीह और वोटर कार्ड में लालूडीह, तोपचांची का पता लिखा हुआ था। इससे ग्रामीणों का शक और यकीन में बदल गया कि यह नकली नोटों का कारोबार करता है। जबकि वर्तमान में मोहम्मद अख्तर अंसारी मुगमा मोड़ के बैरक में रहता है।
दुकानदारों की माने तो पूर्व में भी मुगमा मोड़ स्थित दुकानदारों को नकली नोट मिला था, जिस वजह से दुकानदार सतर्क थे। दुकानदारों ने घटना की सूचना निरसा पुलिस को देने के बाद उक्त व्यक्ति को पुलिस थाना के हवाले कर दिया गया। सूत्रों कि माने तो नकली नोट के साथ धरे गए अख्तर अंसारी ने पुलिस को बताया है कि उसे यह नोट पश्चिम बंगाल से मिलता है। उसने नोट देने वाले के नाम और पता भी पुलिस के सामने उगल दिया हैं। इसके बाद पुलिस नकली नोट के धंधेबाजों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने के मूड में है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमोदी कैबिनेट ने गांव, किसान से लेकर बिजली के लिए किए बड़े ऐलान
Next Article क्या बिना दिल के कोई इंसान एक पल भी जिंदा रह सकता है? आप कहेंगे कि ये नामुमकिन है!

Related Posts

Headlines

चलती ट्रेन में पिस्तौल लहराकर मचाया आतंक, RPF ने निकाल दी हेकड़ी

May 7, 2026
Headlines

किराये के मकान में गंदे धंधे का खुलासा, महिला समेत तीन धराये

May 7, 2026
Headlines

भारतीय डेफ क्रिकेट टीम बनी चैंपियन, सीएम हेमंत ने नवाजा

May 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चलती ट्रेन में पिस्तौल लहराकर मचाया आतंक, RPF ने निकाल दी हेकड़ी

May 7, 2026

किराये के मकान में गंदे धंधे का खुलासा, महिला समेत तीन धराये

May 7, 2026

भारतीय डेफ क्रिकेट टीम बनी चैंपियन, सीएम हेमंत ने नवाजा

May 7, 2026

CM हेमंत “समंदर के नन्हें सिपाही” का बढ़ा गये हौसला, बोले- यह झारखंड की शान

May 7, 2026

NH-32 पर पलटते ही धधक उठा इथेनॉल लोडेड 16 चक्का टैंकर, फिर…

May 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.